अमचूर कैसे बनायें | Amchoor Powder Recipe | Homemade Amchoor Powder Recipe

📅 27 अप्रैल 2018 👁 1.2 लाख बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 1.9 (12)

सब्जी, दाल, चटनी और विभिन्न व्यंजनों में उपयोग होने वाले अमचूर को आप घर पर बहुत आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं. 

Read-  Amchoor Powder Recipe | Homemade Amchoor Powder Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amchur powder

  • कच्चे आम - 3 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 

विधि - How to make Amchur powder

कच्चे आम के डंठल हटा कर इसे छील कर पानी में डाल लीजिए. अब इन्हें पानी से निकाल कर चिप्स कटर की मदद से पतले-पतले स्लाइस में काट लीजिए और गुठली को हटा दीजिए. इस आम स्लाइस को पानी में डाल दीजिए. (इन टुकड़ों को पानी में डाल देने से यह काले नहीं पड़ते हैं.)

अब एक आम को थोड़े मोटे टुकडों में काट लीजिए और इसे भी पानी में डाल दीजिए. इन आम के टुकड़ों को पानी में से निकाल कर छलनी में रख दीजिए, जिससे की इनका सारा पानी निकल जाए. 

आम के टुकड़ों को किसी कपड़े के ऊपर डाल कर फैला दीजिए और इन्हें पूरी तरह से सूखने के लिए 2-3 दिन अच्छे से धूम में रख कर सुखा लीजिए. 

mango powder recipe

आम के टुकड़ों के पूरी तरह से सूख जाने के बाद इन्हें मिक्सर जार में डाल दीजिए और साथ में नमक डाल कर इसका बारीक पाउडर बना लीजिए. पाउडर को छलनी में डाल कर इसे छान लीजिए. 

छने हुए अमचूर पाउडर को प्याले में निकाल लीजिए. अमचूर पाउडर बनकर तैयार है इस अमचूर पाउडर को आप किसी भी एयर टाइट डिब्बे में डाल कर रख दीजिए और पूरे 6 महीने तक आप इस अमचूर का उपयोग कर सकते हैं. 

सुझाव 

  • आम के मोटे टुकड़े को स्टोर करके रख सकते हैं और इन्हें दाल इत्यादि सब्जी बनाते समय उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा इन्हें अचार बनाने के लिए भी यूज किया जा सकता है. 
  • नमक डालने से अमचूर पाउडर जल्दी खराब नहीं होता है और इसकी शैल्फ लाइफ बढ़ जाती है. 

Amchoor Powder Recipe | अमचूर कैसे बनायें । Homemade Amchoor Powder Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
1.9 / 5 (12 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kalusingh Rajput
Amchur krab nhi ho kala nhi pdhe
NishaMadhulika
No Kalusingh Rajput , amchur khrab nhi hota purana hone ke karan vo kala pd jata hai
Khusbu
Kya aap motichur k laddu ki prfect resipy batayegi
NishaMadhulika
खुशबू जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मै जल्द ही रेसिपी अपलोड करने की कोशिश करुंगी.
Anita
Can we dry in microwave? Then for how long in microwave?
NishaMadhulika
अनीता जी, जब तक कि इनकी नमी पूरी तरह से समाप्त न हो जाए.