मक्के के आटे का हलवा Cornmeal Halwa Recipe - Makki Atte Ka Halwa


मक्के के आटे सिर्फ रोटियां ही नहीं बनतीं बल्कि इससे महेरी, लापसी, और अनेकों तरह के परम्परागत खानपान बनाये जाते हैं.   आज मक्के के आटे का राजस्थानी हलवा बना कर देखिये, सभी को बहुत पसंद आयेगा.

Read - Cornmeal Halwa Recipe - Makki Atte Ka Halwa recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki Atte Ka Halwa

  • मक्का का आटा - 1/2 कप  (80 ग्राम)
  • घी - 1/3 कप (70 ग्राम)
  • चीनी - 1/2 कप ( 120 ग्राम)
  • काजू - 10-12
  • बादाम -10-12
  • छोटी इलायची - 4 -5
  • सूखा नारियल - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून, डंठल हटा दीजिये.

विधि - How to make Cornmeal Halwa Recipe

पैन में घी डाल कर गरम कीजिये. घी के हल्का गरम होने पर मक्के का आटा डाल दीजिए. धीमी और मध्यम आंच पर आटे को लगातार चलाते हुये, हल्का ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिये.

अब इसमें 1½  डेढ़ कप पानी डाल दीजिए और चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिए और मध्यम आग पर पकने दीजिए और तब तक पकाएं जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए.


काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए, इलायची छिलकर कूट कर पाउडर बना लीजिए.
हलवे के गाढा़ होने पर इसमें नारियल, बादाम, काजू, किशमिश और इलायची का पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए. थोड़े से कटे काजू बादाम बचा कर रखें उन्हैं बाद में हलवे के ऊपर डालिये.

मक्के के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर के तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए.  ऊपर से थोडा़ सा घी और कटे हुये काजू, बादाम डालकर, सजाइये, परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • चीनी और घी अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा किये जा सकते हैं.
  • ड्राई फ्रूट पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं, या जो ड्राई फ्रूट आपको पसन्द न हों वह हटा सकते हैं और जो ड्राई फ्रूट अधिक पसन्द हो उन्है ज्यादा डाला जा सकता है.

3-4 सदस्यों के लिये
समय -30 मिनिट

Makki ke Atte Ka Halwa Recipe video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 13 February, 2018 12:05:31 AM Uma

    Nisha ji halwe mein harm pani dalna hai ya normal ?

    • 14 February, 2018 12:06:29 AM NishaMadhulika

      उमा जी, आप इसमें नार्मल पानी का उपयोग कीजिए.

  2. 04 September, 2017 09:52:33 AM ashwinder

    Nisha ji,NamaskarKya hum pani ki jagah par milk bhi use kar sakte hai, yai kar sakte hai toh kitna milk 3 guna ya kam??makki ka atta hum thoda sa danedar bhi use kar sakte hai ya sirf fine makki ka atta??
    निशा: अशविन्दर जी, हलवा में दूध यूज किया जा सकता है, और इसे पानी की मात्रा के बराबर ही ले सकते हैं, दाने दार मक्के का आटा और भी अधिक अच्छा होता है.

  3. 07 January, 2017 09:54:40 PM manju

    Hello mam Thank you so muchBhut test halwa banaMam plz maki ki ghat(dliya) bataye plzzz
    निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.

  4. 08 August, 2016 07:13:59 AM shaziya

    hi insha jiii apki ye recipe bhi bht achhi he. lekin agr makka ke dano se hlwa banaya jae to kis tarah se banaya ja skta he......

  5. 30 January, 2016 01:24:19 AM seema

    Nisha ji palak ka halwa bnane ki recipe btaiye.

  6. 09 January, 2016 01:40:20 AM ankita

    Madam anki recipe bhut achi hoti ha aur itna easily samjhati h sab asan ho jata h maina apki Kyi recipe banyi h sab achi bani thank you so much
    निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 08 April, 2015 01:39:30 AM Amrita

    nisha g kya iss recipe me pani ki jagah doodh use kr sakte h?
    निशा: अम्रिता जी, दूध डाला जा सकता है.

  8. 03 April, 2015 10:31:21 AM Vinita

    Mam meine aapki sabhi recipe ghar per try ki hai meine aapki recipe padhkar gajar or gobhi ka katta meetha aachar banaya jo sabko bahut pasand aaya. Aapki recipe se mere ghar meri khoob tareef hoti hai thank you .God Bless You nisha ji and keep it up we all love you.
    निशा: विनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 08 February, 2015 01:08:35 AM rashi

    Mam mne apki mostly sari recipie pdhi h..u r awsome.Apki recipi easy n tasty hoti h.thnk u mam.