कुरकुरे नारियल कटलेट्स और हरे धनिये की चटनी के साथ फ्रूट दही Crispy Coconut Cutlets with Green Chilli Chutney and Fruit Dahi

व्रत के समय स्वादिष्ट भोजन करने का बहुत मन होता है. लेकिन कई बार हम इसी सोच में रह जाते हैं की आखिर बनाया क्या जाए? आइये आज हम कुरकुरे नारियल कटलेट्स बनाएँगे और साथ ही बनाएँगे हरे धनिये की चटनी और फ्रूट दही. एक दम स्वादिष्ट व्रत का खाना है ये जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा, और व्रत खोलते वक्त एक स्वादिष्ट भोजन से आपका दिल भी बिल्कुल खुश हो जाएगा.
नारियल कटलेट के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Coconut Cutlets
टिक्की के डो के लिए For Tikki dough
समा के चावल - Sama Rice - 1/2 कप (100 ग्राम)
अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च - Green Chilli - 1 छोटी चम्मच (कटी हुई)
काली मिर्च - Black Pepper - 1/2 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटा चम्मच
सेंधा नमक - Rock Salt - 1 छोटा चम्मच
घी - Ghee - 1 छोटा चम्मच
स्टफींग के लिए For Stuffing
आलू - Potato - 2 उबले हुए
ताज़ा नारियल - Coconut - 1/2 कप कसा हुआ
बादाम कतरन - Almond Flakes - 1 बड़ा चम्मच
किशमिश - Raisin - 15-20
हरी मिर्च - Green Chilli - 1/2 छोटा चम्मच (कटी हुई)
काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटा चम्मच (पिसी हुई)
सेंधा नमक - Rock Salt - 1/2 छोटा चम्मच
कोटिंग के लिए For Coating
सिंगाड़े का आटा - Chestnut Flour - 2 बड़ा चम्मच
सेंधा नमक - Rock Salt - 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटा चम्मच (पिसी हुई)
कच्ची मूंगफली - Raw Peanuts - 1/2 कप
व्रत की चटनी के लिए For Vrat Chutney
हरा धनिया - Coriander - 1 कप
अगरक - Ginger - 1/2 इंची
हरी मिर्च - Green Chilli - 2 साबुत
सेंधा नमक - Rock Salt - 1 छोटा चम्मच
नीम्बू का रस - Lemon Juice - 1 छोटा चम्मच
फ्रूट दही के लिए For Fruit Curd
दही - Curd - 1 कप
केला - Banana - 1
सेब - Apple - 1
अनारदाना - Pomegranate Seeds - 2 बड़ा चम्मच
पिसी चीनी - Sugar Powder - 2 बड़ा चम्मच
टिक्की के डो की विधि Process of making dough for Tikki
1/2 कप समा के चावल अच्छे से धो कर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखिए. समय पूरा होने पर चावल मिक्सर जार में डाल कर एक बारीक पेस्ट बनाएं. अब कढ़ाही में चावल का पेस्ट, 1 कप पानी, 1 चम्मच ग्रेटेड अदरक, 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच पिसी हुई काली मिर्च, ½ छोटा चम्मच जीरा और 1 छोटी चम्मच सेंधा नमक (क्योंकी व्रत के लिए सेंधा नमक ही इस्तेमाल करते हैं) डालिए.
इस मिश्रण को चलाते रहिए, जैसे-जैसे मिश्रन गरम होगा वो गाढ़ा होता रहेगा और एक डो बन जाएगा. जब डो तैयार हो जाए तब 1 छोटा चम्मच घी डाल कर मिश्रण को थोड़ा चलाएं. बनने के बाद इसे एक बाउल में निकाल कर ढाक कर रख दीजिए. अब 2 उबले हुए आलू को ग्रेट करके इस डो में मिलाएं. अगर डो हल्का ठंडा हो जाय तो 1 चम्मच घी डाल कर इसे मिला लीजिए और फिर ढक कर रख दीजिए.
स्टफ्फिंग बनाने की विधि Process of making Stuffing
बाउल में ½ कप ग्रेट किया हुआ ताज़ा नारियल और 1 बड़ा चम्मच बादाम कतरन डालिए. अगर बादाम न पसंद हो तो काजू या चिरौंजी भी डाल सकते हैं. फिर इस मिश्रण में 15-20 किशमिश (अगर न पसंद हों तो इन्हे छोड़ भी सकते हैं), ½ चम्मच बारीक कटी हुई मिर्च, 1/4 चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और ½ चम्मच से थोड़ा कम सेंधा नमक डाल कर पूरे मिश्रण को मिलाएं, कटलेट्स के लिए स्टफ्फिंग तैयार हो जाएगी.
सिंघाड़े के आटे का घोल Process of making Chestnut Flour solution
छोटे बाउल में 2 बड़े चम्मच सिघाड़े का आटा लेकर इसमें थोड़ा-थोड़ा कर पानी डाल कर इस घोल को मिलाएं. सिंघाड़े के आटे की जगह कोई भी व्रत का आटा ले सकते हैं या फिर समा के चावल का पेस्ट भी बचा कर ले सकते हैं. एक पतला सा मिश्रण बना कर इसमें 1/4 छोटी चम्मच पीसी हुई काली मिर्च और 1/4 छोटी चम्मच सेंधा नमक डाल कर मिलाएं, एक घोल तैयार हो जाएगा.
अब मिक्सर जार में 3/4 मूंगफली दाने डाल कर एक दरदरा पाउडर बना लीजिए. याद रखिए एक साथ मिक्सर नहीं चलाना है, एक बार चला कर फिर बंद कर दीजिए फिर एक बार चलाइए और बंद कर दीजिए. इसी प्रकार ये पाउडर बना लीजिए.
टिक्की बनाने की विधि Process of making Tikki
हाथ में थोड़ा सा घी ले कर जितनी बड़ी टिक्की बनाना चाहते हैं उतना डो लें. फिर डो को गोल करके थोड़ा चपटा कर एक कटोरी का आकर बनाएं. इसमें 1 चम्मच स्टफ्फिंग भर कर अच्छे से बंद करके और दबा कर टिक्की का शेप दीजिए. याद रखिए की टिक्की ज़्यादा मोटी न बनाएं. इसके बाद सिघाड़े के आटे के घोल में टिक्की को डिप करिए, फिर मूंगफली के दाने के पाउडर में रख टिक्की को कोट करिए. इसी तरह से बाकी टिक्की भी कोट कर लीजिए.
टिक्की को सेकने की विधि Process of making Tikki
नॉन स्टिक पेन लेकर इसमें 2-3 चम्मच घी डाल कर मीडियम फ्लेम पर हल्का गरम करिए. घी के गरम हो जाने पर इसमें टिक्की डाल कर लो-मीडियम फ्लेम पर 3-4 मिनट तक सेकिए. हल्का गोल्डन ब्राउन होने पर इसे पलट कर दूसरी ओर भी सेकिए. टिक्की के अच्छे से सिक जाने पर इसे निकाल लीजिए, फिर बाकी टिक्की भी इसी तरह बना लीजिए. घी में जो मूंगफली के दाने रह जाएं उन्हें बाकी टिक्की डालने से पहले निकाल लीजिएगा.
हरे धनिये की व्रत वाली चटनी बनाने की विधि Process of making Coriander Chutney
एक कप हरा धनिया मोटा-मोटा काट कर मिक्सर जार में डालिए. फिर इसमें ½ इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच से कम सेंधा नमक, आधा निम्बू का रस और 2-3 बड़े चम्मच पानी डाल कर इस मिश्रण को मिक्सर में पीसिए. इस प्रकार हरे धनिये की व्रत की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी.
फ्रूट दही बनाने की विधि Process of making Fruit Curd
एक कप ताज़ा दही में 1 कटा हुआ केला, 1 कटा हुआ सेब, 2 बड़े चम्मच अनार के दाने और 2 छोटे चम्मच चीनी पाउडर डाल कर इस मिश्रण को मिलाएं, इस तरह फ्रूट दही बनकर तैयार हो जाएगा. फ्रूट अपनी मर्ज़ी से कोई भी ले सकते हैं और चीनी की मात्रा भी अपने अनुसार कम बढ़ती कर सकते हैं.
कुरकुरे नारियल कटलेट्स के साथ हरे धनिये की चटनी और फ्रूट दही की एक फुल मील का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
अगर मिलाए गए मसालों में से कोई मसाले नहीं खाते हैं तो उन्हें हटा भी सकते हैं.
फ्रूट दही में कोई भी पसंद के फल मिला सकते हैं.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।