बैगन का रायता - Baingan Raita Recipe

Baingan Ka Raita

रायता खाने के साथ होना ही चाहिये, वे खाने के स्वाद को बड़ाने के साथ, उसे पचाने में भी मदद करते हैं. अलग अलग के तरह के रायते खाने के जायके दुगना कर देते हैं. आइये आज के खाने के साथ हम बैगन का रायता बनायें.

Read - Baingan Raita Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Ka Raita

  • ताजा दही - 400 ग्राम (2 कप) (फैंटा हुआ)
  • बैगन - 4 छोटे बैंगन
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच से आधा या स्वादानुसार 
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • घी या तेल- बैगन तलने के लिये

विधि - How to make Baingan Ka Raita

बैगन का डंठल हटा दीजिए और बैंगन के पतले-पतले टुकड़े काट लीजिये.

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में बैगन के टुकड़ों को डालिये और हल्का ब्राउन तल लीजिये, तले बैगन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये.

फैटे हुये दही में तले हुये बैगन, काला नमक, हरी मिर्च और नमक मिला दीजिये. साथ ही आधा हरा धनिया भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. 

तड़का बनाइए

पैन में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा और हींग डालिए. जीरा चटखने  के बाद, गैस बन्द कर दीजिये.  इस तड़के को रायते में मिलाइये.

बैगन का स्वादिष्ट रायता तैयार है.  बैगन के रायते को प्याले में निकालिये.  रायते के ऊपर बचा हुआ हरा धनियां डालकर सजाइये. इस तैयार रायते को लंच या डिनर में खाने के साथ परोसिए. 

सुझाव

बैंगन को पहले से काटकर मत रखिए, ये काले हो जाते हैं. 

Baingan Raita Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 24 October, 2017 09:23:34 PM nafis_rizvi

    lamby baggan kaa rayta ban saktta haa?
    निशा: नफीस जी, बना सकते हैं.

  2. 07 July, 2017 12:24:11 PM sadhana

    Amazing Recipe. Thanks For Sharing This Post.
    निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 17 August, 2015 07:58:28 AM shilpa

    Message...

  4. 18 September, 2014 08:49:56 PM amlesh meena

    nice beggen reita

  5. 11 May, 2014 08:02:25 AM Akshata

    Very good recipe. What do u suggest for a little change, one spoon oil on piece s of bengan, two minutes in microwave. Rest all method as usual. Will it serve the purpose? thanks.
    निशा: अक्षता जी, एसा कर सकते हैं.

  6. 30 May, 2012 01:22:24 PM Baljeet Bhatia

    Hello Nissa Ji, kya beggan ko Bhuna bi ja sakta hai.
    निशा:
    बलजीत, बैगन को भून कर भी रायता बना सकते हैं, लेकिन भुने बैगन क्रिस्प हो जाते हैं उनका स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.

  7. 08 May, 2012 10:28:19 AM Lipsa

    hello nisha ji ap baigan raita kehete ho hum log means (orissa)use dahi baigan kehete hne agar ap baigan bhunke ke tiem tel me rai karipate ka tadla lagake baigan bhuke raita banayoge ye aur v swadist lagega.
    निशा:
    लिप्सा, हम दही बैगन बनाकर खायेंगे, अपने अनुभव शेयर करने के लिये, धन्यवाद.

  8. 19 June, 2011 12:03:52 PM KMD

    Seems very very tasty .. Will give a try .

  9. 21 July, 2010 07:09:04 AM rupal

    normally jab main bharwa baingan ( chote wale ) banati hoo to danthal ki taraf wala hissa be swada ya yo kahe ki masala us taraf nahi pahunch pata , kuch idea bataye jisse ki waha bhi masala pahunch sake. waise bharwa baingan ka kya kucch aur bhi naam hai

  10. 17 January, 2010 12:18:16 PM

    mujhe spounge cake recipe bataiye