पाइनएपल को प्रिजर्व करें - How to preserve Pineapple - Sweetened Pineapple Preserve

📅 24 मई 2017 👁 38.9 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 4.0 (650)

पाइनएपल को प्रिजर्व करें और जब मन करे तब बनाएं अनानास रायता, अनानास हलवा, पाइनएपल आइसक्रीम आदि.

Read - How to preserve Pineapple - Sweetened Pineapple Preserve

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweetened Pineapple Preserve

  • अनानास - 900 ग्राम
  • चीनी - 1 कप (250 ग्राम)

विधि - How to preserve Pineapple

पाइनएपल प्रिजर्व तैयार करने के लिए सबसे पहले अनानास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना होता है.(छिले हुए अनानास के बड़े-बड़े कटे हुए टुकड़े बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं.) अनानास के किनारे वाले हिस्सों को बारीक काट लीजिए और बीच वाले सख्त हिस्से को अलग कर लीजिए.

अनानास के सख्त वाले छोटे टुकड़ों को मिक्सर जार में डालिए और पीसकर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.

पैन में पिसे हुए अनानास को डालिए और इसे गैस जलाकर रख दीजिए. अब पैन में बारीक कटे अनानास और चीनी डाल दीजिए. इसे कलछी से चलाते हुए एकदम गाढ़ा और रंग बदलने तक लगभग 5 मिनिट तक पका लीजिए.

5 मिनिट बाद, चीनी के पिघलने से अनानास पतला हो गया है. इसको थोड़ी देर गाढ़ा होने तक पका लीजिए.

10 मिनिट में अनानास थोड़ा गाढ़ा हो गया है और पक भी गया है. साथ ही इसका रंग भी बदल चुका है. अनानास को अधिक गाढ़ा करने की जरूरत नही है. अनानास पककर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए.

अनानास को कलछी से चलाते हुए हल्का ठंडा कर लीजिए. थोड़ा ठंडा होने के बाद, इसे एक डिब्बे में पलट लीजिए और पूरी तरह से ठंडा होने के लिए खुला ही रखे रहिए

अनानास के अच्छे से ठंडे होने के बाद ढक्कन लगा दीजिए और फ्रीजर में रख दीजिए.

पाइनएपल प्रिजर्व से अनानास से बनने वाले व्यंजन बनाइये या फिर आइसक्रीम के ऊपर गार्निश कर के सर्व कीजिए और मजे से खाइए. पाइनएपल प्रिजर्व का स्वाद बिलकुल ताजे अनानास जैसा होता है. इसे फ्रीजर में रखकर 6 से 8 माह तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

सुझाव

  • फ्रीजर में रखे कन्टेनर से जरूरतानुसार पाइनएपल प्रिजर्व निकालिए और कन्टेनर को तुरंत बंद कर उसी समय फ्रीजर में रख दीजिए.
  • पाइनएपल प्रिजर्व से अनन्नास का रायता, अनन्नास का हलवा और अनन्नास का शर्बत  इत्यादि बना सकते हैं.

How to preserve Pineapple - पाइनएपल को प्रिजर्व करें - Sweetened Pineapple Preserve

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (650 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Viky
Thank you Nisha Ji for such a wonderful recipe.

निशा: विक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjali
Potato smiley ki recipe video plz

निशा: अंजली जी, मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sheela
Oats ki idli recipe video plz

निशा: शीला जी, मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Rama
Oats ka uttapam recipe video plz

निशा: रमा जी, मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Radhika
Strawberry ko kais preserve Karien yeh bhi batayien plz

निशा: राधिका जी, मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.