मैथी मटर मलाई – Methi Matar Malai recipe

हल्की ठंड शुरू होने के साथ बाजार मे ताजी मैथी मिलने लग गई है, मैथी दो तरह की मिलती है. छोटे पत्तों वाली और बड़े पत्तों वाली. अपेक्षाकृत थोड़े छोटे पत्ते वाली मैथी में बड़े पत्ते वाली मैथी से अधिक महक और स्वाद होता है.
मैथी (Green fenugreek) से आप अन्य सब्जियों के अलावा मैथी के परांठे (Methi Paratha Recipe), मेथी की पूरी (Methi Poori Recipe), मैथी पुलाव (Methi Pulao) तो बना ही सकतीं है लेकिन मैथी मटर मलाई करी (Methi Matar Malai Curry) का सबसे अलग लाज़बाब स्वाद तो आप सिर्फ खाने पर ही जान सकते हैं. आइये आज हम मैथी मटर मलाई (Methi Matar Malai Curry) बनायें.
Read - Methi Matar Malai recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Matar Malai recipe
- हरी मैथी - 250 ग्राम (बारीक कटी हुई एक कप)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- क्रीम - आधा कप
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा या जीरा पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1-2
- काजू - 12
- चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- गरम मसाला - दाल चीनी - 1/2 इंच टुकड़ा, काली मिर्च - 6-7, बड़ी इलाइची - 2, लोंग
विधि - How to cook methi matar malai recipe
मैथी से पत्तिया तोड़ कर 2 बार साफ पानी से धो कर, थाली में तिरछा करके रख दीजिये ताकि मैथी से पानी निकल जाय. धुली हुई पत्तियों को बारीक कतर लीजिये.
हरी ताजा मटर के दाने ले लीजिये या सफल मटर के दाने धो लीजिये.
टमाटर धोइये, काटिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, अदरक को छीलिये, धोइये, काटिये और काजू सहित इन सब को बारीक पीस लीजिये.
इलाइची छील कर, सारे साबुत गरम मसाले दरदरे कूट कर तैयार कर लीजिये.
किसी बर्तन में आधा कप पानी कतरी हुई मैथी और मटर के दाने डाल कर गैस फ्लेम पर उबलने रखिये, उबाल आने के बाद 5 मिनिट धीमी गैस फ्लेम पर या मटर के दाने नरम होने तक पका लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, धनियां पाउडर और पिसा हुआ मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये, मसाले को दाने दार होने तक भूनिये, क्रीम डालिये और 2-3 मिनिट तक भूनिये, गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये. उबाली हुई मैथी और मटर मिलाइये, नमक और चीनी मिलाइये. सब्जी को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है उसके अनुसार पानी डालिये एक उबाल आने तक पकाइये, मैथी मटर मलाई (Methi Matar Malai Curry) तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये, गरमा गरम मैथी मटर मलाई सब्जी (Methi Matar Malai Curry) नान, चपाती, परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- समय: 25 मिनट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
This recipe looks delicious. Thank you for sharing.
Can you please tell me how many cups of methi leaves or chopped methi leaves have you used ?
We dont get in grams in USA.
Thanks for your help !!
Thanks a lotfor the delicious recipe. Tried it today in US winters and everyone loved it at home. Your recipes are really simple and give a homely feeling.Thanks once again !!
निशा: शिखा जी, अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है कि आपने ये रेसिपी बनाई और सभी को पसंद आई, आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करती रहें.
Aap mere kitchen guru hain apki wajah se sb log mere khane ko bohot pasand krte hain..
Thanks once again
निशा: अकांक्षा जी, आपके इन प्यार भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी ओर से आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं.
निशा: विनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I love ur recipe..... i made this seriouslly its superb...... thank you for this website..
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीता जी हां किया जा सकता है और मलाई का यूज भी किया जा सकता है.
निशा: इरफान जी, इसमें डेयरी से मिलने वाली क्रीम का उपयोग करना है या फिर आप इसमें अमूल फ्रेश क्रीम का उपयोग भी कर सकते हैं साथ ही घर पर दूध से निकाली गई मलाई का उपयोग भी किया जा सकता है.
निशा: रूपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमर जी, धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, धन्यवाद.
निशा: कुशल जी, हम इसे जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: दीप्ति जी, चीनी का इस्तेमाल मैथी और मटर की रंगत बरकरार रखने के लिए किया गया है. आप चाहें तो इसे बिना चीनी डाले भी बना सकती हैं.
I cooked it for my hubby ,he is so impressed with me..Thanks :)
निशा: अंकिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, हमारे साथ अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलिमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks.
निशा: ज्योति जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद. आपके बेटे को यह डिश पसंद आएगी.
निशा: मोनिका जी, धन्यवाद.
Ek request thi aapse .. kai aaisi sabzi ya fruits hote hai jo hum aache se preserve / freeze kare toh kai dino tak unka istamaal kiya jaa sakta hai .. jaise hari mirch ya aam ka ras ya frozen matar ya haari methi .. plz aaisi tips ka video upload kare
निशा: दीपिका जी, इतने अच्छे कमेन्ट्स के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. हमने मटर को प्रिजर्व करने की विधि वेबसाइट पर डाल रखी है, मेथी को धूप में सुखा कर या माइक्रोवेव में सुखा कर रख लेते हैं इसे कसूरी मेथी के रुप में यूज करते हैं, ये भी आप मेरे चैनल पर देख सकते हैं. आम के पल्प को फ्रीजर में रख कर बहुत समय तक यूज किया जा सकता है इसे भी आप मेरे चैनल पर देख सकते हैं, बाकी सब्जी के लिए वीडियो बनाने की जल्दी कोशिश करेंगे.
निशा: स्वाति जी, हां मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: छवि जी, मैथी में हल्की सी कड़वाहट होती है, लेकिन आपको वह स्वाद नहीं पसन्द तो मैथी काटने के बाद उसमें थोड़ा सा नमक डालकर रख दीजिए, और आधा घंटे बाद मैथी को धो लीजिए, उसकी कड़्वाहट निकल जायेगी, फिर सब्जी बनाइए, सब्जी आपको बिलकुल कड़वी नहीं लगेगी.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
In this recipie I am not seeing use of tomato and MIrch ginger please check and confirm
निशा: मनोज जी, इसमें टमाटर और अदरक का उपयोग किया गया है.
निशा: निशा जी, यह आपकी लगन ओर मेहनत से ही संभव हो पाता है. धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.