मूंगदाल पालक के मंगोड़े - मकर संक्रान्ति स्पेशल Moong Dal Palak Mangode Special Recipe

📅 10 जनवरी 2022 👁 6.4 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

सर्दी के इस मौसम के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं मूंग दाल पालक के मंगोड़े.  इन्हें बनाने की विधि बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं.  भारतीय संस्क्रिती में मकर संक्रान्ति के दिन मूंग दाल पालक के मंगोड़े बनाएं जाते हैं.  खास तौर पर आप घर पर हों और सर्दी का मौसम है, साथ ही बाहर बारिश हो रही हो, ये एक सबसे अच्छा अवसर होता है मंगोड़े बनाकर परिवार के साथ आनंद लेने का.  तो आप भी ये मंगोड़े बनाएं और इस स्वाद और परिवार के साथ का आनंद लें.

मूंगदाल पालक के मंगोड़े के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Moong Dal Palak Mangode

मूंग दाल - Moong Dal - 1 कप (200 ग्राम)

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - 1 पिंच

लाल मिर्च - Red Chilli - ¼ छोटी चम्मच

हरी मिर्च - Green Chilli - 3-4, बारीक कटी हुई

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेट किये हुए

पालक - Spinach - 1 कप, बारीक कटे हुए

मेथी - Fenugreek Leaves - ½ कप

हरा धनिया - Coriander Leaves 

तेल तलने के लिए - Oil for frying

बैटर बनाने की विधि Process of making Batter

1 कप मूंग की दाल को अच्छे से धो कर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए.  समय पूरा होने पर सारा पानी हटा कर दाल को मिक्सर जार में डालिए, थोड़ी साबुत दाल बचा लीजिए.  इसे दरदरा पीसिए, फिर बाउल में निकाल लीजिए.  जार में 1 चम्मच पानी डाल कर बचा हुआ बैटर भी निकाल लीजिए.

अब दाल को 3-4 मिनट फेंट लीजिए, फिर इसमें 1 छोटी चम्मच नमक, 1 पिंच हींग, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च, 3-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डालिए.  अब मसालों के साथ इसे 1 मिनट फेंटिए, फिर इसमें 1 कप बारीक कटा हुआ पालक, ½ कप बारीक कटी हुई मेथी, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और बचाई हुई साबुत दाल डालिए.  इन्हें 1 मिनट अच्छे से मिलाते हुए फेंटिए.  बैटर बनकर तैयार हो जाएगा.

मंगोड़े तलने की विधि Process of frying Mangode

पेन में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम से थोड़ा ज़्यादा गरम और फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिए.  गरम तेल में जितने मंगोड़े आ पाएं हाथ की मदद से बैटर को गोल करके इसमें डालिए.  इन्हें थोड़ा तलने दीजिए, जब ये नीचे से हल्के तल जाएं इन्हें पलटिए.  पलट-पलट कर इन्हें चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.  फिर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल लीजिए.  मूंग दाल पालक के मंगोड़े बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

दाल को हल्का दरदरा पीसना है.

दाल को 3-4 मिनट फेंटना है.

थोड़ी सी साबुत दाल ज़रूर बचानी है.

तलते समय फ्लेम लो-मीडीयम होनी चाहिए.

मूंगदाल पालक के मंगोड़े - मकर संक्रान्ति स्पेशल Moong Dal Palak Mangode Special Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।