आन्ध्रा स्टाइल आंवला अचार - Andhra Style Amla Pickle recipe - Andhra Amla Pickle Recipe

आन्ध्रा स्टाइल आंवला अचार स्वाद में एकदम अलग बहुत ही स्वादिष्ट होता है, और अचार के स्वाद में आंवले का कसैलापन बिलकुल पता नहीं चलता.
Read - Andhra Style Amla Pickle recipe - Andhra Amla Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Andhra Amla Pickle
- आंवले - 500 ग्राम ( 12 -14 आंवले)
- तिल का तेल - 1 कप
- पीली सरसों - 4 टेबल स्पून
- तिल - 4 टेबल स्पून
- नमक - 4 टेबल स्पून
- लाल देगी मिर्च - 4 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1 टेबल स्पून
- मैथी - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1/4 स्पून
विधि - How to make Andhra Amla Pickle ?
आंवले को अच्छी तरह धोकर , पानी सूखने तक सुखा लीजिये, अच्छी तरह से सूखे आंवले को गुठलियां हटाकर 6 - 7 टुकड़े करते हुये छोटे छोटे काट लीजिये, सारे आंवले काट कर तैयार कर लीजिये.
मसाला तैयार कर लीजिये: कढाई में तिल डालकर हल्के से फूलने तक और हल्का सा कलर बदलने तक रोस्ट कर के प्लेट में निकाल लीजिये, अब मेथी के दाने कढ़ाई में डालिये, हल्का सा रोस्ट यानी की सिर्फ 1 मिनिट धीमी आग पर रोस्ट कर लीजिये, ताकि मसालों की नमी खतम हो जाय., इसी में सरसों के दाने डालिये और 1/2 मिनिट रोस्ट करके मसाले प्लेट में निकाल लीजिये.
तिल को दरदरे पीस लीजिये, मैथी और सरसों के दाने भी हल्के दरदरे पीस लीजिये. तेल को कढ़ाई में डालकर गरम कर लीजिये, गरम तेल में कटे हुये आंवले डालिये और उन्हैं चलाते हुये ह्ल्के नरम होने तक पका लीजिये, अब सबसे पहले आंवले में हींग डालकर मिला दीजिये, अब हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये, भुने मसाले और लालमिर्च पाउडर डालिये और सारे मसाले अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये.

आंवले का अचार तैयार है, अभी अचार खाया जा सकता है, लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन के बाद मिलेगा, जब तक सारे मसाले आंवले में जज्ब हो जायेंगे. अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, आंवले के अचार को साल भर तक रख कर खाया जा सकता है.
सुझाव:
- पीली सरसों की जगह काली सरसों भी ली जा सकती है.
- अचार को जिस कन्टेनर में भर कर रख रहे हैं, उसे उबलते पानी से धोकर, धूप में सुखा लीजिये. अचार में किसी भी प्रकार की कैसी भी नमी या गन्दगी नहीं जानी चाहिये. अचार को जब भी निकाले, सूखे और साफ चम्मच से निकालिये.
- अचार लम्बे समय तक चलाने के लिये अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.
कमेंट (11)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मयूरी जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद.
thanks
निशा: किशोर जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर नई रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: दिनेश जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेन्द्र जी, आंवलों को साफ पानी से धो लीजिए.आंवलों को हल्का सा नरम होने तक पकाना है उसके बाद कढा़ई को आग से हटा करके मसाले मिक्स कर दीजिए.
निशा: वर्षा जी, ये अचार स्वाद में अलग और अच्छा लगता है.
निशा: जिनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्शिका जी, अचार में मस्टर्ड ओइल यूज किया जा सकता है, लेकिन ये अचार तिल के तेल में अलग स्वाद में बनाया है.
निशा: निशा: आंवले को कच्चा ही काटना है, आप इसका वीडियो देख लीजिये, सारी चीजें क्लीयर हो जायेंगी.
Andhra style Amla achar is very different in taste. We do not get the bitter taste of amla in this pickle.
Ingredients required for making amla achar
Amla - 500 gram or 12-14 amla
Sesame oil - 1 cup
Mustard oil - 4 tbsp
Sesame seeds - 4 tbsp
Salt (Namak) - 4 tbsp
Red degi mirch - 4 tbsp
Turmeric powder (Haldi powder) - 1 tbsp
Fenugreek seeds (Methi) - 2 tbsp
Asafetida (Hing) - ½
How to make Amla Achar
Wash and dry the amlas. Remove the seeds of the amla and cut each amla into 6-7 pieces. Cut and prepare all the amla in similar way. Prepare a masala. Roast the sesame seeds a little till they become fluffy and turn brown in colour. Once they are roasted take them out in a plate. Now add fenugreek seeds to the pan. Roast it for a minute on low flame. So that the dampness of the spices goes away. Now add mustard seeds as well and roast it for about 1 ½ minute. Take out the masala in a plate.
Crush the sesame seeds. Now crush the fenugreek and mustard seeds as well. Add oil to a pan and let it heat. Once the oil is hot, add amla pieces to it. Keep stirring and roast them a little till they become soft. Add asafetida to it and mix well. Now add turmeric powder and salt. Mix it thoroughly. Finally add the roasted masala and red chilly powder. Mix everything properly.
The amla pickle is now ready. The pickle can be eaten. We will get the actual taste of the pickle after 3 days. Till then all the spices will absorb and mix properly in the pickle. Store the pickle in a container once it gets cool and enjoy eating it for about a year.
Suggestions :
You can also take black mustard instead of yellow.
The container in which you are storing the pickle, make sure to wash it with boiling water.
Keep it in the sunlight so that it get’s dried completely.
No humidity or dirt should go inside the pickle.
Whenever you wish to eat it, take out the pickle using a clean and dry spoon.
In order to increase the shelf life of the pickle, add as much oil in it so that the pickle soaks in it completely.