आम का झटपट अचार - Instant Mango Pickle - Launji Pickle

आम का अचार सबसे ज्यादा पसन्द किया जाने वाला अचार है. आम की तेल वाली लौंजी स्वाद में एकदम अलग चटपटी और जा़यकेदार होती है, ये अचार सभी को बहुत पसन्द आता है.
Read - Raw Mango Launji Pickle with oil recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kairi Launji Pickle
- कच्चे आम - 600 ग्राम(5)
- नमक - ¼ कप (60 ग्राम)
- मेथी दाना- ¼ कप (50 ग्राम)
- सौंफ - ¼ कप (30 ग्राम)
- सरसों का तेल - ¾ कप ( 200 ग्राम)
- सूखी साबुत लाल मिर्च - 10-12
- लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- हींग पाउडर - ¼ छोटी चम्मच (1 ग्राम या 1.5 ग्राम)
विधि - How to make Oil wali Launji Achar
आम को अच्छे से धोकर, 3-4 घंटे तक पूरी तरह सूखने दीजिए. अब आम के ऊपर लगे डंठल को हटा कर इसका सारा प्ल्प निकाल लीजिये, और गुठली को हटा दीजिये, पल्प को छोटे लम्बे टुकडों में काट लीजिए.
कढा़ई में सौंफ डालकर 1 मिनिट के लिए थोडा़ सा भून लीजिए. प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दीजिए. ठंडा होने पर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लीजिए.
मेथी को भी हल्का सा भून कर अलग प्लेट में निकाल लीजिए.
सरसों का तेल कढ़ाई में डाल कर अच्छी तरह गरम कर लीजिए. गैस धीमा कीजिये, गरम तेल में कटे हुए आम के टुकडे़ डाल दीजिए और 2 मिनिट तक चलाते हुये उन्हैं हल्का सा पका लीजिये, अब इसमें सौंफ पाउडर, मेथी के दाने, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, साबुत लाल मिर्च, नमक और हींग डाल दीजिए. सभी मसालों को मिलाते हुये लगातार चलाते हुए 2-3 मिनिट के लिए अच्छे से पका लीजिए, ताकि आम पर सारे मसाले लग जाएं.

अचार बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए और अचार को ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में निकाल लीजिए.
इस अचार को आप अभी भी खा सकते हैं, लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद ही आता है जब मसाले अच्छे से इसमें जज़्ब हो जाएंगे. अचार को 3 दिन तक रोजाना 1 बार चमचे से ऊपर-नीचे करते हुए मिक्स करें जिससे मसाले सही से मिक्स हो जाएं.
सुझाव :
- अचार को जिस कन्टेनर में भर कर रख रहे हैं, उसे उबलते पानी से धोकर, धूप या ओवन में सूखा लीजिये.कन्टेनर में कैसी भी नमी न हो.
- अचार में किसी भी प्रकार की नमी या गन्दगी नहीं जानी चाहिये. अचार को जब भी निकालें, सूखे और साफ चम्मच से निकालिये.
- अचार को लम्बे समय तक चलाने के लिए तेल को अच्छे से धुआं उठने तक गर्म कीजिए. फिर ठंडा करके अचार में डाल दीजिए, अचार तेल में डूब जाए इतना तेल डाल कर रख दीजिए. आम की लौंजी 1 साल तक खाने में उपयोग की जा सकती है.
कमेंट (17)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
but mene aise hi achar banaya but wo kharb ho gya ..aisa kyu ?
निशा: अमरिन जी, अचार को जिस कन्टेनर में भर कर रख रहे हैं, उसे उबलते पानी से धोकर, धूप या ओवन में सूखा लीजिये.कन्टेनर में कैसी भी नमी न हो. अचार में किसी भी प्रकार की नमी या गन्दगी नहीं जानी चाहिये. अचार को जब भी निकालें, सूखे और साफ चम्मच से निकालिये. अचार को लम्बे समय तक चलाने के लिए तेल को अच्छे से धुआं उठने तक गर्म कीजिए. फिर ठंडा करके अचार में डाल दीजिए, अचार तेल में डूब जाए इतना तेल डाल कर रख दीजिए. इन सभी बातों को ध्यान अवश्य रखें आपका अचार खराब नहीं होगा.
निशा: मोनिका जी, जब सारे मसाले मिक्स करके गैस बंद करके अचार हलका सा ठंडा होने के बाद इसमें सिरका मिलाया जा सकता है.
निशा: सुमित जी, साल्ट अधिक होने में अचार में सरसों का तेल और डाल दीजिये, नमक एडजैस्ट हो जायेगा.
निशा: लोकेश जी, अचार को जिस कन्टेनर में भर कर रख रहे हैं, उसे उबलते पानी से धोकर, धूप या ओवन में सूखा लीजिये.कन्टेनर में कैसी भी नमी न हो. अचार में किसी भी प्रकार की नमी या गन्दगी नहीं जानी चाहिये. अचार को जब भी निकालें, सूखे और साफ चम्मच से निकालिये. अचार को लम्बे समय तक चलाने के लिए तेल को अच्छे से धुआं उठने तक गर्म कीजिए. फिर ठंडा करके अचार में डाल दीजिए, अचार तेल में डूब जाए इतना तेल डाल कर रख दीजिए. ऎसा करने से अचार लम्बे समय तक सुरक्षित रहता है.
Aap ki resipy ke anusar kai tarah ke achar banaya. Lounji ka , avale ka, aur aam ka sukhavala achar bahut hi badhiya ban gaye hai. Hingvala aam ka achar sahi nahi bana, kisi karanvash kharab ho gaya hai. Aapko bahut-bahut dhanyavad kahna chahta, hoo. Aapki kripa se mai north-indian style ke achar banana sikh liya. Mai Bangalore me rahta hoo, aur Sauth India me achar banane ke tareeke ekdam alag hai. Nimboo aur mirchi ke achar bhi try karunga. Thank you mam aapki mehnat aur pyaar ke liye.
निशा: ब्रिज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reply please
मेरी पत्नी आपकी और आपकी रेसिपी
की जबरदस्त फेन हैं
आज ही आम का अचार बनाया हैं
हम बीकानेर ,राजस्थान से हैं.
निशा: तूतू जी, वेजिटेबल में उनका जूस बहुत अधिक होता है, उनका अचार उन्हैं थोड़ा ब्लान्च करके सुखाकर, मसाले मिलाकर बनाया जाता है, वह ज्यादा अच्छा होता है.
निशा: अनुजी, साल्ट अधिक होने में अचार में सरसों का तेल और डाल दीजिये, नमक एडजैस्ट हो जायेगा.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी अवश्य मैं कोशिश करूंगी.
आपकी वेबसाइट में बहुत सी रेसिपी सीखने को मिली इसके पहले मैंने जो भी रेसिपी सिखाने वाले देखे उन सबसे आपका अंदाज़ बिलकुल अलग और बहुत ही बेहतर है. एक और बढ़िया चीज ये है कि आपकी भाषा हिंदी होने से बहुत ही आसानी से सारी बातें आसानी से समझ में आ जाती हैं .
क्या आपकी सारी रेसिपी को डाउनलोड किया जा सकता है ?
या फिर इसकी कोई डीवीडी मिल सकती है ?
शुभकामनाओं सहित ,
श्यामा गुप्ता
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. रेसिपी डाउनलोड हो जाती हैं, लेकिन अभी डीवीडी उपलब्ध नहीं हैं.
Aapki sab recipes bahut achhi hoti hai..mujhe ye janana hai ki 1 kilo kachhe aam me kitna masala lagega...pleas reply
thanx
निशा: ऊषा जी, ये अचार हमने 600 ग्राम से बनाया है, 1 किग्राम आम के अचार के लिये, मसाला डबल से थोड़ा क ले लीजिये.
मुँह में पानी आ गया
धन्यवाद रेसेपी शाझा करने के लिए
I'm big fan of your
मेंने घेवर को तीन बार बनाया हैं ओर हर बार पहले से ज्यादा अच्छा बना हैं
thank you once again
lots of love mam
निशा: दीपक जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.