शिमला मिर्च मकई मसाला । Corn Capsicum Masala | Sweet Corn Capsicum Masala

📅 15 दिसंबर 2017 👁 78.8 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.3 (192)

शिमला मिर्च मकई मसाला बहुत ही स्वादिष्ट और क्रन्ची सब्जी है. बच्चों को तो स्वीट कॉर्न वैसे ही पसंद आते है, उन्हें इस सब्जी का स्वाद भी खूब भाएगा.

Read- Corn Capsicum Masala | Sweet Corn Capsicum Masala

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Corn Capsicum Masala

  • स्वीट कॉर्न - 1 कप
  • शिमला मिर्च - 2 (150 ग्राम) (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर - 2 (150 ग्राम)
  • हरी मिर्च - 2
  • काजू - 10 से 12
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • अदरक का पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Corn Capsicum Masala

टमाटर, हरी मिर्च और काजू को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

पैन गरम करके इसमें 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी गरम होने पर इसमें जीरा, हल्दी पाउडर डाल दीजिए. गैस धीमी करके पैन में धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. इस मसाले में तैयार टमाटर-हरी मिर्च-काजू का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले को धीमी आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर घी ना तैरने लगे. मसाले पर भी बराबर ध्यान रखें.  इसे बीच-बीच में चलाते रहें

इसी दौरान, स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च को पकाकर तैयार कर लीजिए.  दूसरा पैन गरम कीजिए. पैन में 2 छोटी चम्मच घी डालकर इसे पिघलने दीजिए. घी में स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कीजिए. इसमें ½ छोटी चम्मच नमक डालकर चलाते हुए क्रंची होने तक पका लीजिए.

मसाले से घी अलग होते और अच्छी खुशबू आते ही मसाला भुनकर तैयार है. मसाले में ¾ कप पानी डाल दीजिए ताकि सब्जी लटपट तैयार हो सके. ग्रेवी में ½ छोटी चम्मच नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. फिर, शिमला मिर्च-स्वीट कॉर्न भी इसी में डालकर मिक्स कर दीजिए. सब्जी को ढककर 4 से 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

5 मिनिट बाद, सब्जी पककर तैयार है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

ज़ायकेदार स्वीट कॉर्न शिमला मिर्च की सब्जी तैयार है. इसके ऊपर 1 छोटी चम्मच घी और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए, सब्जी का स्वाद और बढ़ जाएगा. यह सब्जी चपाती, नान, पराठे, चावल किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं.

सुझाव

  • अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं, तो लाल मिर्च पाउडर और बढ़ा सकते हैं. 
  • सब्जी को अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा सा गाढ़ा या पतला रख सकते हैं. 
  • आप चाहे तो घी की जगह तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • सब्जी में लहसुन प्याज का भी उपयोग कर सकते हैं और अपनी मनपसंद ग्रेवी में सब्जी बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Corn Capsicum Masala | शिमला मिर्च मकई मसाला । Sweet Corn Capsicum Masala

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (192 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Charuta Kulkarni
Is it necessary to add cashew nuts? can we omit them?
NishaMadhulika
Charuta Kulkarni आप इसे बिना काजू के भी बना सकते हैं.
Ak
You are really great and kind. I have tried many recipes from your website. Good wishes from USA.
NishaMadhulika
Ak जी, आपके इन स्नेह और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Ankit Aggarwal
Hello Nishaji main apki sabhi recipes follow karta hoon. Aap itne pyar se sikhati hai aise lagta hai ki meri mummy mujhe bata rahi hai. Main pg mein apne friends ke sath rehta hoon. Baki to khana banana jante hi nahi hai. Bas, mujhe hi shauk hai aur mujhe hi banana padta hai. Apse kaafi help milti hai. Thank you.
निशा: अंकित जी, मुझे ये जानकर बहुत अच्छा लगा, आपके मेहनत और प्यार के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
Nikita Chugh
Wow what a recipe. Is it boiled corn or raw? Can I use freeze corn ?

निशा: निकिता जी, आप इसमें कच्चे स्वीट कार्न का उपयोग करें. फ्रिज स्वीट कार्न भी उपयोग में ला सकते हैं.