दही से बटर निकालिये मिनटों में - टिप्स विडियो Homemade butter Recipe from Curd using Mixer

📅 20 जून 2022 👁 35.7 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

घर की बनी हर चीज़ सेहत के लिये अच्छी होती है.  साथ ही उसका स्वाद भी घर का होता है, जो की लाजवाब लगता है.  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम घर पर दही से मक्खन बनाएंगे.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बन कर तैयार हो जाएगा.  ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है, और इसे खा कर आप बाहर के मक्खन को भूल जाएंगे.  तो आप अभी इस आसान विधि के साथ दही से मक्खन बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

दही से मक्खन बनाने की विधि Process of making Butter from Curd

डब्बे में रोज दही से निकली मलाई को भरकर फ्रीजर में रखिये.  जब डब्बा पूरा भर जाए तो मिक्सर जार में डब्बे की मलाई और 1 कप ठंडा पानी डालिये.  अब मिक्सर को आधा मिनट चला कर खोल कर चम्मच से चलाएं.  इसी विधी को तब तक करें जब तक मक्खन अलग नहीं होने लगता.

जैसा ही मक्खन अलग होने लगे, मक्खन को चम्मच से निकाल कर बाउल में रखिये.  मक्खन निकाल लेने के बाद वापस मिक्सर जार में ठंडा पानी डाल कर आधा मिनट चला कर चम्मच से चलाएं.  वापस से बाउल में मक्खन को निकालिये.

सारा मक्खन निकाल देने के बाद बाउल में 1 कप बर्फ वाला पानी डालिये.  फिर हाथ अच्छे से मक्खन को पानी से अलग करते हुए एक गोल बॉल बनाएं.  सारा मक्खन अलग होने पर मक्खन को अलग बाउल में रख दीजिये.  इस तरह दही से मक्खन बनकर तैयार हो जाएगा.  मिक्सर जार में बचा मट्ठा को मीठा या नमकीन परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestions

दही से निकली मलाई को फ्रीजर में रखना है.

दही जमाने के लिये फुल क्रीम दूध लीजिये.

मक्खन निकालते समय ध्यान रखिये, अगर मौसम गर्मी का है तो मक्खन निकालने के लिये बर्फ का इस्तेमाल कीजिये.  और अगर सर्दी का है तो मक्खन में हल्का गरम पानी का इस्तेमाल कीजिये.

मक्खन को फ्रिज में रख कर 15-20 दिन तक खा सकते हैं.

दही से बटर निकालिये मिनटों में - टिप्स विडियो Homemade butter Recipe from Curd using Mixer

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।