सेंगरी मुंगोडी़ - Sengri Mangodi Sabzi- Radish Pod with Mangodi

📅 16 फरवरी 2015 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 3 कमेंट ★ 3.1 (4338)

हल्के चरपरी स्वाद वाली  सेंगरी या मूंगरा सर्दियों  से अनेक तरह की सब्जियां बनाई जातीं है. राजस्थान में मूंगदाल की मंगोड़ी को मिलाकर बनाई जाने वाले स्वादिष्ट सेंगरी मंगोड़ी बहुत पसंद की जाती है.

Read - Sengri Mangodi Sabzi- Radish Pod with Mangodi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sengri Mangodi Sabzi

  • सेंगरी - 200 ग्राम
  • मुंगोडी़ - 1 कप ( 100 ग्राम)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ)
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अमचूर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Radish Pod with Mangodi

सेंगरी को अच्छी तरह साफ पानी से धोकर छलनी में रख लीजिये ताकि इससे अतिरिक्त पानी निकल जाए. अब इसके दोनो ओर से डंठल काट कर इसे आधा-पोना इंच लम्बे टुकड़े में बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
मंगोडी़ को छोटा-छोटा तोड़ कर तैयार कर लीजिए.

सब्जी बनाने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में मगोड़ी डालकर, लगातार चलाते हुये ब्राउन होने तक भून लीजिए. भूनी हुई मगोड़ियों को अलग प्लेट में निकाल लीजिए.
कढा़ई के बचे हुए तेल में जीरा, हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर थोडा़ सा भून लीजिए. अब इसमें हरी मिर्च और मुंगोडी़ डाल दीजिए और 1 कप पानी डाल कर इसे ढककर 5 मिनिट के लिए धीमी आंच में पकने दीजिए.


मुंगोडी़ चैक करें और फिर से 5 मिनिट के लिए पकने दीजिए. मुंगोडी़ पकने में लगभग 10-12 मिनिट का समय लग जाता है. मुंगोडी़ पक चुकी है अब इसमें सेंगरी डाल दीजिए साथ ही नमक, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

सब्जी में थोडा़ सा पानी डालकर इसे ढककर के 5-6 मिनिट ओर पकने दीजिए और चैक करें. हमारी सब्जी बनकर के तैयार है. इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिक्स करें और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कीजिये. सेंगरी मुंगोडी़ की स्वादिष्ट सब्जी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ सर्व कीजिये और खाइये.

3-4 सदस्यों के लिए

Radish Pod with Mangodi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4338 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (3)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

aman
mam apne ye manodi konsi use ki hn kaise bnti hn? kya ye mangodi wo hn jo soyabeen ki mangodi market se milti hn nutrilite ka product? mujhe inki recipe btaeye plz..
निशा: अमन जी, ये मूंग दाल की मुगोड़ी है, वेबसाइट और चैनल पर इन्हैं बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Monika
Mugordi kise bolte he.
Shuchi
mam apki har recipe lajawab hoti hain