गांठ गोभी (Kohlrabi,ganth gobhi,White Vienna) फ्राय

फूलगोभी, पत्ता गोभी तो हम अक्सर बनाते ही रहते हैं. गोभी समूह की सभी सब्जियों में एन्टी एजिंग तत्व होते ही हैं. आईये आज हम गांठ गोभी (Diced Knol Khol, ) फ्राय बनायें
Read : Kohlrabi,ganth gobhi,White Vienna in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kohlrabi Fry
- गांठ गोभी (Kohlrabi, ganth gobhi,White Vienna)- 500 ग्राम
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक काटी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दू कस कर लें)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Kohlrabi Ganth Gobhi Fry
गांठ गोभी को छील लीजिये, साफ पानी से धोइये और काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाइये और अब कटा हुआ गांठ गोभी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2-3 मिनिट तक चमचे से चला कर भूनिये. सब्जी में एक टेबिल स्पून पानी डाल कर, ढककर 7-8 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.
ढक्कन खोलिये, गांठ गोभी के टुकड़ों को दबा कर देखें, वे अभी नरम नहीं हुये हैं. सब्जी को चमचे से अच्छी तरह चलायें, यदि आप मह्सूस करे सब्जी में पानी कम हो रहा तो, एक टेबिल स्पून पानी डाल दें. सब्जी को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें. सब्जी के ढक्कन को खोलिये, सब्जी के टुकड़ों को दबा कर देखें, वे नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर अच्छी तरह चला कर मिला दीजिये. आपकी गांठ गोभी की सब्जी तैयार है.
गांठ गोभी (Ganth Gobhi) की सब्जी को बाउल में निकालिये. सब्जी के ऊपर हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम गांठ गोभी की सब्जी चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिय और खाइये.
कमेंट (27)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अयुभाइ, गांठ गोभी की फोटो आप मेरी इस गांठ गोभी की सब्जी में देख पा रहे हैं, ये सर्दी के मौसम में बाजार में मिल जाती है.
निशा: पायल जी, हां हल्की सी सख्त होने के कारण इसे नरम में होने में समय तो लगता है.
निशा: नुपुर जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद और आने वाले नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तब्बू जी, मेरे परिवार में ओनियन और गार्लिक यूज नहीं किया जाता है, इसलिये मैं ये सब्जियां बिना इनके बनाती हूँ, यदि आप इन्हैं डालना चाहते हैं तो अवश्य डालकर बनाइये.
निशा: अरविन्द जी, ये जमीन के ऊपर ही होती है.
निशा: तनु, गोभी मोटी काटिये और धीमी आग पर सब्जी को पकाइये, थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहें, गोभी पक जायेगी और गुलेगी नहीं.
निशा: अशोक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी बाजार में तो अनेकों प्रकार के गोभी मिलते हैं.
plz reply soon........
निशा: बबिता, यह सर्दियों के समय सब्जी वालों पर ही मिलती है.
Ganth Gobi (Kolhrabi /Knol Kohl) contains significant amount of glutamine, an amino acid that has anti-inflammatory properties. But we can make a tasty preparation of Ganth Gobi (Kolhrabi /Knol Kohl) at home also in Indian Style. Let make ganth gobi fry today at home with Indian Tampering.
Ingredients for Kolhrabi /Knol Kohl Fry
Kohlrabi (Ganth Gobhi,White Vienna) - 500 gm
Oil- 2 table spoon
Asafetida - 1-2 pinch
Cumin powder - 1/4 small spoon
Green Chilly - 2 (cut into thin pieces)
Ginger -1 inch in length
Turmeric Powder - 1/4 small spoon
Coriander Powder - 1 small spoon
Red Chilli Powder - 1/4 small spoon
Mango Powder - 1/4 small spoon
Salt - (According to taste) 3/4 small spoon
Garam masala - 1/4 small spoon
Coriander leaves - 1 table spoon (chopped)
How to make Kolhrabi /Knol Kohl fry Recipe
Peel the Kolhrabi /Knol Kohl and wash it with fresh water.
Take a pan and heat oil in it. Roast cumin seeds followed by adding ginger, turmeric powder and coriander powder to it. Put Kolhrabi /Knol Kohl, salt and red chilli powder into the pan and roast by stirring it with a ladle for 2 to 3 minutes. Pour 1 table spoon water into the pan and cook for another 7 - 8 minutes in a covered pan.
Open the cover, press the Kolhrabi /Knol Kohl to check whether it has turned tender or not. If you think that the recipe requires some more water, then add one more table spoon of water in the pan. Cover the pan and cook it for another 5 to 6 minutes at low flame. Again open the pan and check whether the Kolhrabi /Knol Kohlhas turned tender. If the Kolhrabi /Knol Kohl is tender now, then put mango powder, garam masala and coriander leaves in it. Save some quantity of coriander leaves for garnishing the recipe. Mix all the ingredients well.
Kolhrabi /Knol Kohl fry Recipe is prepared. Take it out in a serving dish and garnish with coriander leaves. You can serve and eat it hot with bread, Nan, chapatti and rice.