मिस्सी पूरी (Missi Puri, Missi Poori)

Missi Puri

मिस्सी पूरियां अधिक नर्म और स्वादिष्ट होती हैं. विशेष अवसरों के नाश्ते में या यात्रा सफर मे ले जाने के लिये ये अधिक उपयुक्त है, इन्हैं 2-3 दिन तक रख खाया जा सकता है, तो आइये आज मिस्सी पूरियां (Missi Puri, Missi Poori) बनायें.

Read - Missi Puri, Missi Poori Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients Missi Puri

  • गेहुं का आटा - 300 ग्राम (3 कप)
  • बेसन  - 150 ग्राम (1 1/2 कप)
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - पूरियां तलने के लिये और आटे में डालने के लिये

missi_puri2_155550969.jpg

विधि - How to make Missi Puri

आटे और बेसन को एक बर्तन में छान लीजिये.  आटे में नमक, जीरा और 2 टेबल स्पून तेल मिला लीजिये.  गुनगुने पानी से मुलायम, लेकिन रोटी के आटा से सख्त  आटा गूथ लीजिये, आटा इतना सख्त होना चाहिये कि पूरी बेलते समय सूखा आटा लगाने की आवश्यकता न हो, गुथे आटे को सैट होने के लिये 20 - 25 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.

अब आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर नरम और चिकना कीजिये और आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़कर, छोटी छोटी गोल पेड़े जैसी लोइयां बना कर रख लीजिये.  लोइयों को गीले कपड़े से ढक दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  एक लोई निकालिये और 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये.  पूरी को धीमे से गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये और पूरी के फूलने पर  पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर उस पर पूरियां निकाल कर रखिये.  सारी पूरियां एक एक करके, इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

आपकी मिस्सी (Missi Puri, Missi Poori) पूरी तैयार हैं.  गरमा गरम मिस्सी पूरियां अपनी मन पसन्द सब्जी, अचार और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Missi Puri, Missi Poori Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 23 December, 2015 06:22:00 PM Shruti

    Jeera or namak k saath Hari mirchi adrak or ajwain bhi dal sakte hai ya or koi maasale....:)
    निशा: आप अपनी पसंद अनुसार इसमें मसाले डाल सकते हैं.

  2. 18 October, 2012 10:44:07 AM vineeta

    plz muje ye b btaiyega ki muje isme jeere ka taste pasand nhi aya. kya uski jagah ajwain use kr skte hain?

  3. 17 October, 2012 11:55:48 AM vineeta

    mam iss aate me gunguna pani dala gya h, usse kya hota h? kya gungune pani se baki poori-kachauriya b bnai ja skti h?
    निशा: विनीता, गुनगुने पानी से आटा जल्दी फूल कर सैट हो जाता है, ठंड के दिनों में तो आटा गुनगुने पानी से ही लगायें आटा बहुत अच्छा गूथा जाता है.

  4. 24 September, 2012 10:20:09 AM vijeta khatri

    ur receipe is very tasty...can we make puris without using besan in it?...
    निशा: विजेता, पूरी बिना बेसन के बनाई जाती हैं और बहुत अच्छी बनती हैं, उन्हैं सादा पूरी कहते हैं. मिस्सी पूरी बनाने में तो बेसन खास इनग्रीडियेन्ट है.

  5. 10 July, 2012 01:31:57 AM rashmi

    Nisha ji, i want to know ki hum is misi puri ko aapki batayi hui aalo ki puri ki tarah aalu daal kar bana sakte hain?
    निशा:
    रश्मि, जी हां बना सकती हैं.

  6. 07 June, 2012 10:21:28 PM rekha pant

    nisha ji namste, pahli bar aapki site dekhi.bahut pasand aai aur aaj hi log in kiya hai.nisha didi kya hum missi puri mai cheenee dal sakte hai pls tell me..........
    निशा:
    रेखा, मिस्सी पूरी में चीनी नहीं डाली जाती है.

  7. 13 November, 2010 01:11:07 PM priyanka gupta

    Your recpie is very good .Please hume khandvi banane ki recpie bataiye.

  8. 18 August, 2010 09:04:39 PM priyanka singh

    very easy and tasty...good work nisha ji...

  9. 02 July, 2010 05:10:52 AM kapila hans

    meri ma bina pyaj-lahsun wala khana khati hain unke lie kuchh tasty banane ke lie mujhe bahut sochana padta tha per apki dishes padhkar meri chinta door ho gai .Thanks....

  10. 15 May, 2010 04:05:38 PM renu yadav

    nishaji,i m from UP,married in Hyderabad,tell something about u.one request,Raj.pyaj lahsun ka kachora ki recipe,thanku.