कुट्टू पनीर कचौरी - Kuttu Paneer Cutlets

आलू के आटे में पनीर की स्टफिंग बनाकर भर कर बनाई गई स्वादिष्ट कुट्टू या सिघाडें के आटे की कचौरी नवरात्रि या अन्य व्रत या फलाहार के बनाई जा सकती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kuttu Paneer Kachori
- उबाले हुये आलू - 3 मीडियम आकार के (250 ग्राम)
- पनीर - 2"*2" का टुकड़ा ( 100 ग्राम)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- सिघाड़े या कूटू का आटा - 1/4 कप (30 ग्राम)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 8-10
- हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर बारीक कटी हुई
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- सेंधा नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये और स्टफिंग में डालने के लिये
विधि - How to make Kuttu Kachori
आलू को छील कर कद्दूकस कर लीजिये. पनीर को भी कद्दूकस करके अलग प्याली में रख लीजिये.
कद्दूकस किये आलू में 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च, आधा छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक सेंधा नमक, 1 टेबल स्पून सिघाड़े का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला लीजिये, हाथ पर आलू का मिश्रण चिपक रहा हो तो थोड़ा सा तेल लगाकर आलू के मिश्रण को आटे के तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग बना लीजिये:
काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
पैन मे 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, पैन में हरी मिर्च, काजू के टुकड़े डालकर हल्का सा भून लीजिये, कद्दूकस किया हुआ पनीर, बचा हुआ सेंधा नमक, काली मिर्च, किशमिश और हराधनियां डाल कर लगातार चलाते हुये, 1-2 मिनिट भून लीजिये, स्टफिंग तैयार हो जायेगी. स्टफिंग को अलग प्याले में निकाल लीजिये और 8 भागों में बराबर बराबर बांट लीजिये.
आलू के आटे से भी 8 लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये. हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये और एक लोई उठा लीजिये, लोई को एक हाथ की हथेली पर रखकर दूसरे हाथ की उंगलियों से कटोरी का आकार दे दीजिये, अब इस कटोरी में एक भाग स्टफिंग उठाकर रख दीजिये और आलू के आटे को चारों तरह से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, गोल कीजिये और हल्का सा दबाकर चपटा कर दीजिये, सारी कचौरी इसी तरह भरकर बनाकर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम हो जाय(तेल में थोड़ा आटा तोड़ कर डालिये आटा तुरन्त तेल में तैर कर आना चाहिये और सिकना चाहिये), अब पहले 1 कचौरी डालिये कचौरी तैरकर ऊपर आये, उसे पलट दीजिये, दूसरी कचौरी डालिये और उसे भी नीचे की ओर हल्की ब्राउन होने पर पलट दीजिये, कचौरी को दोंनो ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर नैपकिन बिछी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारी कचौरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम आलू पनीर कचौरी को दही और नारियल की व्रत वाली चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आलू पनीर कचौरी बहुत स्वादिष्ट कचौरी है इन्हैं आप किसी भी पार्टी के लिये या कभी भी बना कर खा सकते हैं, आप ये कचौरी व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं तब नमक सादा यूज कीजिये और सिघाड़े के आटे के जगह कार्न फ्लोर या मैदा आलू में मिला कर आलू का आटा तैयार कर लीजिये, मसाले अपने स्वाद के अनुसार और तीखे कर सकते हैं, और बिलकुल इसी तरह गरमा आलू पनीर कचौरी (कटलेट) बना लीजिये.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय 35 मिनिट
कमेंट (7)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रागिनी जी हां अवश्य डाली जा सकती है.
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धनिशा, सिघाड़े का आटा लिया जा सकता है.
Main apki bahut badi fan hun....
main koi nayi receipe hi doond rahi thi navratro k liye....
thankyou for giving this awsome receipe...
maine aaj hi ghar par jakar ye banayi.... bahut tasty bani, muze aur mere husband ko bahut hi pasand aayi.....
Thank you so much....
निशा: कमलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aloo paneer kachori that is eaten during fast is very tempting and you will really like it.
Ingredients for Kuttu Paneer Cutlets
Boiled potatoes - 3 or 250 gram
Cottage cheese (Paneer) - 100 gram
Coriander leaves - 2 tbsp (Finely chopped)
Singhare ka atta or kuttu atta - ¼ cup or 30 gram
Dry currants (Kishmish) - 1 tbsp
Cashew nuts (Kaju) - 8 to 10
Green chilly (Hari Mirch) - 1 (Finely chopped)
Black pepper (Kali mirch) - ½ tsp
Sendha namak - 1 tsp or as per taste
Oil - To fry the kachori
How to make Kuttu Paneer Cutlets
To make aloo paneer kachori, first we’ll peel off and kadukas the potatoes. Grind the cottage cheese and put it in a bowl. Add black pepper and sendha namak to the potatoes. Finally add 1 tsp singhara atta as well. Apply a little oil on your hands so that the potato does not stick to the fingers.
To prepare the stuffing
Cut the cashews into tiny pieces. Heat oil in a pan. Add green chilli and cashews to the pan and roast a little. Now add grated paneer, sendha namak, black pepper, currants and coriander leaves. Keep stirring and roast for about 1-2 minutes. Our stuffing will be ready. Take out the stuffing in a separate bowl and distribute it into 8 parts.
Prepare 8 balls from the aloo dough. Apply a little oil on your hands so that the dough does not stick. Take each ball in your hand press it till it becomes a flat round. Put 1 spoon of the stuffing in the middle of the kachori. Now close the kachori such that the stuffing is enclosed fully inside. Press it gently with your hands. Prepare all the kachoris in similar way.
Put oil in a pan and let it heat. Put as many kachoris as can come at once. Turn on the side of the kachori once it floats and rises in the oil. Cook the kachori till it becomes golden brown in colour. Put the hot kachoris in a plate spread over a tissue. Fry and prepare all the kachoris in the same way.
Piping hot crispy aloo paneer kachoris for fast are now ready. Serve hot aloo paneer kachoris with curd, coconut chutney or any chutney that is eaten during the fast.
Suggestions
Aloo paneer kachori is very tasty. You can make it for any party or whenever you feel like having it.
You can use plain salt if you are not making these kachoris to be eaten during fast and can use corn flour or maida in place of singhara atta to prepare the aloo dough.
Add masala as per your choice.
Servings - 3 to 4
Time : 35 Minutes