दूध की बची मलाई से बनाएं घी और लड्डू Ghee and Ladoo Recipe from Leftover Malai

📅 11 मार्च 2022 👁 32 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

दूध से निकली मलाई को बहुत कम लोग खाना पसंद किया करते हैं, क्योंकी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रती काफी विवेक हैं.  तो इसलिए मलाई निकाल कर लोग फ्रिज में रखते रहते हैं, लेकिन मलाई फ्रिज में 6 महीने तक फ्रेश रहती है.  तो आज हम इस मलाई को इस्तेमाल करते हुए घी और लड्डू बनाएँगे.  मलाई से घी बनेगा और मावा बनेगा, इस मवे से लड्डू बनेंगे.

आवश्यक सामग्री Ingredients needed

घी के लिए For Ghee

मलाई - Malai - 700 ग्राम

लड्डू के लिए For Ladoo

बचा हुआ मावा - Residue Mawa - ¾ कप

आटा - Wheat Flour - ¾ कप (110 ग्राम)

बूरा - Tagar - ¾ कप (110 ग्राम)

इलायची - Cardamom - 6-7, दरदरी कुटी हुई

घी बनाने की विधि Process of making Ghee

कढ़ाही में 700 ग्राम मलाई को धीमी फ्लेम पर पिघलाएं.  मलाई के पिघलने पर फ्लेम को मीडियम करके थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए घी अलग होने तक पकाएं.  याद रखें की मलाई कढ़ाही के तले में लगनी नहीं चाहिए.  मलाई के गाढ़ा होने पर इसे लो-मीडियम फ्लेम पर चलाते रहना है जब तक घी अलग नहीं होने लगता.  मावा का रंग गुलाबी होने तक इसे चलाते हुए पकाएं.

मावा का रंग गुलाबी होने पर गैस बंद करके इसे ठंडा होने दीजिए, फिर छलनी से अच्छे से दबा-दबा कर छान कर घी और मावा अलग कर लीजिए.  घी को किसी भी कंटेनर में भर लीजिए, इस तरह घी बनकर तैयार हो जाएगा.

लड्डू बनाने की विधि Process of making Ladoo

पेन में ¾ कप गेहूँ के आटे को मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूरा होने तक भूनिए.  भुन जाने पर बाउल में भुना हुआ आटा, मलाई से निकाला हुआ मावा, ¾ कप बूरा और 6-7 दरदरी कुटी इलायची डालिए.  इन्हें अच्छे से मिलाएं, अगर मिश्रन थोड़ा सूखा लगे तो 2-3 बड़े चम्मच बनाया हुआ घी इसमें डाल कर अच्छे से मिलाएं.

मिल जाने पर जितने बड़े या छोटे लड्डू बनाना चाहते हैं उतना मिश्रन हाथ में लेकर लड्डू बांध लीजिए.  इस तरह लड्डू बनकर तैयार हो जाएँगे, इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

मलाई को 2-3 घंटे फ्रिज से निकाल कर पहले रखना है फिर उसे घी बनाने के लिए कढ़ाही में डालना है.

मलाई पहले लो फ्लेम पर पिघलानी है, फिर गाढ़ी होने पर इसे लगातार चलाते हुए घी निकलने तक और मावा के हल्के गुलाबी होने तक पकाना है.

ये लड्डू बाहर रखकर महीने भर तक खा सकते हैं.

दूध की बची मलाई से बनाएं घी और लड्डू Ghee and Ladoo Recipe from Leftover Malai

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।