बाजरे की टिक्की - Til Bajra Tikki

क्या आप बाजरा खाते हैं बाजरे से महेरी, खिचड़ी, भात वगैरह बहुत सारी चीजें बनायी जाती है. गरमा गरम बाजरे की रोटी जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, लेकिन आज बाजरे का उपयोग बहुत कम हो गया है.
बाजरा-तिल की टिक्की (Bajre til ki Tikki) खाने में बड़ी स्वादिष्ट होती हैं. इसको बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री, बाजरे का आटा, गुड़,और तिल सभी चीजें शरीर को गरम रखती है. सर्दियों के दिनों में ही बाजरे का आटा बाजार में मिलता है, ओर सर्दियों के दिनों में ही यह टिक्की बनाई जाती है. आइये आज हम बाजरे की टिक्की (Bajra til ki Tikki) बनाते हैं.
Read : Bajra til Tikki Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for bajra til tikki
- बाजरे का आटा - 1 कप
- तिल - 2 टेबल स्पून
- गुड़ - 40 ग्राम (1/4 कप से कम)
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to Make bajra til tikki
किसी भगोने में गुड़ और 1/4 कप पानी डालकर गुड़ पिघलने तक इसे पका लीजिए. गुड़ के सीरप को प्याले में निकाल लीजिए.
किसी बर्तन में बाजरे का आटा लीजिये, आटे में तिल और 2 टेबल स्पून तेल मिला दीजिये. गुड़ के घोल की सहायता से पराठे के जैसा नरम आटा गूथिये. आटे को 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये. आटे को थोड़ा सा मसल मसल कर चिकना कर लीजिए.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगा लीजिए. आटे की पहले गोल लोई बनाइए और फिर दोनों हथेलियों की सहायता से इसे दबाकर बढ़ा लीजिए. टिक्की को गरम तेल में डालिये. एक-एक करके टिक्कियां बनाकर इसी तरह तेल में डाल दीजिए. इन टिक्कियों को पलट पलट कर धीमी और मीडियम आग पर अच्छी ब्राउन और कुरकुरी होने तक तल लीजिये. सिकी टिक्कियों को प्लेट में निकालकर रख लीजिये. इसी तरह से सारी बाजरे की टिक्की बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमागरम बाजरे की टिक्की खाइये और खिलाइये. बाजरे की टिक्कियों को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे बाजरे की टिक्की डिब्बे से निकालिये और चाय के साथ 15 दिन तक खाइये.
सुझाव
- अगर गुड़ में गंदगी लगे, तो इसके सीरप को छलनी से छान लीजिए.
- बहुत ज्यादा गरम तेल में टिक्की ना डालें.
- टिक्कियों को धीमी और मीडियम आग पर ही तलें.
- गुड़ ज्यादा न डालें, गुड़ ज्यादा होने से टिक्की तेल में तलते समय तेल के अन्दर बिखर सकती है. आटे को मसलमसल कर मुलायम कर लीजिये, नहीं तो टिक्की बड़ाते समय टूट जाती है.
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तान्या जी, इन्हैं डीप फ्राय करके ही बनाया जाता है.
निशा: रूचि जी, आप थोड़ा सा मोयन डाल सकती हैं, लेकिन इससे ये मुलायम और ज्यादा खस्ता बनेगी.
निशा: ममता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: छाया जी, फूली हुई टिक्की और भी अच्छी लगती है
Also nishaji can you please post recipe for cream biscuit and apple pie... I have 4 year old daughter who is asking me to make it since some time now but I am not able to find perfect recipe
निशा:धन्यवाद मानसी, अपने अनुभव शेयर करने के लिये. मैं जल्दी ही क्रीम बिस्किट का विडियो शेयर करने की कोशिश करूंगी
निशा: प्रग्या, आप बाजरे की टिक्की अच्छी बना लेंगी, गुड़ ज्यादा मत डालिये, गुड़ अधिक होने से टिक्की तेल में फट जाती है.
aasani se bta deti hai
THANK YOU NISHAJI
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा अनु मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अनु, बाजरे की टिक्की में करी लीब्स मत डालिये.
Maine bajre ki tikki banayi aur kafi achi bani..Kya hum isko bake kar sate hain..please bata dijiye..
निशा: रीना, इन्हें बेक नहीं कर सकते.
निशा: संगीता, आप अच्ची बाजरा टिक्की बना लेंगी.
निशा: गीता, धन्यवाद.
निशा: विनिता, बाजरे की टिक्की में एग डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: कल्पना, आटे को चपाती के आटे जैसा नरम गूथिये, 20 मिनिट बाद मसल मसल कर मुलायम कीजिये और टिक्की बनाइये. बाजरे की टिक्की अच्छी बनेंगी.
निशा: ममता, आटे में गुड़ की मात्रा होने से टिक्की बिखर सकती है.
Bajra (Pearl Millet) is used to make Mehri, Khichdi, Bhaat (rice) and many other tasty foods. Hot Bajra chapati is much more tempting than wheat flour chapati. But use of Bajra has reduced nowadays.
Bajra Sesame Tikki is very delicious. All ingredients, Bajra flour, jaggery and sesame, used to make it keep our bodies warm in winters. Bajra is popular and available in winters and this tikki is also made in winters. Let’s make Bajra tikki today.
Ingredients for Bajra Til Tikki
Bajra flour (Pearl Millet)– 500 grams
Jaggery (Gur) – 150 grams
Sesame (Til) – 100 grams
Oil – for frying (250 grams)
How to make Pearl Millet Sesame Tikki
Dissolve jaggery in 200 grams warm water. Sift millet flour. Add sesame and 1 tablespoon oil. Knead this flour with jaggery syrup.
Heat oil in karai (wok).
Take little dough from this kneaded flour and press the dough well with hands. Make lemon sized balls from the dough when smooth. Flatten dough balls between palms and press to make tikkis, 2”-2,1/2” in diameter. Deep fry them in hot oil. Deep fry 3-4 tikkis at a time. Turn sides and fry till tikkis turn brown. Keep fried tikkis on a plate and do the same with rest.
Serve and enjoy mouth watering hot tikkis. Cool and store them in air tight containers. Eat as a tea time snack or whenever you like.
निशा: बीना,टिक्किया मीडियम फ्लेम पर तलिये.
निशा: बीना, बाजरे की टिक्की तलते समय आप गैस फ्लेम को कन्ट्रोल कीजिये, आप धीमी गैस फ्लेम पर टिक्कियां तल रहीं है. बाजरे की टिक्कियां ठंडी होने के बाद कुरकुरी हो जाती है.