भाप में बने पारंपरिक मोदक Traditional Steamed Modak Simple Recipe

मोदक गणेश जी की मनपसन्द मिठाई है, गणेश जी के त्यौहार में इसी का बड़ा प्रसाद बनाकर बांटा जाता है. गणेश जी का प्रेम और भक्ती मन में रखते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं मोदक. हम पारंपरिक मोदक भाप में बनाएंगे और यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं.
मोदक के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Traditional Steamed Modak
घी - Ghee - 1 छोटा चम्मच
नमक - Salt - ½ छोटा चम्मच
चावल का आटा - Rice Flour - 1 कप (140 ग्राम)
खसखस - Poppy Seeds - 1 बड़ा चम्मच
गुड़ - Jaggery - ½ कप (75 ग्राम)
ताजा कोकोनट - Coconut - ½ कप ग्रेटेड
बादाम फ्लेक्स - Almond Flakes - 2 बड़े चम्मच
काजू - Cashew Powder - 2 बड़े चम्मच्
छोटी इलायची - Cardamom - 4 पिसी हुई
मोदक के लिए डो बनाने की विधि Process of making dough for Modak
कढ़ाही में 1 कप पानी, 1 छोटी चम्मच घी और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर पानी में उबाल आने तक इसे पकाएं. अब फ्लेम बंदके करके इसमें 1 कप चावल का आटा डाल कर एक डो बनने तक उसे मिलाते रहें. डो बन जाने पर इसे ढक कर 10-15 मिनट के लिए रख दीजिए.
मोदक के लिए स्टफ्फिंग बनाने की विधि Process of making stuffing for Modak
पेन को थोड़ा गरम करके इसमें 1 बड़ा चम्मच खसखस डाल कर हल्का सा भूरा होने तक भूनिए. भुन जाने पर इसे निकाल कर उसी पेन में ½ कप गुड़ डाल कर पिघलने तक गरम कीजिए. याद रखिए गुड़ पिघलने तक इसे चलाते रहना है ताकी गुड़ नीचे चिपके ना.
गुड़ के अच्छे से पिघल जाने पर इसमें ½ कप ग्रेटेड ताज़ा नारियल डाल कर मिलाते हुए थोड़ा सा भूनिए. याद रखिए फ्लेम धीमी ही रहेगी. 1-2 मिनट भून कर इसमें भुने हुए खसखस, 2 बड़े चम्मच बादाम कतरन, 2 बड़े चम्मच काजू पाउडर और 4 छोटी इलायची (दरदरी पिसी हुई) डालिए. इन्हें अच्छे से मिलाते हुए थोड़ा भून कर प्लेट में निकाल कर इसे ठंडा कर लीजिए, इस तरह मोदक के लिए स्टफ्फिंग बनकर तैयार हो जाएगी.
मोदक बनाने की विधि Process of making Modak
अब डो को थोड़े से घी की मदद से गूंधिए, अगर डो ज़्यादा सूखा लगे तो थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं. अच्छे से गूंध लेने के बाद उसे ढाक कर रखिए ताकी वो सूखे ना. अब हाथ पर हल्का सा घी लगाकर स्टफ्फिंग के छोटे-छोटे गोल बनाकर रख लीजिए.
फिर एक मोदक बनाने वाला सांचा लेकर उस पर घी से ग्रीस कर लीजिए. थोड़ा डो हाथ में लेकर उसे मसल कर एक तरफ से पैना कर लीजिए. पैनी वाली तरफ से डो को सांचे में डाल कर उसे अच्छे से दबाएं ताकी वो मोदक का अच्छे से आकार ले सके. फिर इसके बीच में एक स्टफ्फिंग का गोल डाल कर ऊपर से इसे बंद कर दीजिए. इसी तरह सारे मोदक बना लीजिए.
कढ़ाही में पानी डाल कर उसे उबाल लीजिए. एक स्टील की छलनी पर घी से ग्रीसिंग करके इसमें बनाए हुए मोदक रखिए. छलनी को कढ़ाही पर रख कर उसे ढाक दीजिए.12 मिनट तक इन्हें भाप में ही बनने दीजिए.
इस तरह पारंपरिक मोदक बनकर तैयार हो जाएँगे. इन्हें दूध और केसर से गार्निश करके गणेश जी को भोग लगाएं और इस प्रसाद को ग्रहण करें.
सुझाव Suggestion
इन मोदक को फ्रिज में रख कर 3 दिन तक खा सकते हैं.
चावल के आटे से डो बनाते समय आटे को और पानी को नाप कर लीजिए.
मोदक को असेम्बल करते समय स्टफ्फिंग को अच्छी तरह से बंद कर दीजिए.
भाप में बने पारंपरिक मोदक Traditional Steamed Modak Simple Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।