अरबी मेथी - Arbi Methi Recipe - Gaderi Methi Recipe - Taro Root with Fenugreek Leaves

📅 5 फरवरी 2015 👁 2 लाख बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.2 (3338)


उबाली हुई अरबी और मेथी के पत्तों को मिलाकर बनाई हुई अरबी मेथी की लटपटी सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है.  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में इसे गडेरी मेथी की सब्जी भी कहते हैं.

Read - Arbi Methi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arbi Methi Recipe

  • अरबी - 300 ग्राम (उबली हुई)
  • मेथी - 250 ग्राम
  • टमाटर - 3 (150 ग्राम)
  • सरसों तेल - 2 - 3 टेबल स्पून
  • अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक काट लीजिए)
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - सजाने के लिए

विधि - How to Make Gaderi Methi

मेथी के डंठल तोड़ कर हटा दीजिये. पत्तियों को दो बार साफ पानी से धो कर छलनी में रख दें, ताकि पत्तियों से पानी निकल जाए. पानी सूख जाने के बाद मेथी को बारीक काट लीजिये. उबाल कर रखी हुई अरबी को छीलकर 1 इंच के साईज़ के टुकड़ों में काट लीजिए. टमाटर को भी छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए

पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल के गर्म होने पर गैस को धीमा कर दीजिए. तेल में अजवायन, हींग और कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिए, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ सा भूनें,


मसाला भूनने के बाद  अरबी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.  टमाटर डाल दीजिए और 1 मिनिट तक इसे चलाते हुए मिक्स कीजिये.   मेथी भी डाल दीजिए और   मिलाते हुये चलाइये.  इसके बाद सब्जी को ढककर 3-4 मिनिट के लिए पकने दीजिए, इसके बाद चैक कर लीजिए.

अरबी मेथी सब्जी बनकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी को हरे धनिए से गार्निश करें. अरबी मेथी की सब्जी चपाती, परांठे या पूरी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

Gaderi Methi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (3338 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

madhu

kya meethi avilable nahi ho to koosri meethi ke sath bana sakte hai. pls advice


निशा: मधु जी, जी हां अवश्य बना सकते हैं.
meenu

Hlo nisha ji..kya ye arbi ki sabji bina methi k b acchi bn skti h??

seema rajpoot
yeh recipe bahut hi swadish hai .mere bachon aur ghar ke sabhi logon ko bahut pasand aaya.thank you .main aap ki sabhi recipes try karti hoon.
sneha akude
so nice recipes
Reet
Very nice recipe Nisha Ji but gaderi is different than arbi though they belong to same family..gaderi badi Hoti hai size main and uttranchal main use cholai k saath banaya jaata hai..also bhaang(uttranchaliI bhaang) daali jaati hai to thicken the gravy..

Source- I m uttranchaliI :)
yashoda rajpal
Ye recipe bahot achhi hai mene kabhi banai nhi thi lekin ab banai to gharme sabko bahot pasand aai. Thank u
निशा: यशोदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.