अरबी की सूखी सब्जी | Arbi Masala Recipe | Arbi Ki Sukhi Sabzi | Fried Arbi recipe

उबली अरबी को मसालों के साथ क्रिस्प होने तक फ्राय करके तैयार अरबी की सूखी सब्जी 1 दिन की यात्रा पर पूरी, परांठे या चपाती के साथ ले जाने के लिए उत्तम.
Read- Arbi Masala Recipe | Arbi Ki Sukhi Sabzi | Fried Arbi recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fried Arbi Recipe
- अरबी - 400 ग्राम
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- हींग - ½ पिंच
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Arbi Ki Sukhi Sabzi
अरबी को कुकर में डालिये और इतना पानी डाल दीजिए कि वो उसमें डूब जाए. कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और अरबी को गैस पर उबलने रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने पर गैस धीमी कर दीजिए और अरबी को 2 मिनिट के लिए धीमी आंच पर उबलने दीजिए. 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये . फिर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलिये और अरबी को कुकर से निकाल कर प्लेट में रख दीजिए और ठंडा होने दीजिये.
अरबी अच्छे से ठंडी हो चुकी है इसे छील लीजिए. छिली हुई अरबी को लम्बाई में 2 टुकड़े करते हुए काट लीजिए.
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में अजवायन डाल दीजिए और इसके तड़कने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ अदरक डाल दीजिए और मसाले को हल्का सा भून लीजिए.
मसाला भून जाने के बाद मसाले में अरबी, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.

अरबी को ढक कर 2-3 मिनिट के लिए धीमी आंच पर सिकने दीजिए. 3 मिनिट बाद अरबी को चैक कीजिए. एक तरफ से सिक जाने के बाद अरबी को पलट दीजिए ताकि ये दूसरी ओर से भी अच्छे से सिक कर तैयार हो जाए. अरबी को फिर से ढक कर 3 मिनिट के लिए धीमी आंच पर सिकने दीजिए.
3 मिनिट बाद अरबी को चैक कीजिए. अरबी अच्छी क्रिस्पी होकर तैयार है. अरबी में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए और अरबी को प्लेट में निकाल लीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट अरबी बनी है. इसे गार्निश करने के लिए ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डाल दीजिए.
इस तैयार मसाला अरबी को आप चपाती, परांठे या पूरी किसी के साथ परोसिये और खाइये. अरबी की सूखी सब्जी को आप ट्रैवल के समय भी खाने के लिए ले जा सकते हैं. मसाला अरबी की सब्जी को आप 24 घंटे तक आसानी से खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
सुझाव
- अरबी खरीदते समय ध्यान रखें कि अरबी एक जैसे आकार की हो, कहीं से पतली कहीं से मोटी और ज्यादा गांठ वाली न हो. साथ ही अरबी का कलर भी अधिक डार्क न होकर हल्का होना चाहिए.
- अरबी को छीलने से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दीजिये. अगर गरम-गरम अरबी छीलते हैं तो वह ज्यादा लसलसी हो जाएगी.
- सब्जी बनाते समय उसे एकदम तेजी से नहीं चलायें, आसानी से धीरे धीरे अरबी को पलटते हुये चलायें.
Arbi Masala Recipe | अरबी की सूखी सब्जी । Arbi Ki Sukhi Sabzi । Fried Arbi recipe
कमेंट (13)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रवि जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं कोशिश करूंगी की आपको कुछ न कुछ नया बताती रहूं.
निशा: बुलबुल जी, आप सब्जी या दाल में टमाटर पीस कर, जैसे उसे पकाकर ग्रेवी बनाते हैं उस तरह बनायें और आवश्यकतानुसार पानी डालें, उबाले और दाल या सब्जी में मिलायें, नमक कम हो जायेगा.
निशा: सलीम जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद मेरे कार्य को पसंद करने के लिए.
Aapko hariyali teej ki bahut bahut badhai ho
निशा: शालिनी जी, आपको भी तीज की बहुत बहुत मुबारक हो धन्यवाद.
निशा: संतोषिनी जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz jaldi answer dijiye
निशा: शालिनी जी, शिमला मिर्च को माइक्रोवेव मोड पर ही बनाना है. इसे बनने में 5-7 मिनिट का समय लगेगा.
निशा: जी, आप इसे गुलाब जामुन के लिए उपयोग कर सकती हैं स्वाद में फर्क नहीं आएगा.
Mam agar bharwa shimla mirch microwave me banani ho to kis mode par kitni der k liye bnani hogi
Plz jaldi answer dijiyega mam
निशा:शालिनी जी, माइक्रोवेव मोड पर ये मिर्च 5-7मिनिट में बन जायेंगी.
निशा: वीना जी, बिलकुल आप इसे जीरा डाल कर भी तड़क सकती है, लेकिन अरबी को कभी आप अजवायन में बना कर भी खा कर देखें.