कच्ची हल्दी का हल्वा, सर्दियों में आपके शरीर और दिल का रक्षक Immunity Booster Raw Turmeric Halwa

📅 4 फरवरी 2022 👁 15.4 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

सर्दियों के मौसम के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं कच्ची हल्दी का हल्वा.  ये शरीर को गरमाहट देती है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है.  इसे बना कर स्वीट डिश की तरह नहीं खाया जाता है, बस हर दिन एक गिलास गरम दूध के साथ 1-2 चम्मच खाया जाता है.  इसे एक बारी ज़्यादा सा बना कर आप पूरी सर्दी रख कर खा सकते हैं.

कच्ची हल्दी का हलवा के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Raw Turmeric Halwa

कच्ची हल्दी - Raw Turmeric  - 250 ग्राम

बादाम - Almond - 1 कप (125 ग्राम)

घी - Ghee - 200 ग्राम

बेसन - Gram Flour - 1 कप (125 ग्राम)

गुड़ - Jaggery - 1 कप (300 ग्राम)

छोटी इलायची - Green Cardamom - 8-10, दरदरी कुटी हुई

बादाम कतरन - Almond Flakes

कच्ची हल्दी का हल्वा बनाने की विधि Process of making Raw Turmeric Halwa

250 ग्राम कच्ची हल्दी को छीले कर धो कर सुखा लीजिए.  मिक्सर जार में कच्ची हल्दी को छोटे टुकड़ो में काट कर और 3 बड़े चम्मच पानी डाल कर एकदम बारीक पीसिए.  दूसरे मिक्सर जार में 100 ग्राम बादाम डाल कर बारीक पीसिए.

अब कढ़ाही में 4 बड़े चम्मच घी डाल कर पिघलाएं.  पिघलने पर फ्लेम को धीमा करके इसमें पिसी हुई हल्दी डाल कर लो-मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिए.  हल्दी के घी सोकने के बाद जब हल्दी घी छोड़ दे तब इसमें बारीक पिसे हुए बादाम डालिए.  इसे मिलाते हुए 2 मिनट भूनिए, फिर कढ़ाही को उतार कर रख दीजिए.  हल्दी को गैस से उतारने के बाद भी 1-2 मिनट चलाना है क्योंकी कढ़ाही गरम होती है हल्दी नीचे से काली हो जाएगी.

अब दूसरे पेन में 2-3 बड़े चम्मच घी डाल कर पिघलाएं.  पिघलने पर इसमें 1 कप बेसन डाल कर लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम भूनिए.  हल्का सा रंग बदलने पर और खुशबू आने पर फ्लेम को एकदम धीमा करके इसमें 300 ग्राम गुड़ को तोड़ कर डालिए.  लगातार चलाते हुए धीमी फ्लेम पर गुड़ के पिघलने तक इसे पकाएं.

गुड़ के अच्छे से पिघल जाने पर इसमें भुनी हुई हल्दी-बादाम और 1 बड़े चम्मच घी डाल कर अच्छे से मिलाते हुए भूनिए.  इन्हें अच्छे से पूरी तरह मिलाते हुए भूनना है, अच्छे से मिल जाने पर इसमें 8-10 दरदरी कुटी इलायची डाल कर मिलाते हुए 1 मिनट पकाएं.  हल्वे से घी अलग होने लगे मतलब हल्वा बनकर तैयार हो गया है.  इसमें बादाम फ्लेक्स डाल कर 1 मिनट मिलाते हुए पकाएं, इस तरह कच्ची हल्दी का हल्वा बनकर तैयार हो जाएगा.  इसे ठंडा करके कंटेनर में रख दीजिए और रोज़ 1-2 चम्मच गरम दूध के साथ खाइए, पूरे दिन सर्दी से बचे रहेंगे.

सुझाव Suggestions

हल्दी और बेसन भूनते समय फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिए.

अगर घर पर बूढ़े-बुजुर्ग हैं और उन्हें दातों की परेशानी है तो बादाम फ्लेक्स ना मिला कर हल्वा दीजिए.

कच्ची हल्दी का हल्वा, सर्दियों में आपके शरीर और दिल का रक्षक Immunity Booster Raw Turmeric Halwa

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।