पापडी़ - Papdi recipe - Papdi Namkeen Recipe

📅 22 मार्च 2016 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 36 कमेंट ★ 4.0 (4200)


मैदा से बनने वाली यह पापडी बहुत खस्ता, कुरकुरी परतों वाला और बहुत ही आसानी से कम इन्ग्रेडियेन्ट्स में बनने वाला नमकीन है. इसे हम किसी भी त्यौहार पर या नाश्ते के लिये बना सकते हैं. इसकी शैल्फ लाइफ भी बहुत अधिक है. चाय के साथ इसकी परतें अलग अलग करके खाने का अपना खास मज़ा है.

Read - Papdi recipe - Papdi Namkeen Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Maida Papdi Recipe

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • घी या तेल - ¼ कप (60 ग्राम)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच
  • अजवायन - ½ छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिए

विधि - how to make papdi

मैदा को एक बर्तन में निकाल लीजिये. मैदा में घी, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये आधे घंटे के लिये ढककर रख दीजीये.

आटे को थोडा़ सा मसल लीजिए और आटे से छोटी छोटी लोइयां बना कर तैयार कर लीजिये. लोइयों को गोल करके पेड़े जैसा बनाकर तैयार कर लीजिए, एक लोई उठाएं और बाकी को ढककर ही रखें.

लोई को चकले पर रखें और बेलन की सहायता से पतला 5-6 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिए. अब आधा करते हुए मोडें ओर एक बार फिर आधा करते हुये तिकोना मोडें, तैयार पपड़ी को किसी अलग प्लेट में रख दीजिए. सारी लोइयों से इसी तरह पापड़ी बेल कर बनाकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिए.

कढ़ाई में तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. तेल के मीडियम गरम होने पर इसमें 3-4 पपड़ी एक बार में डालें और पलट पलट कर चारों ओर ब्राउन होने तक तल लें. ब्राउन तली हुई पपड़ियों को प्लेट में निकाल कर रखें. इसी तरह सारी पपड़ियां तल कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

इतने आटे में लगभग 25 पपडी बनकर के तैयार हो जाती हैं. पपड़ी तैयार हैं. पपड़ी ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट कन्टेनर भर कर रख दें और 1-2 महीने तक जब आपका मन करे इसे खायें.

सुझाव

  • आटा अधिक नरम हो या बहुत ज्यादा सख्त हो तो पपड़ी बेलने में परेशानी होती है.
  • पपडी़ बेलते समय ध्यान रखें की यह किनारों या बीच से मोटी न रहे एक जैसी पतली पपड़ी बेलें. मैदा पापडी़ बहुत अच्छी बनेंगी.
  • पपड़ी को तलते समय फ्लेम मीडियम और धींमी रखें.
  • 25 पापड़ी बनाने के लिये
    समय 60 मिनिट

Papdi recipe - Papdi Namkeen Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (4200 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (36)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sharda Sahay
Maa'm your all recipes are excellent.
NishaMadhulika
thanks you Sharda Sahay
alvir shaikh
टिप्पण papdi testi bani he
NishaMadhulika
thanks you alvir shaikh
Very nice recipe mam please give me veg hotdog recipe please please please please please mam pleaseplease mam please
NishaMadhulika
जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करुंगी.
sangita shaw
Maide me thanda ya garm pani daalna hai
NishaMadhulika
संगीता जी, नार्मल पानी ही लीजिए.
Jitesh kumar
???????????????????? Nice very tasty
NishaMadhulika
Jitesh kumar जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
namrata
coooollllllllllll
NishaMadhulika
नम्रता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dear Nisha Ji ,

Thanks a lot for this easy recipe. I tried this on this Holi, All family liked it very much. All family members were shocked that how did you do it?

Thanks a lot!

Regards
Naveen Goyal
NishaMadhulika
आपके इस प्यार से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
rupak Kumar
nisha ji maine aapka sari episode dekha hai. aap jo dish badati hai bahut hi achi tariko se, thank you so much.

निशा: रूपक जी, आपके सहयोग और सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhay
Kurkure Karene ke like kuch OR special karna hoga

निशा: अभय जी, आटा ठीक से गूंथा गया हो और पपड़ी को तलते समय फ्लेम मीडियम और धींमी रखें, एकदम क्रिस्पी पपड़ी बनेंगी.
sanjay
ESE kurkure karne ke like kuch aur special Karna hoga

निशा: संजय जी, इन्हें आप मध्यम गरम तेल में पलट-पलटकर मध्यम और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए, ये कुरकुरी हो जाएंगी.
zoya
Isi ka chaat banta hai na aunty papdi chaat

निशा: ज़ोया जी, हां, आप इससे पापड़ी चाट भी बना सकती हैं.
Kashmir Singh
Bohut achi recipe ke liye thanks Madam ji . Aap esse hi achi achi recipe dete raho

निशा: कश्मीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं पूरी कोशिश करूंगी.
Usha gupta
sir,
Its to tasty I have not think it
Thank you

निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
saroj sharma
Hello mam namskar mujhe apka recipi explain karne ka mathod bahud pasand.m bahut sari recipi bana chuki hu sab ki sab lajwab banti h.thanku mam

निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Archana
Mam,I like ur all receipes .
but papdi I tried it get soggy..what to do
निशा: अर्चना जी, आटा गीला होने या तेज आग पर तलने से एसा हो सकता है.
vaijyanti dhaketa
I am a huge fan of your recipe
Thanks for all recipes

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna
Mem apki recipe mst bnti h

निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
parvati
All Recipes good

निशा: पार्वती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
irshad
Thanks nisha ma'm muje is recipie ka intezar rahega

निशा: इशरद जी, धन्यवाद.
irshad
ma'm muje nachos chips bahut pasand h ... ye kaise banate h .. ?,? please hindi m iski recipies batayiye ma'm.
or iske sath iski chatni bhi kaise banate h .. ye bhi bataye please.

निशा: इरशद जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nishi
Medam corn starch kya hota h
neelam
1kg maida mai kitna oil dalna hai
निशा: नीलम जी, 1 किग्रा. मैदा में 250 ग्राम मोयन डालना है.
Ranjan Kumar
Nisha Gi
Jo market me khasta kochori Vick raha hi mi wo chize banana chah raha hu pr nahi ban raha hi
Kaishe bane ga aap bataiya
Plize plize
निशा: रंजन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Your name...
निशाा जी पपडी बनने के बाद कुरकुरी नही होती है बल्कि पूरी की तरह नरम हो जाती हैl
इसके लिए क्या करें l

निशा: पपडी़ बेलते समय पतली बेलें और पपड़ी को तलते समय फ्लेम मीडियम और धींमी रखें, एकदम क्रिस्पी पपड़ी बनेंगी.
sweety
Mam ye kurkuri ni bnti....roti ki trh soft bnti h

निशा: स्वीटी जी, पपड़ी को तलते समय फ्लेम मीडियम और धींमी रखें, एकदम क्रिस्पी पपड़ी बनेंगी.
Ashish kumar
Ma ye bina ghee ke nahi banega kya

निशा: आशिष जी, आप इसे आटे में तेल डालकर आटा लगाकर बना सकते हैं, घी से ये ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
payal sharma
jai shree ram aunty
ek request hai apse.......aap chenna murgi ki recipe add kr dijiye plzzzz

निशा: पायल जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
mohini
madam kya isme ajvain dalana jaruri hai suna hai ajvain jyada accha nahi hota to ye nahi dale to nahi chalega iske bajay baking pawder dale to chalega

निशा: आप अजवायन के बिना भी इसे बना सकते हैं.
Ashish kaibarta
Ma kya ise maida aur tel se bana sakte hai

निशा: आशिष जी, इसे मैदा और तेल से ही बनाया गया है.