Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, कस्टर्ड से दूध गाढ़ा होता है लेकिन रसमलाई के गाढ़े दूध के लिये कस्टर्ड यूज नहीं किया जाता है.
Mera rasmalai rubber ki tarah hua,,
Also apka patties ka recipe try kiya bohot achcha tha, I am bengali so my family said to me " khub valo hoyeche"" which because of you, so thank you, in bengali "amake sekhanor jonno dhonnobad didivai"
निशा: तेज जी, रसमलाई पूरी तरह न फूली हो तब एसा हो सकता है, रसमलाई को चाशनी से निकाल कर हल्का सा निचोडे और उसके दूध में डाल कर सर्व करें. आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I made the channa for rasmalai, but they broke when I boiled in the sugar water. Please tell me why
Thank you
निशा: ऊषा जी, शुगर सीरप में अगर अच्छा उबाल न आ रहा हो और छैना के गोले उसमें डाल दिये जाय तो एसा हो सकता है.
निशा: किरन जी, छैना का एकदम मुलायम न होना, छैना के गोले अधिक देर तक पक जाना इसके सख्त होने के कारण हो सकते हैं.
Goggle so i thing is this time new
Profiles tyep mow plesae nishamadhulika please.
निशा: सुमन जी, इसमें थोडा़ दूध गाढा़ करके मिला दीजिए.
निशा: चारू जी, चाशनी में यदि अच्छा उबाल न आ रहा हो और छैना के गोले उसमें डाल दिये जायं तो भी वे विखर सकते हैं.
निशा: संकेत जी, छैना बनाने के लिये, फुल क्रीम दूध का प्रयोग कीजिये.छैना को अच्छी तरह चिकना होने तक मलिये. चाशनी में उबाल आने के बाद ही छैना के गोले उसमें डालिये रस मलाई नहीं टुटेगी
निशा: लखन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलीशा जी, छैना को अच्छे से मसला न गया हो और चाशनी का तापमान कम हो और रसमलाई पूरी तरह पकी न हो तो वह बाद पिचक कर हार्ड हो सकती है, पैन छोटा हो तब भी रसमलाई अच्छी तरह फूल नहीं पाती,
निशा: सोनम जी, छैना में से पानी अच्छे से निकाल कर छैना को अच्छी तरह चिकना होने तक मलिये ये चिपकेगा नहीं
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, रसमलाई को आप चाहें तो कलर वाली या बिना कलर वाली जैसी चाहें बना सकती है.
I tried your rasmalai recipe but when I putted chena balls in chashni they started spreading and tearing please suggest me what to do and how to make proper chena balls.
Thank you
निशा: मिश्रण को काफी अच्छे से मसलकर चिकना ना किया गया हो या छैना के गोले चाशनी में डाल दें और उसमें अच्छा उबाल न आ रहा हो तब ये फट सकते हैं. छैना को मसल-मसल कर चिकना तैयार कीजिए और गोलों को भी एकदम गोल और चिकना ही बनाइए. इन्हें तेज आंच पर उबलती हुई चाशनी में एक एक करके डालिए, चाशनी में हमेशा अच्छा उबाल बना रहना चाहिये.
kya aap muje btayengi ki jb me rasgulla bnata hu to chene se bni goliya chashni me dalte hi bikhar kyu jati he...?????
निशा: अक्ष जी, छैना को अच्छी तरह चिकना होने तक मलिये. रस मलाई नहीं टुटेगी.
निशा: रवि जी, मिश्रण को काफी अच्छे से मसलकर चिकना ना किया गया हो या छैना के गोले चाशनी में डाल दें और उसमें अच्छा उबाल न आ रहा हो तब ये फट सकते हैं. छैना को मसल-मसल कर चिकना तैयार कीजिए और गोलों को भी एकदम गोल और चिकना ही बनाइए. इन्हें तेज आंच पर उबलते हुए सीरप में एक एक करके डालिए, चाशनी में हमेशा अच्छा उबाल बना रहना चाहिये, रसगुल्ले बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: किरण जी, छैना काउ मिल्क से बना सकते हैं, गाय के दूध से छैना बहुत अच्छा और नरम बनता है.
निशा: रवि जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.