अम्बोली - नाश्ते के लिये खास महाराष्ट्रीयन रेसीपी । Maharastrian Pancake Amboli Recipe
अम्बोली मराठी डिश हैं ये चावल और उरद दाल के आटे से बनती है ये हल्की और टेस्टी डिश हैं गर्मी के मौसम में नाशते के लिए ये काफी अच्छी रहती हैं।
आवश्यक सामग्री
- चावल-1 कप
- उरद की दाल- ½ कप
- बेकिंग सोडा - ¼ टी स्पून
- नमक- ¾ टी स्पून
- तेल- 2 टेबल स्पून
विधि
अम्बोली बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप चावल और ½ कप उरद की दाल काे 3 से 4 घन्टें पानी में डाल कर रख दीजिए। 3 से 4 घन्टे बाद दाल-चावल को पानी में से निकाल कर मिक्सर में पीस लीजिए। अब दाल-चावल के घोल को एक बर्तन में मिक्स कर लीजिए और उसमे ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिला लीजिए। अब बैटर को 10 से 12 घन्टें ढ़क कर किसी गर्म जगह पर रख दीजिए।10 से 12 घन्टें बाद बैटर को अच्छे से चम्मच से चला लीजिए और यदि बैटर गढ़ा हैं तो उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर चला लीजिए अब बैटर में ¾ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए।

अम्बोली बनाने के लिए अब एक पैन को धीमी आंच पर रख दीजिए और पैन पर थोेड़ा-सा तेल डाल कर चाराें फैला लीजिए अब पैन पर चम्मच से थोड़ा-सा बैटर चम्मच से फैला लीजिए बैटर की थोड़ी मोटी परत रखे और बैटर के ऊपर व उसके किनारो पर थोड़ा-सा तेल डाल कर धीमी आंच पर 3 मिनट ब्राउन होने तक पकने दीजिए।
3 मिनट बाद अम्बोली को दूसरी साइड भी ब्राउन होने तक पकने दीजिए। दोनो साइड हल्का ब्राउन हो जाने पर हम अम्बोली को किसी प्लेट में निकाल कर दूसरी अम्बोली बना लीजिए।दूसरी अम्बोली बनाने के लिए पैन थोड़ा ठंड़ा होना चाहिए इसलिए पैन पर थोड़ा-सा पानी डाल कर इसी तरह दूसरी अम्बोली बना लीजिए। इसी तरह सारी अम्बोली बना लीजिए इतने बैटर में 8 अम्बोली बन कर तैयार हुई हैं। आप अम्बोली को नारियल की चटनी, हरी चटनी किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं।
सुझाव
हमने बैटर को फॉर्मेट करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल किया हैं आप चाहे तो मैथी दाने का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अम्बोली - नाश्ते के लिये खास महाराष्ट्रीयन रेसीपी । Maharastrian Pancake Amboli Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।