आम का सादा अचार (Mango Pickle Recipe)

📅 3 जुलाई 2008 👁 12.3 लाख बार देखी गई 💬 289 कमेंट ★ 3.1 (17003)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.

3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.

Read - Mango Pickle Recipe In English

aam_643810071.jpg

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle

  • कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
  • सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून,  या 1/3 कप)
  • हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
  • सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
  • मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
  • पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
  • लाल मिर्च पाउडर -  1 छोटी चम्मच

aam_achar_2_487265694.jpg

विधि - How to mango Pickle Recipe

आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये.  आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.

आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये.  गैस बन्द कर दीजिये.  दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये,  हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.

अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है.  अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.

अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं.  अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.

आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये.  यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.

सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.

अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.

जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.

अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.

Mango Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (17003 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (289)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shalu
Good thank
NishaMadhulika
You are most welcome Shalu
Ankita vatsa
Mam plz tell me the quantity of ingredients for 5 kg raw mangoes
NishaMadhulika
Ankita vatsa, Aaprecipe me ingredient calculate kr ke apni recipe me ingredient add kar leejiye
टिप्पणीmam hum achaar ko agar sada teal me istamaal kar saktea h
NishaMadhulika
Yes Aap esa bhi kar skte hai
Nasreen
Mera achar karba hogaya hai
NishaMadhulika
Nasreen , aap ke achar me kya problem aai hai
Siya bai paraste
I want to khow simple method making masaala mix achar
NishaMadhulika
Siya bai paraste जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Preeti
Agar aam k achar me nmak jyada ho jaye toh kya kre..vo bhi tb jb achar dale kai months ho gye h
NishaMadhulika
Preeti जी, अचार में तेल की मात्रा बढ़ा देने से भी नमक में कमी होती है.
Nidhi bhatnagar
Aam ko zyada der sukha diya, tight ho gaya hai.. 3/4 din ho nahi gal raha.. Kya karu.. Usme dobara fresh mangoes mila ke bana.. May be uske moisture se gal jaye.. Please help
NishaMadhulika
Nidhi bhatnagar जी, परेशान न हों थोडा़ समय लग सकता है. आपका अचार अच्छा नरम बन जाएगा. इसमें और आम काट कर न डालें.
vibha doshi khu doshi
khtta aavhar me nmk haldi lgana chhiye kya
NishaMadhulika
विभा जी, अचार में नमक और हल्दी तो अवश्य डालते हैं.
vibha doshi
khtta aachar me methidana dalna he kya kare
NishaMadhulika
विभाजी, अचार में मेथी दाना डाला जा सकता है, मेथी दाने को हल्का सा रोस्ट करें और दरदरा पीस कर अचार में मिला दीजिये.
sonal
fantastic
NishaMadhulika
सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mousumi Nath
mam maine aapki recipe ki anusar aachar banai hey. bahat hi swadist aachar bani hey. thanks for your recipe.
NishaMadhulika
Mousumi Nath जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha mam JI NAMASTE
NishaMadhulika
नमस्ते जी, आपका स्वागत है.
om
mera achar me thoda sa kadwa pan aagya hai mam plz bataiye mai kya karu
NishaMadhulika
ओम जी, आम के अचार में अगर नमक या मेथी अधिक हो जाए तो अचार में कुछ कड़वाहट आ सकती है. कड़वाहट को दूर करने के लिए आप इसमें लाल मिर्च और तिल का तेल डाल कर मिलायें, अचार का स्वाद अच्छा हो जाना चाहिये
Monika bhainsariya
Aachar ka kadwa pan dur kaise kare
NishaMadhulika
मोनिका जी, आम का अचार कड़वा कैसे है, इसमें नमक अधिक है या मेथी अधिक है, आप इसमें लाल मिर्च और तिल का तेल डाल कर मिलायें, अचार का स्वाद अच्छा हो जाना चाहिये.
Aam ke achar ko jyada kutta kaise kare...
NishaMadhulika
, कच्चे आम का उपयोग करें तो अचार खट्टा ही बन कर तैयार होता है.
Sushma Gupta
Nice mam u r very sweat, mai utube pr bhi aapko fallow karti hu ,mai aapki fan huu
NishaMadhulika
सुषमा जी, आपके ये प्यारे से कमेन्ट मेरे लिए बहुत ही मूल्यवान हैं. आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Rohit
आम के आचार मे तेल डालने के दो दिन बाद से तेल की उपरी सतह पर झाग जमा हो रहे है। आचार से गैस बन रही है। क्या आचार बिगङ गया?
कृप्या बताईये

निशा: रोहित जी, इतनी जल्दी अचार खराब नहीं होता है, आप अचार के कन्टेनर को सूती सफेद कपड़े से ढककर धूप में रख दीजिये, इससे अचार की शैल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
sanjay
Hamare gao me aanchar bana tey he to fafunda lagjati hai q jaldi kharap ho jati hai plz reply Mdm g

निशा:संजय जी, अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये. जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. अचार को तेल में डुबा कर रखें तो भी अचार खराब नहीं होता है.
poonam
Khattapan kaise dur krege
निशा: पूनम जी आम खट्टे होते हैं लेकिन मसाले और सरसों के तेल में डूबे रहने से इनका खट्टापन कम हो जाता है.
richa mishra
Mam , आचार में fungas lagna start ho rha hho toh .kya usme garm oil me deep kar k सड़न से बचाया जा सकता है । या कोई camical use कर सकते है।
निशा: रिचा जी, अचार को तेल में पूरी तरह डुबा कर रखा जाय तो उसमें फंगस नहीं लगती, या फिर अचार में थोड़ा विनेगर डाल दिया जाय तो भी अचार खराब नहीं होता.
Darakhshan
Thank u so much, mam

निशा: आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Darakhshan
Nisha ji maine 13 July ko apni pareshani ka hal poocha tha, mujhe to aapne bataya nahi or logo ke jawab de diye jin logo ne mere baad mei poocha tha, aisa kyun??

निशा: दरक्शॉ जी, कई बार कुछ कमेन्ट्स छूट जाते हैं. मुझे खेद है कि आपका कमेन्ट रह गया. मसाले अच्छे से ना पिसे होने के कारण ऎसे लग रहे हैं और अचार में मसाले डालने के बाद, ये हल्के से फूल भी जाते हैं. अगली बार जब भी आप अचार बनाएं, तब इन बातों का ध्यान रखें.
puja
aam ke achaar me namak bahot zyada ho gaya hai. kaise theek karu?

निशा: पूजा जी, ये तेल वाला अचार है, तो थोड़ा सा तेल ले लीजिये और नमक के अलावा थोड़े थोड़े सारे मसाले ले लीजिये, तेल गरम करके, मसाले मिक्स करके डाल दीजिये, थोड़े ही दिन में नमक सही हो जायेगा.
VIPAN GOYAL
निशा जी नमस्कार आपने लिखा आम को 12 घंटे तक पानी में भिगो कर रखना है क्या 12 घंटे तक भीगोने के बाद आम नरम नहीं पड़ जाएगा कृपया सुझाव दें
निशा: विपन जी, आम को पानी में रखने से वह नरम नहीं होता है,बल्कि इनके अन्दर नुकसान देने वाली गर्मी होती है वह खतम हो जाती है, आप इन्हें बिना पानी में इतनी देर रखे भी अचार बना सकते हैं.
Reena
Mera aam ka achhar pani chod Gaya to Maine usme kaafi saara tel bina garm kiye daal diya hai Kya achaar thik rahega
निशा: रीना जी हां अचार अच्छा रहेगा.
Darakhshan
Mam, Maine aam ka achar daal liya hai bilkul aap ki batai gayi vidhi k anusar, lekin jb Maine aam mei poora masala mila liya to dekha ki mera masala kafi mota dikh raha h kahi kahi par saunf or methi or sarso k dane poore poore nazar aa rahe h, ab mai kya karoo?? Please tell me
Darakhshan
Nisha ji, hello. Mai aam ka achar dalne ja rhi hoo, mai ye poochna chah rahi hoo ki aam dhone k baad poori tarh se agar nahi sookhe to achar kharab to nhi ho jayega? Kyuki aaj kal barish ka mauasam hai or dhoop bhi nhi nikal rhi h, kya karoo??

निशा: आमों को आप कपड़े से पोंछ कर भी पंखे की हवा में सुखा सकते हैं. आम में किसी भी प्रकार की नमी नहीं जानी चाहिए.
swarth singh
(1) 4 सप्ताह पुराने आम के अचार तेल में डूबा रखे है, ढकन बंद रखे, या कपड़े से मुंह बंद रखे l
(2)1 साल पुराने आम के अचार तेल में डूबा रखे है, अचार से बदबू आ रहा है, तेल से बाहर निकाल कर सुखा के देख लिऍ
wow ! as usual i loved it
by default i m not a kitchen king but your site makes me it .I m programmer but your site is so loving that i cant keep checking it..everyday !5 seasons and i m again here to look for aam ka aachar :-*
Preeti
Nisha ji oil ko garam karna hai ya jalana hai

निशा: प्रीती जी, तेल को धुआं उठने तक गरम करना है, जलाना बिलकुल नहीं है.