अफलातून मिठाई | Aflatoon Barfi

📅 28 दिसंबर 2018 👁 47 हज़ार बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 3.2 (6)

मुंबई की फेमस अफलातून मिठाई को इस बार आप घर पर बनाएं और इसके स्वाद का मजा उठाएं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aflatoon Barfi

मावा - 1 कप

सूजी - ½ कप

घी - ½ कप (100 ग्राम)

मिल्क पाउडर - 1 कप से थोड़ा कम (100 ग्राम)

चीनी - ½ कप (125 ग्राम)

इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

पिस्ते - 10-12 (बारीक कटे हुए)

बादाम -  10-12 (बारीक कटे हुए)

दूध - 1 कप

विधि - How to make Aflatoon Barfi

पैन को गैस पर रखें और पैन में ½ कप घी डाल कर मेल्ट होने दीजिए. घी के मेल्ट होने पर इसमें सूजी डाल दीजिए और सूजी को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए.

लगभग 5 मिनिट बाद सूजी हल्की सी ब्राउन होने लगी है, अब इसमें चीनी और मिल्क पाउडर डाल दीजिए. मिश्रण को धीमी-मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छा गोल्ड्न ब्राउन होने तक भूनना है. मिश्रण में बारीक कटे हुए पिस्ते और बादाम भी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए इन्हें भी मिश्रण के साथ भून लीजिए.

10 मिनिट बाद मिश्रण अच्छे से भून कर तैयार है. गैस को एकदम धीमा कर दीजिए और मिश्रण में क्रम्बल करके मावा डाल दीजिए साथ में दूध डालकर मिक्स कीजिए. अब इस मिश्रण को धीमी-मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. मिश्रण में अगर गांठे बन रही हैं तो उन्हें कल्छी से दबाते हुए तोड़ते जाएं.

aflaturn recipe

मिश्रण में इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए. मिश्रण को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है. 15 मिनिट बाद मिश्रण अच्छे से सैट होकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को जमने के लिए घी से चिकना की हुई ट्रे में डाल दीजिए और एकसार कर दीजिये.

मिश्रण के ऊपर बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ते डाल कर कल्छी हल्का सा दबा दीजिए ताकि ये मिश्रण में अच्छे से चिपक जाएं. मिश्रण को 1 घंटे के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए. 1 घंटे बाद अफलातून जमकर तैयार हो जाती है. इसे आप आयताकार आकार में काटिये, और ट्रे को गैस पर हल्का सा गरम करके टुकड़े ट्रे से निकाल कर अलग कर लीजिए. अफलातून मिठाई को सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिए.

स्वादिष्ट अफलातून मिठाई को परोसिये और खाइये. अफलातून मिठाई फ्रिज से बाहर रख कर 15 दिन तक जब आपका मन करें खा सकते हैं.

सुझाव

  • बारीक सूजी के बदले मोटी सूजी भी ले सकते हैं.
  • मिश्रण को भूनते समय ध्यान रखें की गैस बहुत तेज नही हो. धीमी मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए ही इसे भूनना है.
  • मिल्क पाउडर के बदले कंडेन्स मिल्क यूज कर सकते हैं. 100 ग्राम मिल्क पाउडर के बदले 300 ग्राम कंडेन्स मिल्क का उपयोग होगा.

मुंबई की फेमस अफलातून मिठाई | How to Make Aflatoon Barfi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (6 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pallavi
Can we use condensed milk instead of mawa for this burfi?
NishaMadhulika
Pallavi जी, मावा के बदले भी कंडेन्स मिल्क यूज कर सकते हैं.
Aakansha
Mam maine jamne wali consistency tak pkaya but jami hi nhi ek dum dhili dhili reh gyi hai....dobara fir se gas pr pkayi lekin tb bhi nhi jami...
NishaMadhulika
Aakansha जी, घी के अधिक हो जाने पर और चीनी के ज्यादा हो जाने के कारण ऎसा हो सकता है.
Kusum agarwal
Its yumy will make for sure
NishaMadhulika
Kusum agarwal बहुत बहुत धन्यवाद, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
shakuntla ojha
thanks a lot nishaji for mouthwatering sweet .my family members liked it.
NishaMadhulika
shakuntla ojha जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Aruna kakus
INStant gobhi gajar mirch adrak ka mix veg achaar recipe video plz
NishaMadhulika
Aruna kakus जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही ये रेसिपी बनाने की कोशिश करुंगी.