टमाटर की मीठी चटनी | Sweet Tomato Chutney Recipe | Sweet n Spicy Tomato Chutney

टमाटर की मीठी चटनी स्वाद में बहुत ही बेहतरीन होती है और परांठे, पूरी, चपाती, कचौरी आदि का ज़ायका और भी बढ़ा देती है.
Read - Sweet Tomato Chutney Recipe - Sweet n Spicy Tomato Chutney
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet n Spicy Tomato Chutney
- टमाटर- 4 (300 ग्राम)
- तेल- 1 टेबल स्पून
- चीनी- ¼ कप (50 ग्राम)
- सौंफ पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- काला नमक- ¼ छोटी चम्मच
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच
विधि - How to make Sweet Tomato Chutney
टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लीजिए. कटे हुए टमाटर को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए.
चटनी को पकाने के लिए, कढ़ाही को गैस पर रखिए. कढ़ाही में तेल डाल दीजिए और तेल को गरम होने दीजिए. तेल गरम होने पर, इसमें जीरा डालकर चटखा लीजिए. इसके बाद, इसमें हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए.

फिर, टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, सौंफ पाउडर, काला नमक, नमक और चीनी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को मिक्स कर लीजिए. चटनी को टमाटर के अच्छे से पकने और चटनी के पूरी तरह से गाढ़ा होने तक पका लीजिए. चटनी को बीच-बीच में चलाते रहिए.
टमाटर के पकते और चटनी के गाढ़ा होते ही चटनी बनकर तैयार है. चटनी को बनने में 15 मिनिट लगे हैं. टमाटर की मीठी चटनी को किसी प्याले में निकाल लीजिए. इस स्वादिष्ट और मज़ेदार चटनी को फ्रिज में रखकर पूरे 1 सप्ताह तक खा सकते हैं.
Sweet Tomato Chutney Recipe | Sweet n Spicy Tomato Chutney | टमाटर की मीठी चटनी
कमेंट (20)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गौरव जी, अपने अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
जो की मेरी पत्नी और बिटिया को बहुत अच्छा लगता हैं. बहुत बहुत धन्यवाद .
निशा: नरेन जी, व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार के लिए इतना करते हैं यह बहुत ही अच्छी बात है. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और रेसिपी सभी को पसंद आई धन्यवाद.
निशा: सौम्या जी, मुझे खुशी की आपको मेरी रेसिपी अच्छी लगी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुपर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैंने आपके द्वारा बताई गई काफी रेसपिज बनाई हैं और कटहल जिसे बनाने से मैं हमेशा कतराती थी, अब खुशी खुशी बना लेती हूँ. ईश्वर आपको एक सेहतमंद जीवन दे और आप इसी तरह हमे अच्छी अच्छी रेसपिज बताती रहें .
Kripiya hum darshko ke sath rajma masala "POWDER" aur Chole masala POWDER banane ki vidhi share kare . . . .ho sake to plz video zarur upload kariyega .
Hum saare darshak aapke atyant aabhari rahenge .
Dhanyvaad
निशा: सुनैना जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: निशा जी मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रानी जी, उपयोग कर सकते हैं.