रवा अप्पम - Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe

रवा अप्पम रवा और हरी ताजा सब्जियों को मिलाकर, बहुत ही कम तेल से तुरत फुरत तैयार होने वाला नाश्ता है. स्वाद में इतना अच्छा कि इसे बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं. हम इसे चटनी या टमाटर सॉंस के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji Veg Appam
- रवा - ½ कप (100 ग्राम)
- दही - ½ कप (फैंट कर लिया हुआ)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरी मटर - ¼ कप
- फूल गोभी - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- अदरक - ½ (छोटी चम्मच पेस्ट)
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 7-8 ( काट कर लिए हुये)
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Instant Rava Appam
रवा को बड़े प्याले में निकाल लीजिए अब दही डालकर मिला लीजिए. मिश्रण में बारीक कटी हुई फूल गोभी, मटर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर अगर बहुत ज्यादा गाढा़ लगे तो उसमें थोडा़ सा पानी डाल कर मिला सकते हैं.
बैटर को 10 -15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकी रवा फूल कर तैयार हो जाए. फिर हम इससे अप्पम बनाएंगे.
बैटर बनकर तैयार है, अब सरसों के दाने भून कर डालिये, छोटी कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में सरसों के दाने डाल दीजिए, दाने चटकने पर इसमें करी पत्ता डाल दीजिए, थोड़ा सा भून लीजिये और इस मसाले को बैटर में डाल कर मिला दीजिए. अब मिश्रण में बेकिंग सोडा डाल कर मिला दीजिए.

अप्पम मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 3 मिनिट के लिए ढककर, धीमी मीडियम आग पर, पकने दीजिए. नीचे से गोल्डन ब्राउन सिकने पर, इन्हें पलट दीजिए और फिर से ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये. अप्पम को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लीजिए.
सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
रवा अप्पम बनकर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. रवा अप्पम को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- बैटर बहुत ज्यादा पतला नहीं हो और न बहुत ज्यादा गाढा़ हो.
- अप्पम को सेकते समय गैस धीमी ही रखें. तेज आंच पर अप्पम जल जाएंगे
- अप्पम में आप अपनी पसंद अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं.
- बेकिंग सोडा़ के बदले ईनो फ्रूट सॉल्ट भी उपयोग सकते हैं.
- 20-22 अप्पम बनाने के लिये
समय 25 मिनिट
Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe
कमेंट (89)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Barik ya idli wala mota rava
निशा: अगस्त्य जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजना जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: आलिया जी, बना सकते हैं.
निशा: ऋषि जी, बिलकुल खा सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, इसे अप्पम मेकर ही कहा जाता है आप इसे किसी भी अच्छी बरतनों की शॉप से खरीद सकते हैं.
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीमा जी, अप्पम को अप्पम मेकर में जिसे गैस पर रखकर बनाया जाता है, ये ऊपर से क्रिस्पी और अन्दर सोफ्ट होते हैं. इडली को इडली स्टेन्ड में कुकर या किसी बर्तन में रखकर भाप में पकाया जाता है, ये ऊपर और अन्दर दोंनो ही ओर से सोफ्ट होते हैं.
निशा: वैशनवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:आभा जी हां बनाये जा सकते हैं.
निशा: सिंदुरा जी, रवा को सूजी (semoleena) कहते है.
निशा: ऋचा जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर की आवश्यकता होती है.
निशा: आशू जी, धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कौशल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मृ्णालिनी जी, हां खट्टा या कम खट्टा दही इस्तेमाल किया जाता है.
निशा: पूजा जी, आप अपनी पसंदानुसार और ज़रूरतानुसार बड़ा या छोटा अप्पम मेकर ले सकती हैं. दोनों में ही अप्पम सही से पक जाता है.
निशा: गरिमा जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर की आवश्यकता होती है, बिना इसके अप्पम नहीं बना सकते.
reason kya h
निशा: मोनिका जी, इसका कारण सूजी का अच्छे से न फूलना और बैटर में पानी का ज्यादा होना, प्लीज इसके लिये आप एक बार वीडियो और देख लीजिये, आप बहुत अच्छे अप्पम बनायेंगी.
निशा: अलीशा जी, इसमें थोड़ी सी सूजी और बढ़ा लीजिए.