वड़ा पाव - Vada Pav recipe - Mumbai Vad Pav - Batata Vada Recipe

📅 25 जनवरी 2017 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 19 कमेंट ★ 3.7 (1152)

मुंबई के मशहूर स्ट्रीट फूड में शामिल वड़ा पाव आज हर जगह अपनी पहचान बना चुका है. पाव के अंदर चटनी की लेयर और बटाटा वड़ा लगाकर सर्व होने वाला वड़ा पाव बहुत ही चटपटा और मसालेदार स्नैक्स है. इसे आप घर पर बड़ी ही सरलता से बनाकर स्पेशल नाश्ते के रूप में परोस सकते हैं. 

Read - Vada Pav recipe - Mumbai Vad Pav - Batata Vada Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Batata Vada Recipe

  • पाव - 4
  • आलू - 3 (उबले हुए)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) 
  • नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से भी कम 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से भी कम 
  • राई - ¼ छोटी चम्मच 
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच 
  • करी पत्ता - 8-10 
  • नींबू का रस - 1 छोटी चम्मच 
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हींग - 1 पिंच 
  • बेसन - 1 कप 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1
  • नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • बेकिंग सोडा - 1 पिंच 
  • हल्दी पाउडर - 1 पिंच 
  • तेल - तलने के लिए

मूंगफली की चटनी

  • भूनी मूंगफली - ½ कप 
  • अमचूर - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच 
  • हींग - 2 पिंच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Mumbai Vad Pav

बेसन को बड़े प्याले में डाल लीजिये और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए. इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डाल दीजिए. घोल को चमचे से चलाते हुये 3 से 4 मिनिट अच्छी तरह फैंट लीजिये. बैटर की कन्सिस्टेन्सी पकौड़ों के घोल जैसी होनी चाहिए. इतना बैटर बनाने में आधा कप से थोड़ा सा ज़्यादा पानी लगा है.

उबले आलू को छीलकर बारीक तोड़ लीजिए.

फिर, उबले आलू को फ्राय कर लीजिए. इसके लिए, पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर राई डाल दीजिए. राई तड़कने पर जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा चटख जाने पर हरी मिर्च, अदरक पेस्ट और करी पत्ता डाल कर हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, पैन में हल्दी पाउडर और मैश किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को भूनते हुए अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

गैस बंद कर दीजिए और आलू में हरा धनिया और नींबू का रस मिला कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. बोन्डे के लिए आलू तैयार हैं. स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए.

मूंगफली की चटनी

चटनी बनाने के लिए, पैन में जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए. गैस बिल्कुल धीमी रखिए. जीरा चटख जाने पर हींग और मूंगफली के दाने डालकर हल्का सा भून लीजिए. फिर, गैस बंद कर दीजिए.

मिक्सर जार में मूंगफली, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अमचूर पाउडर डालकर पीस लीजिए. मूंगफली की चटनी बनकर तैयार है.

वडा़ पाव बनाएं

कढा़ई में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दीजिए. आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण उठाकर गोल कीजिए और प्लेट में रखते जाइये. सभी गोले बन जाने के बाद, एक गोला उठाइये और इसे बेसन घोल में डालकर तेल में तलने के लिए डाल दीजिये.

एक बार में जितने गोले कढ़ाई में आ जाएं उतने डालकर तल लीजिये. गोल्डन ब्राउन होने पर इन्हें पेपर नेपकिन बिछी प्लेट में निकाल लीजिए और दूसरे गोले भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिए.

अब पाव लीजिए. पाव को बीच में से इस तरह से काट लीजिए कि दूसरी ओर से ये जुडा़ रहे. पाव के एक ओर मूंगफली की चटनी लगा लीजिए और दूसरी ओर हरे धनिये की चटनी लगा कर पाव के बीच में आलू का पकौडा़ डाल कर हल्के से दबा दीजिए, वडा़ पाव बनकर तैयार हैं. इसी तरह सारे वडा़ पाव बनाकर तैयार कर लीजिए.

गरमागरम चटपटे स्वाद से भरपूर वड़ा पाव तैयार हैं. आप इन्हें हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ सर्व कीजिए और चाव से खाइए.

सुझाव

  • बोन्डो को और क्रिस्पी बनाने के लिए, बेसन के घोल में 2 टेबल स्पून चावल का आटा भी मिला सकते हैं. 
  • बेकिंग सोडा बोन्डो को क्रिस्पी बनाने के लिए इस्तेमाल हुआ है.

Vada Pav recipe - Mumbai Vad Pav - Batata Vada Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (1152 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (19)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Arun kumar
Vadda pav resepi is very easy
NishaMadhulika
Arun kumar जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Mohammed Asif
Bohat acha batya
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Mohammed Asif
bharat
टिप्पणीvery good
NishaMadhulika
भरत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reshu
mam main apko bahut follow krti hu ... aur main ghar me try v krti hu thanks for the reciepe
निशा: रेशू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rehana
Thnxx Nisha ji for the recipe..aur kya ye aalu masala dosa me bhi use kar sakte hain..??

निशा: रिहाना जी, कर सकते हैं.
Jyoti sharma
I always eat vada at morning..soo yummy

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shruti sareen
Nisha g. U are making very nice reciepy

निशा: श्रुति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rena mayani
i like your recipis

निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ali khan
What is mean by mung falli ki chutney

निशा: अली जी, मूंगफली को पीनट या ग्राउन्ड नट भी कहते हैं, और इससे जो चटनी बनेगी उसे मूंगफली की चटनी कहते हैं.
Radhabensingadia
Vdapav is very testing

निशा: राधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
akanksha pandey
thanku aap ki reshipi ki help se mai kuchh achha bna payi hu thanku so much Nisha ji

निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashu
Good resipy pav bhaji I looovvveee iiittt..:-) :-)

निशा: आशू जी, धन्यवाद.
Prema Sharma
App ki to har recipe badiya hi hoti hai U are the best

निशा: प्रेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja bhalerao
Lovely recipe nisha ji

निशा: पूजा जी, धन्यवाद.
vidya
Vada pav is all time favourite. Thanks for the recipe.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
Thank you Nisha ji

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.