करोंदे का खट्टा मिट्ठा अचार-बच्चों को भी पसंद आये Karonda, Karvand , kalakai or Chalkai Sweet Pickle

📅 1 सितंबर 2022 👁 9.9 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

बारिश के मौसम में बाज़ार में करोंदे आ जाते हैं.  तो आज हम बनाने जा रहे हैं करोंदे का खट्टा मीठा आचार.  इसका खट्टा मीठा स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा.  इसे आप बच्चों को टिफ्फिन में रोटी, परांठा या किसी के भी साथ पैक करके दे सकते हैं.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ करोंदे का खट्टा मीठा आचार बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

करोंदा का खट्टा मिट्ठा अचार के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Karonda Sweet Sour Pickle

करोंदा - Karonda - 250 ग्राम

गुड़ - Jaggery - 200 ग्राम

सरसों का तेल - Mustard Oil - 1 बड़े चम्मच

जीरा साबुत - Cumin Seeds - 1/4 छोटी चम्मच

मेथी दाना - Fenugreek Seeds - 1/4 छोटी चम्मच

सरसों के दाने - Mustard Seeds - 1/2 छोटी चम्मच

सोंफ - Fennel Seeds - 1 छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1/2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - Kashmiri Red Chilli - 1 छोटी चम्मच

जीरा पाउडर भुना - Cumin Powder - 1 छोटी चम्मच

सोंफ पाउडर - Fennel Powder - 1.5 छोटी चम्मच

काला नमक - Black Salt - 1 छोटी चम्मच

गरम मसाला - Garam Masala - 1/4 छोटी चम्मच

किशमिश - Raisins - 1 बड़े चम्मच

बड़ी इलायची - Black Cardamom - 2

करोंदे का खट्टा मीठा आचार बनाने की विधि Process of making Sweet and Sour Karonda Pickle

250 ग्राम करोंदे अच्छे से धो कर सुखा लीजिये.  फिर इनका ऊपर का डंठल हटा कर दो हिस्सों में काटिये और बीच का काला बीज भी हटा दीजिये.  सभी करोंदे इसी तरह काट कर बाउल में रख लीजिये.  भगोने में 200 ग्राम गुड़ और 2 बड़े चम्मच पानी डालिये.

इसे लो फ्लेम पर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए गुड़ के पूरी तरह घुलने तक पकाएं.  गुड़ के पूरी तरह घुल जाने पर फ्लेम बंद करके इसे रख दीजिये.  अब पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में 1 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 छोटी चम्मच मेथी दाना 1/2 पिंच हींग और 1/2 छोटी चम्मच सरसों के दाने डालिये.

सरसों के दाने चटकने के बाद इसमें 1 छोटी चम्मच सौंफ और कटे हुए करोंदे डाल कर अच्छे से मिलाएं.  साथ ही इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं.  इन्हें ढक कर लो फ्लेम पर 2-3 मिनट पकाएं.  समय पूरा होने पर इन्हें चला कर गुड़ का सिरप इसमें छान कर डालिये.

अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 1.5 छोटी चम्मच सौंफ पाउडर, 1 छोटी चम्मच काला नमक, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला और 1 बड़े चम्मच किशमिश डालिये.  इन्हें अच्छे से मिलाएं.

फ्लेम मीडियम करके गुड़ के सिरप को गाढ़ा होने तक पकाएं.  साथ ही इसमें 2 बड़ी इलायची के दाने छील कर दरदरा कूट कर डालिये.  इन्हें अच्छे से मिला कर थोड़ा पकाएं.  फिर चाशनी को थोड़ा निकाल कर ठंडा करके देखिये, एक तार आना चाहिये.

एक तार बनने लगे, मतलब ये बन चुका है.  फ्लेम बंद करके इसे ठंडा होने दीजिये.  ठंडा होने पर इसे किसी कांच के कंटेनर में भरकर रखिये.  इस तरह करोंदे का खट्टा मीठा आचार बनकर तैयार हो जाएगा.  इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestions

करोंदे के आचार को साल भर तक रख कर खा सकते हैं.

करोंदे का खट्टा मिट्ठा अचार-बच्चों को भी पसंद आये Karonda, Karvand , kalakai or Chalkai Sweet Pickle

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।