बैंगन कतरी (Baingan Katari Recipe)

Baingan Katari Recipe

बैंगन कतरी (Baingan Katri) या बैंगन कचरी (Baingan Kachri) आप साइड डिश के रूप में भी परोस सकते हैं और स्नैक्स के रूप में भी.  दोनों तरह से ही यह आपको बहुत पसंद आयेगी.

Read: Baingan Katri Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Katari Recipe

  • बैंगन मध्यम आकार का
  • तेल - 2-3  टेबल स्पून
  •  दही   1- 2  टेबल स्पून
  • गेहुं का आटा - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच 
  • धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर = 1/4 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच   (स्वादानुसार)

विधि - How to make Baingan Katari Recipe

सबसे पहले दही में लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और काली मिर्च मिला कर  मसाले तैयार कर लीजिये.

  बैंगन के पतले 1/2 - 3/4 सेमी.  मोटे स्लाइस काट लीजिये और इन स्लाइस के दोनों ओर चाकू से हल्के से कट लगा दीजिये, ताकि बैगन के अन्दर मसाला चला जाय. दही में मिले मसाले बैगन की स्लाइस के ऊपर रखिये और चारों ओर फैला दीजिये, स्लाइस दोनों ओर मसाला लपेट दीजिये, सारे बैगन पर मसाला लपेट कर रख दीजिये.

मसाले लगे बैगन के सलाइस को आटे के ऊपर रखकर आटा बैगन स्लाइस को दोनों ओर आटे से कोटिंग कीजिये. सारे बैगन की स्लाइस को दोनों ओर आटे से कोटिंग करके रख लीजिये.

एक चौड़ी कढ़ाही या तवे को आग पर रखकर 2 चम्मच तेल डालिये, बैंगन के स्लाइस को कड़ाही में इस तरह बिछाये के एक दूसरे के ऊपर स्लाइस न आये. इसे हल्की आग पर सिंकने दीजिये, बैगन के स्लाइस जब नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन सिक जाय तब पलट दीजिये और दूसरी ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिये.

baingan_katri2_336945982.jpg

 बैंगन कतरी तैयार हैं इन्हें गरमा गरम पूड़ी या परांठे या चावल के साथ या एसे ही स्नैक्स के रूप में परोसिये

Baingan Katri Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 06 July, 2017 10:14:33 PM Shubham

    दही का कोई और विकल्प संभव है ?

  2. 27 March, 2017 02:27:47 AM gayatri wadhwa

    mam aalo waadi ki sabji ke saath baingan katli bnaayi bhut aacha taste aaya thanku......
    निशा: गायत्री जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 09 November, 2016 05:51:44 PM Sony tiwary

    Your bagan katri is very testy
    निशा: सोनी जी, धन्यवाद.

  4. 13 May, 2016 11:57:48 AM sheetalkaushik

    Thanku mam ye receipe mere gr mai sbko bahut pasand aaye
    निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 26 December, 2013 01:23:37 AM Anil Sharma

    We like your recipes very much and triedGajar Ka Halwa. My mother liked it very much.Earlier we were preparing it boiling gajars with lot of milk it takes very much time.Your method take only 20 minutes. timetimemminutes and is very del.
    निशा: अनिल, आपको मेरी बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 08 November, 2012 04:36:06 AM learningcooking

    tasty recipe thank u

  7. 13 October, 2012 05:49:36 PM Shilpa Muluk

    This is very useful site.I have tried lots of recipies which were so tasty.thanks mam.
    निशा: शिल्पा, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 13 September, 2012 10:13:15 PM sonia chauhan

    Hello Nisha Aunty....mujhse bataiye ki kya hum baingan ka bharta banane ke liye baingan ko pressure cooker me citi dekar bhi bhoon sakte hai kya?
    निशा: सोनिया, कुकर में बैगन को थोड़े पानी के साथ कुक किया जा सकता है, गैस पर भूने गये बैगन और इसके स्वाद में थोड़ा फरक रहेगा.

  9. 07 September, 2012 04:02:39 PM sonal

    isko microwave m bana sakta hai....without convection mode pe....?
    निशा: सोनल, अभी हम माइक्रोवेव रैसिपी जल्दी ही बनायेंगे.

  10. 07 September, 2012 01:01:05 PM Leena

    Thanks for the recipe. Can we use Channa Atta mix with little rice flour instead of Wheat flour...
    निशा: लीना,जी हाँ अवश्य मिला सकती हैं.