आंवला कैन्डी चटपटी | Amla Candy Spicy | Salted Amla Candy

पाचन में सहायक और मुंह के स्वाद को बढ़िया करने वाली आंवला कैन्डी चटपटी, बच्चों को खूब भाए, नरम होने के कारण बुजुर्ग भी शौक से खा पाएं.

Read - Amla Candy Spicy - Salted Amla Candy

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Salted Amla Candy

  • आंवले - 300 ग्राम
  • काला नमक - 2 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
  • जिंजर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Amla Candy Spicy

आंवले भाप में पकाएं
आंवलों को भाप में पकाने के लिए एक ऎसा बर्तन लीजिए जिस पर छलनी आसानी से आ सके. बर्तन में पानी डालकर इसे ढककर पानी उबलने रख दीजिए और छलनी में आंवले रख लीजिए. पानी में उबाल आने के बाद, आंवलों की छलनी बर्तन पर रखिए और आंवलों ढक दीजिए. आंवलों को 8 मिनिट तक तेज आंच पर भाप में पकने दीजिए.

मसाला तैयार कीजिए
पैन में जीरा, अजवायन, काली मिर्च और हींग को हल्का सा आधा- पौना मिनिट भून लीजिए. भुने मसाले को प्याले में निकाल लीजिए ताकि ये जल्दी ठंडे हो जाएं. मसालों के ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में काला नमक, जिंजर पाउडर के साथ डालकर पीस लीजिए.

आंवलों के पककर तैयार होने पर छलनी को बर्तन से उतार लीजिए ताकि आंवले ठंडे हो जाएं. आंवले पकने पर खिले-खिले दिखते हैं. आंवलों के ठंडे होने पर इनकी कलियां अलग कर लीजिए और बीज हटा दीजिए. कलियों को दो भाग में काटकर पतला कर लीजिए. इनमें मसाले डालकर अच्छे से मिला दीजिए. आंवलों को प्याले में निकालिए और 1 घंटे के लिए रखे रहने दीजिए. ताकि मसाले अच्छे से आंवलों में ज़ज़्ब हो जाएं.

आंवला कैन्डी सुखाएं
आंवला कैन्डी को सुखाने के लिए ट्रै में डालकर पतला पतला फैला दीजिए और धूप में 2 दिन के लिए सूखने के लिए रख दीजिए. धूप ना हो, तो पंखे की हवा में भी इसे सुखा सकते हैं.

2 दिन बाद, कैन्डी सूख चुकी है. नरम चटपटी आंवला कैन्डी बनकर तैयार है. आंवला कैन्डी को किसी भी कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और 6 महीने तक खाइए.

सुझाव

  • आंवलों को भाप में पकाते समय आंच तेज ही रखे ताकि पानी में भाप लगातार बनी रहे.
  • साबुत मसालों को ज्यादा ना भूने़, हल्का सा बस नमी दूर होने तक ही भूनना है. 
  • आप चाहे तो आंवलों को अपनी पसंद के अनुसार काट सकते हैं. 
  • भाप में आंवला को पकाने से इसके पौष्टिक तत्व नष्ट नही होते. 
  • आंवला कैन्डी को पूरा नही सुखाएं, हल्का सा नरम रखें. 
  • आंवला केन्डी को धूप या पंखे की हवा में सुखा सकते हैं.

Amla Candy Spicy | आंवला कैन्डी चटपटी । Salted Amla Candy

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 10 January, 2021 09:49:44 AM Chandni Sharma

    Nishajee mene aawla candy banane k liye 2 din aawalo me shakkar dalkar rakhi fir dhhoop k time pr baarish ho gayi to mene fan me saukhaai pr ab aisa lg rha he ki kisi me fafund aa gayi he baaki ki candy ko bachane k liye kyaa karuin Kya me iska murabba bana kar rakh lu kya karu please suggest kijeeye. Dhanywaad

  2. 10 January, 2021 09:49:23 AM Chandni Sharma

    Nishajee mene aawla candy banane k liye 2 din aawalo me shakkar dalkar rakhi fir dhhoop k time pr baarish ho gayi to mene fan me saukhaai pr ab aisa lg rha he ki kisi me fafund aa gayi he baaki ki candy ko bachane k liye kyaa karuin Kya me iska murabba bana kar rakh lu kya karu please suggest kijeeye. Dhanywaad

  3. 01 February, 2020 11:07:15 AM Kamla

    Maine ye recepie exactly follow ki amla spicy candy bnane k liy..air tight container mei rkhne k baad bhi, kuch hi dino k baad candy mei fungus lag gya. Muje samjh nj aara iska kya reason ho skta hai??

  4. 17 February, 2018 08:10:45 AM amarjeet singh

    nice

    • 21 February, 2018 12:23:34 AM NishaMadhulika

      अमरजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 28 November, 2017 01:14:59 AM Priya Saluja

    Aunty ismain powdr chini daal sakte hain. mujhe khatii meethi candy badi majedar lagti ha.
    निशा: प्रिया जी, आप स्वादनुसार बदलाव कर सकते हैं.

  6. 28 November, 2017 01:13:32 AM honey batra

    Wow mam, nice amla candy. Mujhe meeethi candy pasand nahi hai. yeh candy main try kroongi.
    निशा: हनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.