काले चने का शामी कबाब । Kala Chana Shammi Kebab | Vegetarian Shami Kebab

📅 3 अक्टूबर 2017 👁 85.4 हज़ार बार देखी गई 💬 11 कमेंट ★ 4.0 (352)

मुगलई पकवान की तर्ज पर बना काले चने का शामी कबाब, किसी भी पार्टी में खासतौर पर स्टार्ट्स के रूप में सर्व करने के लिए. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetarian Shami Kebab

  • भीगे हुए चने - ½ कप 
  • पनीर - ½ कप (125 ग्राम)
  • आलू - 1 (125 ग्राम) (उबला और छिला हुआ )
  • घी - 2-3 टेबल स्पून (40 ग्राम)
  • तेल - 1 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई) 
  • अदरक - ½ इंच टुकडा़
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - ½ छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Kala Chana Shami Kebab

काले चने का शामी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले चनों को भूनकर नरम कर लीजिए. इसके लिए पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा डाल कर भून लीजिए. इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, बारीक कटा हुआ अदरक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर मसालों को हल्का सा भून लीजिए.

मसाला भुन जाने पर इसमें चने डाल दीजिए. साथ में गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए चनों को थोड़ा सा भून लीजिए. चने भुन जाने पर इसमें 1/4 कप पानी डाल दीजिए और चनों को हल्का सा नरम होने तक पका लीजिए. चनों को ढककर 2-4 मिनिट मीडियम आंच पर पकने दीजिए.

4 मिनिट बाद चनों को चैक कीजिए, चने हल्के से नरम होकर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए और चनों को ठंडा होने दीजिए. पैन को गैस पर से उतारकर जाली स्टैंड पर रख दीजिए.

आलू और पनीर को कद्दूकस कर लीजिए.

चनों के ठंडे हो जाने के बाद इन्हें मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए. पिसे हुए चनों को प्याले में निकाल लीजिए, साथ ही इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और आलू डाल दीजिए, 1/2 छोटी चम्मच नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. कबाब बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

कबाब बनाने के लिए, थोड़ा सा मिश्रण निकालिए, हाथ से दबा-दबाकर गोल कर लीजिए. फिर, इसे चपटा करके बीच में और किनारों से हल्का सा और दबाकर कटलेट का आकार दे दीजिए. सारे कटलेट्स इसी भांति बनाकर रख लीजिए.

वेज कबाब शैलो फ्राय कीजिए
नॉन स्टिक पैन में 2-3 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिए. गरम घी में एक-एक करके कबाब डालिए और धीमी- मध्यम आंच पर फ्राय कीजिए. जब कबाब नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें पलट कर दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. कबाब को बहुत सावधानी से पलटे. दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर कबाब को प्लेट में निकाल लीजिए.

एकदम क्रिस्पी और स्वादिष्ट चना पनीर कबाब तैयार हैं. इन कबाब को दही, हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी किसी भी मनपसंद चटनी के साथ परोसिए और खाइए.

सुझाव
कबाब तलते हुए और निकालते हुए बहुत सावधानी बरतें क्योंकि गरम गरम कबाब बहुत नरम होते हैं जिससे तेजी से पलटने या निकालने से ये टूट भी सकते हैं.

Kala Chana Shammi Kebab | काले चने का शामी कबाब । Vegetarian Shami Kebab

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (352 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (11)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Minakshi singh
Bhut hi testy
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Minakshi singh
pratiksha
it is very testy mam thank you so much mam
NishaMadhulika
प्रतिक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namrata
Kale chana ko raat me bhigo kar ubal ke bhi use kar sakte hai

निशा: नम्रता जी, इसे आप ऎसे भी बना कर देख सकते.
Nidhi
I tried this recipe in air fryer and it was very nice. thanks a lot nishaji

निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Roshani
Hello Nisha Aunty u r my favourite cook in the wrd , nd cutlate look so yammy , I will surely try them at home ,,, thank u so much ,,,,jab bhi sochti hu na kuch banana h aapka name hi mind me aata h ,,,,u r my angel ,,,,

निशा: रोशनी जी, आपके इस प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें.
Mayank
Idli fry se matlab tawa idli jo kuch vegetables ke saath hota hai ya kabhie sambhar masala kabhie pav masala ke saath छौंक कर banai jati hai
निशा: मयंक जी, हां आप इन्हैं अपने मन पसन्द तरीके से फ्राई कर सकते हैं.
Garima Shukla
Nisha Ji. it looks so yummy. I will surely try them at home.

निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Anshika Verma
So sweet Nisha Ma'am. It's really very yummy. I am gonna try this soon.

निशा: अंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Varsha Thakur
Nisha Aunty kebabs to bahut sundar lag rahe hai. Isme bread crumbs bhi use kar sakte hain.

निशा: वर्षा जी, bread crumbs का उपयोग कर सकते हैं.