पालक राजमा मसाला - Rajma Palak Curry - Kidney Beans in Spinach Gravy

📅 27 जुलाई 2015 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 23 कमेंट ★ 3.7 (3078)


पालक की हरी पत्तियां ओर राजमा के प्रोटीन से भरपूर दाने.  दोनों को मिलाकर बना पालक राजमा करी चाहे चावल के साथ परोसिये या फिर रोटी या पूरी के साथ.

Read - Kidney Beans in Spinach Gravy Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajma Palak masala

  • पालक - 300 ग्राम
  • राजमा - ½ कप (100 ग्राम)
  • टमाटर - 3 (250 ग्राम)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार

विधि - How to make Pinto Beans in Spinach Gravy

राजमा को साफ करके अच्छी तरह धोकर 8- 10 घंटे पानी में भिगो दीजिये.
भीगे हुये राजमा को धोकर कुकर में डालिये, 1 कप पानी, ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक या आधा छोटी चम्मच नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.

कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 6-7 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें, कुकर का प्रैशर खत्म होने पर कुकर को खोल लीजिए.  राजमा नरम होकर तैयार हो गये हैं.
पालक के पत्तों से डंडिया हटा कर अलग कर दीजिये. पत्तों को पानी में 2-3 बार धो कर छलनी में रख दीजिये और पालक के पत्ते से पानी निकल जाने दीजिये.


पालक के धुले पत्ते को किसी बर्तन में डालिये, आधा कप पानी डाल कर, मध्यम आग पर उबालने के लिये ढककर रख दीजिये, 3-4 मिनिट में पालक उबल जाता है.

उबली हुई पालक का पेस्ट बना कर, प्यूरी तैयार कर लीजिए.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये, काटिये और मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिए.
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर,  टमाटर का पेस्ट डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले  के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला से तेल अलग होने पर मसाला भुन कर तैयार है.

मसाले में पालक का पेस्ट, नमक डालकर मिला दीजिए. उबाले हुये राजमा भी मिला दीजिये, गरम मसाला डालकर पालक राजमा को धीमी आंच पर 3-4 मिनिट पकने दीजिए.

राजमा पालक बनकर तैयार हैं, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, ऊपर से क्रीम डालकर गार्निस कीजिये और सब्जी को चपाती, परांठे, नान और चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
3-4 सदस्यों के लिये
समय 30 मिनिट

Rajma Palak Curry - Kidney Beans in Spinach Gravy

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (3078 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (23)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kundan
Bahut tasty

निशा: कुंदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Varalakshmi
Ur recipe r very good madam

निशा: वरलक्ष्मी जी, धन्यवाद.
Vanita
Bahut achhi recipe he ye mem
Thank you...

निशा: वनीता जी, धन्यवाद.
neha dadhich
I like your recipes i am ur biggest fan
Thank u mam send me more recipes

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदानुसार रेसिपी देख सकती हैं.
Vipin
Hello nisha mam
Please suggest some dish for master chef audition. Main 4 saal se apki website se cooking kar raha hu.please help.
निशा: विपिन जी, आप अच्छी कुकिंग कर लेते हैं, लेकिन अब आपको रेसिपी भी अपनी पसन्द के अनुसार चुननी होगी.
sonia
nisha ji u r mind bllowing i like yr recipies methods

निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sunil kumar ojha
निशा जी मै रेशिपी के मामले मे आपका फैन हूँ। मैने आपकी रेशिपी से पनीर मसाला बनाया ।its very tasty recipy and new experience for me thank you

निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madhu priya
Mam you are the best in all over world...thank you for these types of recipes...main hmesa sasural me sbko apko btai recipe bnati hun..dher sari tarifen batorti hun..

निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mukesh
Nice recipe nisha mam i m ur hues fan

निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja Verma
Thank you mam.maine aapse bahut si cheese Sikhi hai.mam plz mujhe koi ideas btaya jisu meri 19 months ki beti khana khane lge.vo kuch ni khati hai aaloo paranthe nk a lava not even fruits.what to do?I m very upset.uska weight bhi 8 kg hai.plz mam help.
निशा: पूजा जी, परेशान न हों कुछ बच्चे एसे ही होते हैं, आप जो भी खायें उसे टेस्ट कराते रहें, मैश्ड बनाना, मेन्गो और उसके लिये आटे या बेसन का चीला बनाकर खिलायें, रोटी परांठा उसके हाथ मे खाने को दीजिये, बिस्किटस देते रहें, बेबी खाना सीख लेगी.
manish singh
me tiffen ka kam karta hu.kuch recipe batayei ye

निशा: मनीष जी, आप मेरि वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार की रैसिपी देख सकते हैं.
sadhna
Best recipi nisha ji

निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shweta Pathak
Thanks for the simple and delicious recipes :-)

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
vishal singh
very nice mem..
tnkuu 4 this recipy...........

निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kuldeep verma
Hello mem.Very nice recipe

निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nirmala prajapATI
dosa bnane ka aur pizza
sajeda
Nice recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
manjeet
Chole bhature recipe

निशा: मनजीत जी, छोले भटूरे की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है. आप सर्च अॉपश्न में जाकर छोले भटूरे नाम से रेसिपी ढूंढ सकते हैं.
rakesh kumar
sir , firstly happy dipavali , IIndly tell me method of doosha , idly & rasham .thanks on kindness .

निशा: राकेश जी, आपको भी दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं. मेरी वेबसाइट पर आपको डोसा, इडली और रसम की रेसिपी दी हुई है़. सर्च अॉपश्न पर जाकर आप उसे देख सकते हैं.
Your name...

Hello mam aapki sb recipe bahut hi acchi hoti hai maine kabhi sari dishes banayi hai aapki ye recipe bhi bahut acchi hai mam


निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Savita Singh

Really very nice and informative website. Thanks Nisha Ji


 


निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha Khandelwal

Hello Mam


Ur all recipes r too good. ..


I love u mam......


निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Zeenat afreen

Hello mam !


best recipi hai.


thank you for this recipi 


निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.