लोबिया की दाल (Lobia Dal Recipe, Lobhia Dal, Black Eye Beans Curry)

📅 1 मार्च 2008 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 28 कमेंट ★ 3.3 (4482)

Lobia Dal Recipe

दालें न्यूट्रीशन का प्रमुख स्त्रोत हैं. लोबिया की दाल (Lobhia Dal) में ये और भी अधिक होता है. बढ़ते बच्चों के लिये तो लोबिया की दाल (Black Eye Beans ) और भी अधिक लाभप्रद है. आईये आज लोबिया की दाल (Lobia Dal Recipe) बनाये.

Read - Lobia Dal Recipe, Lobhia Dal, Black Eye Beans Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lobia Dal Recipe

  • लोबिया साबुत - 100 ग्राम
  • आलू - 1 बड़ा आकार का
  • खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • टमाटर - 3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (कतरा हुआ)

विधि - How to make Lobia Dal Recipe

lobhia_dal_2_890617662.jpgलोबिया साफ करके, धोकर रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

लोबिया के दाने कुकर में डालिये, नमक और सोडा, एक छोटा गिलास पानी और आलू को छील कर इसी में डाल कर उबलने रख दीजिये.  कुकर में एक सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये.  कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डालिये.  जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर मसाले को चमचे चला दीजिये.  मसाले में टमाटर, मिर्च का पेस्ट डाल कर, मसाले को इतना भूनिये कि मसाला दानेदार दिखाई देने लगे.

इस मसाले में, उबाले हुये लोबिया मिला दीजिये, आलू को चमचे से तोड़ दीजिये. आप जितनी पतली तरी चाहते हैं उसके हिसाब से पानी मिला दीजिये.  लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दीजिये.  उबाल आने के बाद  3 - 4 मिनिट तक पकने दीजिये.  आधे हरे धनिये मिला दीजिये.

आपकी लोबिया की दाल तैयार है.  लोबिया की दाल को बाउल में निकालिये.  हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये और गरमा गरम लोबिया की दाल चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

Lobia Dal Recipe, Lobhia Dal, Black Eye Beans Curry Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4482 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (28)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

श्यामा शर्मा
Really tasty and high protein
Good for helth ,this is very useful for youth and kids

निशा: श्यामा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kalyan singh
Men isme pyaz bhi dal sakte hai

निशा: कल्यान जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Rubai roy
Lobia beans soyabin???

निशा: रूबई जी, लोबिया बीन्स सोया बीन्स से अलग होती हैं. लोबिया एक प्रकार की दाल है, जो शेप में कुछ-कुछ राजमा की तरह दिखते हैं पर काफी छोटे बीन्स होते हैं.
hariom
Lobiya kya hoti h

निशा: हरिओम जी, लोबिया एक प्रकार की दाल है.
Ankita Kasera
I tried lobia curry as per Nisha
Madhulika ji's recipe and it turned out to be very tasty.
Thank you

निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Harshada Singh
A very tasty recipe with simple flavors and cooking. Nishaji I very much appreciate your cooking given the fact that you dont use too many spoons and utensils in turn saving washing them and saving water too, Respect you madam highly. Lobia if produces gas symptoms to some people so just a small tip: Lobia should be consumed in lunch if possible and when boiling it add a small potli of ajwain to it, it helps in digestion, It is a time tested tip in our home right from my naani to my daughter as we are all Lobia lovers, and while serving we add onion and a dash of lime..,makes it more yummy
निशा: हर्षाद जी, टिप्स देने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
Mamta
Aapki bataye hue receipies bahut tasty aur aasani se banana wali hoti hai....thanks

निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Waseem nagra
What is the meaning of lobia in marvari language ?
निशा: वसीम जी ये एक प्रकार की लम्बी फलियां होती है, जिसकी आलू में मिलाकर सब्जी बनाते हैं, ये सर्दी के मौसम में बाजार में मिलती हैं.
anuradha
Hello mam
I want to know how can I use soyabean flour and in what quantity should I use it alone or with wheat flour?
And I also want to know that is more taking of soyabean is good for health or it harms ?
निशा: अनुराधा जी, सोयबीन में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है, ये फायदेमन्द है, लेकिन कई जगह इसके कुछ हार्मफुल इफेक्ट भी लिखे है, इसे प्रयोग में लायें लेकिन बहुत अधिक मात्रा में नहीं.
आशीष
निशा जी --- आप को बहुत-बहुत धन्यवाद, इस विधि को प्रकाशित करने के लिये .
ravinder
i want recipes
Tripti jain

Dear Nishaji


aapki recepies Bahot accchi hai.lekin aapke videos me Jo measurement n method Batayi jati hai n Jo website me likha hota hai usme Kai bar difference hota hai.pls correct.thanks.


निशा: तृप्ती जी, ये हो सकता है क्यों कि रेसिपी बहुत पहले से लिखी है और उनमें हमने अलग मात्रा लेकर रेसिपी को बनाया है, लेकिन वीडियो के समय हमने अलग मात्रा यूज की है, एसा हम कर सकते हैं, इसमें कोई भी प्रोबलम नहीं है, लेकिन यदि आपको कहीं भी कनफ्यूजन हो उसे आप अवश्य दूर कर लीजिये.
Bhoomi

Its tasty yyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuummmmmmmmmmmmmmmm


 


 

ritika jain
Kya aalo dalna' jaruri h ? Pless tell me i m making today
ARUN MAURYA
LAJAVAB.............
alok
Thnks mam.i like your lobiya curry and vegetables fry rice biryanni. i have prepared both dish. Thnkyou mam
Bennett
very nice mam thank you for the recipe .
R. S. Meena
mam kya soyabeen ko hi lobia kaha jata hai? Please reply kare.......
निशा: मीना जी दोनों अलग अलग है, देखने में भी अलग अलग है, स्वाद में भी अलग हैं.
R. S. Meena
mam please reply
R. S. Meena
mam kya soyabeen ko hi lobia kaha jata hai?
nikita
muje dalfray & jira rise ki vidhi chahiye please thank you
manjula
it is verry effective recipes
laxmi shenoy
h! nishaji lobia curry bohot achi thi thanks for the recipe.
alpa pandit
very tasty...........
dharam
yaha bahut aachcchi jankari hay.
badtay bachchon ka lia labhdayak hay.
swati
aap please Sindhi-kadhi aur Dahi-kadhi banane ki vidhi batayiye.
Nidhi
these are good and simple way to cook... nice one....
jyotsna Chaudhari
it is very tasty,and paustic.