सूजी के मोदक । Instant Rava Modak | Semolina modak with Condensed milk

📅 25 अगस्त 2017 👁 57.9 हज़ार बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 3.6 (424)


कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग करते हुए झटपट बनाए हुए सूजी के मोदक गणेश चतुर्थी के उत्सव के लिए विशेष.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Semolina modak with Condensed milk

  • सूजी - ½ कप (100 ग्राम)
  • दूध - 1 कप 
  • कंडेंस्ड मिल्क - ½ कप 
  • घी - 2 टेबल स्पून 
  • बादाम -10-12 (बारीक कटे हुए)
  • पिस्ते - 10-12 (बारीक कटे हुए)
  • इलायची - 6-7 (पाउडर)
  • चीनी पाउडर - 1 टेबल स्पून 
  • केसर के धागे - 20-25

विधि - How to make Instant Rava Modak

सूजी को भून लीजिए. इसके लिए पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए. पैन में घी और सूजी डाल दीजिए. सूजी को लगातार चलाते हुए मीडियम आंच पर भून लीजिए.

केसर में 2 चम्मच दूध डाल कर रख दीजिए ताकि केसर अपना रंग छोड़ सके.

सूजी के 8-9 मिनिट भुन जाने पर सूजी में थोड़ा-थोडा़ करते हुए दूध डालते जाएं और सूजी को चलाते रहें. इसके बाद, इसमें केसर वाला दूध भी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. कंडेंस्ड मिल्क भी सूजी में डाल कर अच्छे से चलाते हुए पकाएं.

सूजी के मिश्रण को अच्छा गाढा़ हो जाने तक पका लीजिए. सूजी के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण के डोह को प्लेट में निकाल लीजिए. डोह को हल्का सा ठंडा होने दीजिए.

इसी बीच, स्टफिंग बना कर तैयार कर लीजिए.

पैन को गैस पर रख कर गरम कर लीजिए. पैन में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे पिस्ते डाल कर ½ मिनिट हल्का सा भून लीजिए. ड्राय फ्रूटस भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इसमें इलायची पाउडर, चीनी पाउडर, और थोड़ा सा सूजी का मिश्रण भी डाल कर मिक्स कर लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है.

मोदक तैयार कीजिए
सूजी के मिश्रण को चम्मच की सहायता से थोडा़ पलट लीजिए. मोदक बनाने के लिए सांचा लीजिए और इस सांचे में थोडा़ सा सूजी का मिश्रण डालिए और मिश्रण के बीच में थोडी़ सी जगह बनाकर उसमें थोड़ी सी स्टफिंग भर दीजिए.

फिर स्टफिंग पर थोड़ा सूजी का मिश्रण रख कर इसे अच्छे से बंद कर दीजिए. सांचे को खोलिए, आपका मोदक बनकर तैयार है, इसे प्लेट में रख दीजिए. इसी तरह सांचे में सूजी और स्टफिंग भर कर सारे मोदक बना कर तैयार कर लीजिए.

सूजी के स्वादिष्ट मोदक बनकर तैयार हैं. मोदकों को 3-4 घंटे हवा में रहने दीजिए ये खुश्क होकर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद इन्हें किसी कंटेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिए और 1 सप्ताह तक जब आपका मन करें इन्हें खाइये.

सुझाव

  • सूजी को लगातार चलाते हुए हल्का सा उसके रंग में बदलाव आने तक ही भूनें.

Instant Rava Modak | सूजी के मोदक । Semolina modak with Condensed milk

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (424 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vishal
नमस्कार निशाजी, रेसिपी में कंडेंस्ड मिल्क की जगह किसी और चीज का उपयोग कर सकते हैं? यदि हा तो क्या उपयोग में ले और कितनी मात्रा में? धन्यवाद. आपका दिन शुभ हो.
NishaMadhulika
Vishal जी, आप इसमें कंडेन्स मिल्क के बदले मिल्क पाउडर या मावा और चीनी का उपयोग कर सकते हैं. मात्रा आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा जैसी चाहें रख सकते हैं.
Sweta Singh
Nisha Didi,nice recipe...testy bna☺

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pinalparmar
Tx for your trips for modak

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
yeshika
very nice recipe and everyone like it so much

निशा: यशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vincent fernandes
Dear Madam,
Happy Ganesha Chaturthi , today I tried your recipe Rafa Modak for my Hindu friends and they all liked it. Thanks to you superb recipe

निशा: मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और सभी को पसंद आई. बहुत बहुत धन्यवाद.
Kalpana Vats
Wah Nisha Auntyji, yeh to badi asani se ban jayenge. Ganpati ke aagman ke liye bahut hi achchi recipe batai apne.

निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rishi Ahuja
Very good recipe. Condensed milk ki jagah kuch aur nahi use kar sakte hai?

निशा: ऋषि जी, आप इसमें कंडेन्स मिल्क के बदले मिल्क पाउडर और मावा और चीनी का उपयोग कर सकते हैं.