कच्चे आम की मीठी चटनी (Raw Mango Sweet Chutney Recipe)

आम का मौसम है, आम की चटनी (Aam ki Meethi Chatni) अचार मुरब्बा खूब बनाइये, आम की मीठी चटनी खट्टा मीठा स्वाद बच्चों को परांठे और ब्रेड के साथ बहुत पसन्द आयेगा. आप इस चटनी को चाट, दही बड़े इत्यादि में भी डाल कर खा सकते हैं. तो आइये बनाते हैं चटखारेदार आम की मीठी चटनी.
Read - Raw Mango Sweet Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Mango Chutney
- कच्चे आम - 500 ग्राम
- चीनी - 1 कप
- खजूर - 6 से 7 (बारीक पतले कटे हुए)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- भुने जीरे का पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर (सोंठ पाउडर) - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Sweet Mango Chutney
आम को धोइये, पानी सुखा कर छीलिये. आम के गूदे को कद्दूकस कर लीजिए.

कढ़ाही गरम कीजिए और इसमें कद्दूकस किया हुआ आम का गूदा डाल दीजिए. इसमें चीनी और आधा कप पानी डाल कर मिला दीजिए. साथ ही नमक और काला नमक भी मिक्स कर दीजिए और इसे ढककर अच्छे से उबाल आने तक पकने दीजिए. इसे बीच बीच में चमचे से चला लीजिए.
उबाल आने के बाद, इसे चैक कीजिए. इसमें अदरक पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और जीरा डाल मिलाइए. साथ ही खजूर भी डालकर मिला दीजिए. चटनी को मध्यम आग पर गाढ़ा होने तक पका लीजिए.
चटनी के गाढ़ा होते ही चटनी बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए. कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी खाने के लिए तैयार है. इसे आम का जैम भी कह सकते हैं. इस चटनी को फ्रिज में रखकर 1 से 2 महीने तक खाया जा सकता है. इस आम की चटनी को पूरी, परांठे या ब्रेड किसी के साथ भी खाइए या जब भी आप आलू भल्ले, दही बड़े या कोई भी चाट बनायें, मीठी चटनी (Sweet Mango Chutney) के साथ खायें.
सुझाव
- खजूर की जगह छुआरों को पानी में भिगोकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
- आप चाहे तो आम के पल्प को कद्दूकस करने की बजाय पीस भी सकते हैं.
Mango Sweet Chutney Recipe - Green Mango Chutney - Kacche Aam ki Meethi Chutney
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमन जी, इस चटनी में गार्लिक की आवश्यकता नहीं होती लेकिन अगर आप डालना चाहते हैं तो डाल कर देख सकते हैं.
निशा: अनीता जी, आप इसमें चीनी की मात्रा बढा़ दीजिए तब खटास में कमी आ जाएगी.
निशा:रीतू जी, आप उसे अच्छी तरह पका कर, ठंडा होने पर किसी बोटल में भर कर फ्रिज में रखकर यूज करें, ये साल भर तक चल जाती है.
निशा: दीपाली जी, चटनी बन जाने पर इसमें किशमिश डाल कर मिक्स कर देनी है. ये इसी में फूल कर तैयार हो जाएगी.
सामग्री :-
1कैरी बडी
2 प्याज मीडियम
2/3 सूखी लाल मिर्च
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
विधी :-
कैरी को बारीक व प्याज को मोटा काटें, उसके साथ सूखी मिर्च मिला कर दरदरा पीसें, पिसा जीरा व नमक मिला लें।
दाल चावल/दाल रोटी/ज्वार की रोटी साथ खाऐं.
यह एक देहाती रेसिपी है जो खेत पर ही पत्थर से कूट कर बनाई व खाई जाती है।
निशा: राजेश जी, धन्यवाद.
निशा:राधिका जी, कच्चे आम होली से पहले बाजार में मिलने लगते हैं और मई जून तक मिलते रहते हैं.
निशा: शाकिनी जी, आधा किलो कच्चे आम की मीठी चटनी के लिए आधा किलो चीनी चाहिए.
निशा: हरबंश जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हम इन रेसिपीज़ को जल्दी पोस्ट करने की कोशिश करेंगे.
निशा: शुभम जी, आम को कुकर में उबाला जा सकता है.
निशा: अचार में किसी भी प्रकार की नमी या गंदगी जाने से वो खराब होने लगता है. अचार बनाते और अचार को खने के समय इसकि साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना होता है.
निशा: हर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाजि़या जी, डाल सकती हैं.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पूनम जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: राजेंद्र जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महाबीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Jo sukhe aamki(ambakri)bhi kehte hai uski chatni kese banti hai
निशा: पूनम जी, हमने सूखे आम की खटाई से मीठी चटनी बनाई है, उसे सोंठ कहा जाता है, सर्च बटन पर सोंठ लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
गुड में बनाया तो चलेगा क्या?
निशा: संध्या जी हां गुड़ में बना सकते हैं.
निशा: बिन्दर जी, इसमें गरम मसाला, लालमिर्च पाउडर और काला नमक ही मेन मसाला है, आपको और कोई मसाला पसन्द है तो यूज किया जा सकता है.
mene ye chutney bnai bahut hi tasty bani.. bt ye thod si jyada spicy ho gyi hai jisse ki mere bache isse na kha pa rahe hai. mene ye chutney specialy bacho k liye hi bnai thi. pls ap koi aisa tarika btae jisse chutney ka tikhapan kam ho jaye. thanks
निशा: शैली जी, इसमें आप मिठास बढ़ाने के लिये चीनी और डाल सकती है.
निशा: अमन जी हां अवश्य डाली जा सकती है.
Nameste....
Kya sugar ki jagah gud ka use kar sakte. agar haan to please kaise karenge.
निशा: मोनिका जी, बिलकुल इसी तरह चीनी की जगह गुड़ डालकर मीठी चटनी बनाई जा सकती है.
.
निशा: दिनेश जी गुड़ भी डाला जा सकता है.
निशा: रजनी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
kya hamm aam ko grade bhi kar sakte hai
निशा: रमन जी हां आम को ग्रेट भी किया जा सकता है.