वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup)

नूडल से अनेको रेसिपी बनाईं जा सकतीं है. आज शाम के खाने से पहले वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup) बनाईये, इससे खाना का रस और बढ़ जायेगा.
Read - Vegetable Noodle Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Noodle Soup
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 1
- गाजर - 1/2
- फूल गोभी - एक छोटा टुकड़ा
- हरी मटर के दाने - 1/4 कप
- नूडल्स - 50 ग्राम
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नींबू - 1
- मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोया सॉस - 1/2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)
विधि - How to make Vegetable Noodle Soup
सभी सब्जियों को पानी से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए.
गाजर को छीलकर छोटा-छोटा काट लीजिए. फूलगोभी और टमाटर को भी बारीक काट लीजिए. शिमला मिर्च के बीज हटाकर बारीक काट लीजिए.
बर्तन में मक्खन डालकर गरम कीजिए. मक्खन के पिघलने पर इसमें अदरक का पेस्ट और मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिए. इसके बाद, गाजर डालकर मध्यम आंच पर थोड़ा सा भूनिए. गाजर और मटर को नरम करने के लिए बर्तन को 2 मिनिट के लिए ढक दीजिए.
2 मिनिट बाद, फूलगोभी, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर मिक्स कीजिए. साथ ही नमक, चिल्ली पेस्ट डालकर मिला दीजिए. इसे फिर से ढककर मीडियम आंच पर 2 मिनिट और पकने दीजिए.
2 मिनिट बाद, सब्जियों में 3 कप पानी डाल दीजिए. इसे ढककर उबाल आने तक पकने दीजिए. इसी बीच नींबू का रस निकाल लीजिए. सूप में उबाल आने पर नूडल्स, काली मिर्च डाल दीजिए. सूप को 6 से 7 मिनिट तक नूडल्स के फूलकर नरम होने तक मीडियम आंच पर पकने दीजिए. अगर ये नही फूले हो. तो 2 से 3 मिनिट और उबाल लीजिए.
10 मिनिट में सूप तैयार है. इसमें 2 छोटी चम्मच नींबू का रस, सोया सॉस डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को सर्व करने के लिए प्याले में निकालिए और ऊपर से थोड़ा सा मक्खन और हरे धनिये की पत्तियां भी डाल दीजिए.
गरमा गरम वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup) तैयार है. इस सूप को बच्चे सबसे अधिक पसंद करते हैं.
4 लोगों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- सब्जियां आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं जैसे कि लाल, पीली शिमला मिर्च, पत्तागोभी.
- सब्जियों को बहुत ज्यादा नरम ना करें. ये हल्की क्रंची अच्छी लगती हैं.
- नूडल्स की जगह मैगी या पारबॉयल (parboil) नूडल्स भी डाल सकते हैं. पहले से उबले रखे नूडल्स या इन्हें अलग से उबालकर भी डाल सकते हैं.
- सोया सॉस ना डालना चाहे, तो मत डालें.
- अगर आप ज्यादा गाढ़ा सूप बनाना चाहे, तो 2 टेबल स्पून कॉर्न स्टार्च पानी में डालकर मिक्स करें और तैयार सूप में डालकर मिलाएं और 2 से 3 मिनिट तक सूप को उबलने दें.
कमेंट (89)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तस्नीम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हम यह रैसिपी जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: मोनिका जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, इतने अच्छे कमेन्ट्स के लिए, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सुभानी जी, सफेद मिर्च भी होती है, बड़े किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
निशा: अंजली जी, सूप में ड्राय नूडल जो पैक में किरान स्टोर पर मिलती है या हाफ कुक्ड नूडल जो पनीर वालों के पास मिलती है कोई भी यूज कर सकते हैं.
निशा: हेमंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आभा जी, नूडल को अलग से उबालने की आवश्यकता नही है.
निशा: राकेश जी, आप इस सूप में नूडल न डालें तो यह वेजिटेबल सूप ही बनेगा.
Nisaa ji
Me ek private company me job krta hu. Muje khana bnana nhi aata h. Me jb b company se gr pr phuchta hu to ek halki halki bhook preshan krti h. Isliye muje koi aisi resipi btao jo me khud bna sku or uske indigration b muje aashani se mil jaye. Or jyada costly nhi ho. Or jldi se teyaar ho jaye with in 10 min. Aprox. Or night ka dinner bhi kr paau
निशा: अमित जी, सुबह नाश्ते के लिये, पोहा, उपमा या बेसन का चीला बड़ी आसानी से और बहुत जल्दी बनाये जा सकते हैं, और आप आटा गूथने की प्रेक्टिस कर लेंगे तो परांठे बनाना बहुत आसान हो जायेगा, अब आप रोजना खाना बनाने कि कोशिश करते हैं तो आपके लिये खाना बनाना बहुत आसान हो जाता है.
निशा: शिखा जी आप काली मिर्च यूज कर सकती हैं.
निशा: दीप्ती मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
I have no microwave..
Kya mai kofte ko refined oil me tal skta hu..
Aur curry me butter ka use kr skta hu..
निशा: दिव्या जी हां कोफ्ते रिफाइन्ड ओइल में तले जा सकते हैं, करी में बटर का यूज भी कर सकती हूँ.
निशा: प्रियंका, चैनल पर कई तरह की स्वीट कार्न से बनी रेसिपी उपलब्ध है, उन्हैं मेरे चैनल पर सर्च करके देखा जा सकता है, मैं और भी स्वीट कार्न रेसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
thanku us frd ko or thanku apko.
mujhe khana bnana pasand nhi lekin jankari ke liye ptta hona chahiye.
is soup me noodles pahale se boil kar ke daalne hain
निशा: पूजा, सूप नूडल बिना उबाले डाले गये हैं, लेकिन इन्हैं उबाल कर भी डाल सकते हैं.
निशा: सैयद जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सैयद जी ये वीडियो हम बना देंगे.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
you really cook awsome...........
all the best aunty.....