Stuffed ShimlaMirch भरवां शिमला मिर्च

भरवाँ शिमला मिर्च (Stuffed Simla Mirch) खाने में बहुत ही अच्छी लगती है. अगर आप इसे बनायें तो आप भी यही महसूस करेंगे. आइये भरवाँ शिमला मिर्च (Bharwa Shimla Mirch) बनाते हैं
Read - Stuffed Shimla Mirch Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Shimla Mirch
चार लोंगों के लिये
- शिमला मिर्च ———- 5-6
- आलू ———- 300 ग्राम या 5-6
- तेल ———- 4 टेबिल स्पून
- हींग ———- 1-2 पिन्च
- जीरा ———- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ——– स्वादानुसार
विधि - How to make Stuffed Shimla Mirch
सबसे पहले आलू उबालने रख दें.
शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें. अब उनके डन्ठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें.
अब उबाले हुये आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें. कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिये. अब इस मसाले को आधा मिनिट तक भूनिये. इसमें आलू और नमक डाल दीजिये. कलछी से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये. गैस से उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिए. पिठ्ठी शिमला मिर्च में भरने के लिये तैयार है.
अब शिमला मिर्च लीजिये और उसमें ये पिठ्ठी भर दीजिये. जो डन्ठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुये स्थान को बन्द कर दीजिये. इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ तेल ( 3 टेबिल स्पून ) डाल कर गरम कीजिये. और उसमें वे शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिये, और ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. अब दुबारा ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुये पलट दीजिये. 1-2 मिनिट में ये बन कर अब तैयार होने वाले हैं. आप स्वयं देखिये कि सारे शिमला मिर्च मुलायम हो गये हैं. और अब शिमला मिर्च (Stuffed Capsicum) तैयार हैं.
शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिये, और पराठे, नान, चपाती किसी के भी साथ खाइये.
Stuffed Shimla Mirch video
कमेंट (151)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Me humesha apke hi tarike se khana banate ho
I like you mam your dishes
How can we integrate Green Peas in this recipe??
निशा: जगप्रीत जी, आप मटर को अलग से फ्राय करके इसमें स्टफ कर सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मालविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, इसमें स्टफिंग बहुत ज़्यादा मत भरिए और शिमला मिर्च को आराम से पलटकर पकाएं, स्टफिंग बाहर नही निकलेगी.
निशा: किरण जी, स्टफ्ड शिमला मिर्च को कुल 5 मिनिट पकाया गया है और हां, उतने तेल में वे पक भी जाएंगी.
निशा: बबली जी, धन्यवाद.
निशा: प्रकाश जी, धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
निशा: सुप्रिया जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: बबली जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकती हैं. आप इसमें पिसी हुई भुनी मूंगफली भी डाल सकती हैं.
निशा: निधि जी, बना सकते हैं.
निशा: अमित जी, परेशान न हों अभ्यास द्वारा आप अच्छे से सब्जी बना सकेंगे.
निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: असद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha di..
Mje shimla mirch ni psnd bt jb se apki brwa shimla mirch ki dish bnai or khai. Tb se i loved it plz koi or nw recipe ho shimlamirch ki jrur btaye
Thanks......
निशा: कविता जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर शिमला मिर्च की कुछ अन्य रैसिपी भी देख सकती हैं. धन्यवाद.
Mujhe aapki bnayi recipes bhut pasnd aati hai. Mam jb mai bharwan shimla mirch bnati hu to Sara masala bahr aa jata hai kya kru
निशा: पूजा जी, मसाले को अच्छे से भरें और सावधानी पूर्वक पलट दें, सावधानी से पलटते हुये चारों ओर सेक लीजिये. मिर्च से मसाला थोड़ा निकल सकता है लेकिन सारा मसाला नहीं निकलता है, बहुत अच्छी शिमला मिर्च बनकर तैयार होती है.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.