कुरकुरे बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn Recipe)

Golden Fried Baby Corn Recipe

शाम को चाय के साथ या छुट्टी के दिन सुबह के नाश्ते में कुरकुरे बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn) बनाइये. ये लाजवाब कुरकुरे बेबी कार्न सबको बड़े पसन्द आयेंगे. तो आइये आज शाम चाय के साथ बेबी कार्न कुरकुरे ही बनाते हैं.

Read - Golden Fried Baby Corn Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golden Fried Baby Corn

  • बेबी कार्न - 200 ग्राम  (25 - 30)
  • मैदा - आधा कप (60 ग्राम)
  • अरारोट या कार्न फ्लोर - 1/4 कप
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
  • दही - 1/2 कप
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई) या 1/2 छोटी चम्मच पेस्ट
  • बेकिंग सोडा - 1 पिंच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • तेल - बेबी कार्न कुरकुरे तलने के लिये

विधि - How to make Golden Fried Baby Corn

बेबी कार्न के आगे और पीछे के डंठल निकाल दीजिए और इसे लम्बाई में आधा करते हुये 2 भागों में काट लीजिये.  कटे हुये बेबी कार्न में थोड़ा सा नमक छिड़ककर मिलाइये और 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.

पेस्ट बनाने के लिए किसी बर्तन में मैदा, अरारोट और दही डालकर अच्छे से घोल लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक फैंट लीजिए. पेस्ट इडली के घोल जितना गाढ़ा होना चाहिए. पेस्ट में अदरक, नमक, काली मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 1 से 2 मिनिट फैंट लीजिए. 

Crispy baby Corn

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये, एक बेबी कार्न का टुकड़ा उठाइये, घोल में डाल कर लपेटिये और गरम तेल में डालिये. एक-एक करके जितने बेबी कॉर्न कढ़ाही में आ जाएं, उतने डाल दीजिए.  इन बेबी कार्न  (Golden Fried Baby Corn) को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.

अच्छे से सुनहरे हुए बेबी कॉर्न को कढ़ाही से निकालकर किसी प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछा रखिये.  सारे बेबी कार्न कुरकुरे (Golden Fried Baby Corn) इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

कुरकुरे फ्राइड बेबी कार्न  (Golden Fried Baby Corn) को टमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

इन बेबी कॉर्न फ्राय को और मसालेदार बनाने के लिए इन पर चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं. 

Golden Fried Baby Corn Recipe video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 10 May, 2017 01:11:35 AM Pritam kumar

    Baby corn ko fry karne ke bad bhi wo under se mulayam hi rehta hai .baby corn ko crispi kaise banaye..??
    निशा: प्रितम जी, बेनी कार्न को अच्छे गर्म तेल में मीडियम आग पर, अच्छे क्रिस्प होने तक तलेंगे तो वे कच्चे नहीं रहेंगे.

  2. 01 February, 2017 05:59:04 PM Jagandeep kour

    Aap ne jo baby corn mein salt dala tha wo to dho diya or maide mein bhi nahi dalna kya
    निशा: जगनदीप जी, मैदा में नमक डालना है.

  3. 28 January, 2017 02:44:47 AM R.c.s

    For information.baby crn
    निशा: आर. सी़ जी, बेबी कार्न, पूरी तरह बीज बनने से पहले के भुट्टे हैं, ये सब्जी वालों की दुकान पर मिल जाते हैं.

  4. 19 December, 2016 07:49:01 PM Rupali Roy

    Best riecipee
    निशा: रूपाली जी, धन्यवाद.

  5. 27 July, 2016 03:51:58 AM Sonam ranjan

    dahi q add krna h

  6. 23 July, 2016 12:03:20 AM Samoan sharma

    Bade bhaute ka bebi corn kaise banega
    निशा: समोन जी, इसके लिए आपको छोटे वाले बेबी कॉर्न की आवश्यकता ही होती है.

  7. 18 January, 2016 11:24:00 PM Shilpa gupta

    HiNisha ji mujhe aapki sari receipes achhi lagi isliye thanx but mujhe nonveg receipes bhi chahiye so aapse request hai ki aap bhahot jald nonveg reciepe bataye............
    निशा: शिल्पा, मैं वेजीटेरियन खाना ही बनाती हूँ.

  8. 11 January, 2016 01:18:24 AM rahul

    i am student and i want to make pop corn and other same fast tasty items . so you can send fast delicious item in hindi language.

  9. 07 July, 2015 06:23:12 AM shubhangi patil

    Nisha ji, Baby corn mujhe party ke liye banane hai.  Kya main inhe 2 ghante pehle banakar rakh sakti hoon?   inka crispyness chala to nahi jayega?  pl. reply

     


    निशा: शुभांगी जी, आप बिलकुल सही समझ रही है, इनकी कुरकुरापन चला जायेगा, ये गरम गरम परोसे जाते हैं.

  10. 24 June, 2015 06:15:30 PM Smriti

    thanks nishaji for ur lovely recipies