क्रिस्पी और चटपटे आलू 65 रेसीपी How to make Crispy Potato 65 in Spicy Sauce

कुरकुरे और चटपटे आलू 65 बच्चों को बहुत ही पसंद आते हैं और आप इन्हें नाश्ते में बना सकते हैं. या फिर त्यौहार के दिन हैं इन्हें स्टार्टर के तौर पर परोसिए, घर के बने स्वाद का अलग ही ज़ाएका आता है. खुद भी उस ज़ाएके का आनंद लीजिए और अपने मेहमानों को भी इस स्वाद का आनंद दीजिए. एक बहुत ही आसान विधि के साथ ये डिश कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जाती है इसे बनाएं और अपनी पार्टी की रौनक बढ़ाएं.
आलू 65 के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Potato 65
बौल्स के लिए For Balls
आलू - Potato - 4 (400 ग्राम)
मैदा - Refined Flour - 2 बड़े चम्मच
कार्न फ्लोर - Corn Flour - 2 छोटे चम्मच
नमक - Salt - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च - Red Chilli - 1 छोटा चम्मच
कड़ी पत्ता - Curry Leaves - 20-25
तलने के लिए तेल - Oil for frying
सौस के लिए For Sauce
दही - Curd - 1/4 कप
लाल मिर्च - Red Chilli Powder - 1/4 छोटी चम्मच
कार्न फ्लोर - Corn Flour - 1 छोटा चम्मच
तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - Green Chilli - 3-4
लाल मिर्च - Red Chilli - 3 तोड़ कर
कड़ी पत्ता -Curry Leaves - 20-25
नमक - Salt - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया - Coriander Leaves - 2 बड़े चम्मच
बौल्स तैयार करने की विधि Process of making balls
चार आलू छील कर ग्रेट कर लीजिए. ग्रेट करते वक्त उस बाउल में पानी डाल दीजिए जिसमें आलू ग्रेट करके डल रहे हैं ताकी आलू काले न हों. ग्रेट करने के बाद पानी से आलू अच्छी तरह से धो कर दूसरे बाउल में अच्छे से निचोड़ कर सारा पानी निकाल कर डालिए.
ग्रेट किए हुए आलू में 4 बड़े चम्मच मैदा, 4 बड़े चम्मच कोर्न फ्लोर, ½ छोटी चम्मच अदरक पेस्ट, ½ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 20-25 बारीके कटे हुए करी पत्ता डालिए. अब इन्हें अच्छी तरह से मिला कर एक डो की तरह अच्छे से गूंध लीजिए. थोड़ा सा मिश्रन उठा कर गोल करके उसे एक प्लेट में रखिए, इसी तरह सभी बौल्स बना लीजिए.
आलू 65 तलने की विधि Process of frying potato balls
कढ़ाही में तेल गरम करिए, फ्लेम मीडियम होनी चाहिए और तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए. तेल गरम होने पर इसमें बनाए हुए आलू के बौल्स डालिए, उतने ही डालने हैं जितने कढ़ाही में आ सकें. याद रखिए इन्हें थोड़ा दूर डालना है ताकी ये चिपके न. अब 2 मिनट तक इन्हें तलिए, फिर इन्हें चला कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. सभी बौल्स इसी तरह से तल लीजिए.
आलू 65 सौस में कोट करने की विधि Process of coating balls and making Aloo 65
बाउल में ¼ कप दही, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च और 1 छोटी चम्मच कोर्न फ्लोर डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं. अब एक कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कर लीजिए. फिर इसमें 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, 3-4 लम्बी कटी हुई हरी मिर्च, 2-3 लाल मिर्च (तोड़ कर डाल दीजिए) और 20-25 करी पत्ता डाल कर हल्का सा भूनिए. फिर इसमें मसाले वाला दही और ¼ छोटा चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं.
फिर इसमें 1-2 बड़े चम्म्च पानी डाल कर तेल छोड़ने तक अच्छे से भूनिए. भुन जाने के बाद बौल्स इसमें डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब सौस को अच्छे से बौल्स पर कोट करके गैस बंद कर दीजिए, कुरकुरे और तीखे आलू 65 बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें हरे धनिये के साथ गार्निश करके परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
जब ग्रेट करके आलू को धो कर निकाल रहे हैं तो उन्हें अच्छे से निचोड़ कर उनका पूरा पानी निकाल लीजिए.
बौल्स तलने के लिए डालने के बाद 2-3 मिनट तक बिल्कुल छूएं नहीं, उन्हें ऐसे ही तलने दीजिए.
क्रिस्पी और चटपटे आलू 65 रेसीपी How to make Crispy Potato 65 in Spicy Sauce
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।