आम का शर्बत - Mango Sharbat Recipe - Mango Shorbet

Mango Juice Recipe

गर्मी के मौसम में आम का शरबत (Mango Juice Recipe) शरीर ही नहीं दिल और दिमाग दोनों को ठंडक पहुंचाता है. सामान्यतया हम बोतलबंद आम का रस बाजार से लाकर पीते ही हैं, लेकिन इनमें आम की मात्रा कम तो होती ही है, कलर और प्रिजरवेटिव्स भी रहते हैं.

हम बचपन से आम का शरबत  (Mango Juice)  बनाते रहे हैं, उस समय मिक्सी की जगह बिलोने के लिये रई का उपयोग करते थे लेकिन रई से आम का शरबत  (Mango Juice)  का गूदा इतना मिक्स नहीं होता था जितना कि मिक्सी से अब हो जाता है.  आईये बनायें बिना कलर और प्रिजरवेटिव से बना यह आम का शरबत (Mango Juice)

Read this recipe in English - Mango Juice Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Juice

  • पका हुआ आम - 1 ( 300 ग्राम)
  • नींबू - 1
  • चीनी -1/2 कप चीनी (100 ग्राम)
  • बर्फ के क्यूब्स - 1 कप

विधि - How to make Mango Juice

पके हुये आम को धोइये, छीलिये और पल्प निकाल लीजिये. पल्प को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए ताकि ये अच्छे तरह से पिस सके. पल्प और चीनी को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिये.

mango_pulpनींबू का रस प्याले में निचोड़ लीजिए. मिक्सर जार में चीनी-पल्प के मिश्रण में  नींबू का रस और बर्फ के क्यूब्स डालिये और एक बार फिर से अच्छी तरह फैंट लीजिये.

2-3 गिलास ठंडे पानी के डालिये और फिर से फैंट लीजिये. आम का शर्बत तैयार है. शर्बत को गिलास में डालकर सर्व कीजिए. 

4-5  गिलास आम का शरबत

सुझाव

आम के शर्बत के लिए बिना रेशे वाले आम अच्छे रहते हैं. अगर रेशे वाले आम हो, तो आम के शर्बत को छानकर सर्व करें. 

Mango Sharbat Recipe video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 10 June, 2019 08:00:43 AM sunil jat

    main hmesa apki web par hi aata hoon

    • 14 June, 2019 04:24:14 AM NishaMadhulika

      thanks you sunil jat

  2. 01 June, 2019 03:36:17 AM Ekta kajla

    Very nice

    • 07 June, 2019 05:47:01 AM NishaMadhulika

      thanks you Ekta kajla

  3. 21 April, 2019 09:26:17 AM Salman

    Dear mem mene mango tang pauder jo ata hai market me use ghola jitna usme likha hai or gholker me use frij me rakhu ya bahar bo 3din me kharaab ho jata hai iska prob solve kijiye plese mem replay jaroor dijiyega

    • 23 April, 2019 07:49:50 AM NishaMadhulika

      Salman जी, इसे बना कर नही रखें जब आपको इसे पीना हो तभी इसे बनाएं और इसे यूज करें. रख देने से इसका स्वाद खराब हो जाता है.

  4. 14 May, 2017 02:27:07 PM suman

    Thanks madhulika jiAapke through maine kafi kuch sikha.Thank you so much
    निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 08 May, 2017 02:38:33 AM Mukesh Prasad

    Nisha ji mai low price me litchi mango orange jjuice banana Cahtah hu market me sale ke liy mughe batay kaise Kare

  6. 13 July, 2016 04:21:57 AM suresh chhimwal

    Mango juice and pulp ko 1 sal tak rkana kee vedhi
    निशा: सुरेश जी, आम के जूस में एसीटिक एसिड मिलाने से ये साल भर तक रखा जा सकता है और मेन्गो पल्प को फ्रीजर में बिना कुछ डाले साल भर तर रख सकते हैं.

  7. 30 June, 2016 07:41:04 AM Anu rajoriya

    Mein aapki har receipe follow karti hu Nisha ji thanks
    निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.