राजगिरा के लड्डू - Rajgira (Amaranth) Laddoo

आइरन और फाइबर से भरपूर राजगिरा को चौलाई, रामदाना भी कहते हैं. इनसे बनी चिक्की या लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है. इन्हें व्रत या फलाहार में भी खाया जा सकता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients Ramdana or Chaulai ke laddu
- राजगिरा - 1 कप (150 ग्राम)
- गुड़ - 1 कप ( 250 ग्राम)
- घी - 2-3 छोटे चम्मच
- किशमिश - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- काजू - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Rajgira ke laddu
भारे तले की कढ़ाई को अच्छी तरह गरम कीजिये, 1 छोटा चम्मच राजगिरा के दाने डालिये और लगातार हिलाते हुये उन्हैं भूनिये, तुरन्त ही राजगिरा के दाने फूलने लगते हैं, जैसे ही सारे दाने फूल जायें, उन्हैं प्याले में निकाल लीजिये और इस प्रक्रिया को दुहराते हुये सारे राजगिरा को भून लीजिये. भुने हुये राजगिरा को छलनी में छान लीजिये, भुने हुये राजगिरा 3 कप हो जाते हैं, जो राजगिरा फूले नहीं हैं वह छलनी से नीचे आ जायेंगे उन्हैं अलग कर लीजिये, लड्डू बनाने के लिये फूले हुये राजगिरा यूज कीजिये.
गुड़ को बारीक तोड़ लीजिये. काजू बारीक काट लीजिये. किशमिश के डंठल तोड़ लीजिये और कपड़े से पोंछ लीजिये.

कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच घी डाल दीजिये, घी को पिघलने पर गुड़ डाल दीजिये, 1-2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, और गुड़ को पिघलने दीजिये, गुड के पूरी तरह से मेल्ट होने के बाद, 1-2 मिनिट पका लीजिये, गुड़ में झाग दिखाई देने लगते हैं, चाशनी बन कर तैयार है, गुड़ में अगर कुछ गंदगी दिखाई दे रही हैं तो चाशनी को छान लीजिये, और राजगिरा में मिला दीजिये, काजू और किशमिश भी डाल दीजिये, सारी चीजें अच्छी तरह से मिला दीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
गरम गरम मिश्रण से लड्डू बनाइये, हाथों पर थोड़ा सा पानी लगाकर गीला कीजिये, थोड़ा सा मिश्रण उठाइये और दोनों हाथों से गोल करके लड्डू बनाइये और प्लेट में लगा दीजिये, फिर से हाथ गीला कीजिये, और मिश्रण उठाइये और लड्डू बनाकर प्लेट में रख लीजिये, हर लड्डू बनाने से पहले हाथ गीला कर लीजिये, इसी तरह सारे लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये.
राजगिरा के लड्डू 3-4 घंटे हवा में खुले रहने दीजिये, अब इन्हैं कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- जो राजगिरा फूला नहीं था उसे अलग कर लिया उसे पीस कर गुड़ या बूरा मिला कर उसके भी लड्डू बना सकते हैं.
- राजगिरा को भूनने के लिये भारी तले की कढ़ाई ही लीजिये.
Ramdana Laddu Recipe video in Hindi.
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सपना जी, रेसिपी में सामग्री ग्राम में दी हुई है आप उसे देख सकती हैं.
निशा: सचिन जी, आप इस रेसिपी को फोलो करें और इसका विडियो भी देखें आप बहुत अच्छे से ये रेसिपी बना सकेंगे.
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गिलो जी, यह सादा गुड़ ही है. आपको यह किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा. चिक्की में भी सादे गुड़ का ही इस्तेमाल होता है.
निशा: फैज़ल जी, इनकी हार्डनेस और बढ़ाने के लिए मिश्रण को थोड़ी देर और पका लीजिए.
निशा: ललित जी, यह तो लड्डू के साइज पर निर्भर करता है. साधारणतया, इतनी सामग्री में 8 से 10 लड्डू बन जाते हैं.
निशा: राहुल जी, चाशानी से 1-2 बूंद किसी प्याली में गिरायें और ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखें, चाशनी से अच्छा लम्बा तार निकलना चाहिये, जमने वाली कनसिसटेन्सी की चाशनी बन कर तैयार है.
निशा: पूर्णिमा जी, इन्हैं पोप करने का तरीका ध्यान से पढ़े और देखें, ये पोप होते हैं और जो दाने पोप नहीं होते उन्हैं पीसकर उसमें बूरा या पिसी चीनी मिलाकर, थोड़ा घी मिला कर लड्डू बना लें, बहुत अच्छे लगेंगे.
निशा: चेतन जी, किशमिश सूखे अंगूर होगे हैं जो ड्राई फ्रूट की दुकान पर या किराना स्टोर पर मिल जाती है.
kal hi ekadash ki upavas hai mei ise jarur banaugi isame gud ki jagah sugar dale to chalega kya
निशा: मोहीनी जी, बना सकते हैं धन्यवाद.
निशा: कीर्ती जी, इन्हैं बिना पीसे भी लड्डू बना सकती हैं.
निशा: पीहू जी, राजगिरा को कई लोग व्रत में खाने के लिए उपयोग करते हैं, राजगिरा के लड्डू, पूरी या कचौरी बनाकर व्रत में खाई जाती है.
निशा: आर्यन, राजगिरा, कैल्सियम, आयरन और विटेमिन्स से भरपूर ग्रेन्स है. प्रेगनेन्ट वीमेन्स इसे खा सकती है, लेकिन आप इनकी मात्रा कम कम यूज करें ये फायदेमन्द हैं.
निशा: दिव्या जी, रजगिरा को विन्टर में खाया जा सकता है.
निशा: नताशा जी, मैं इसे करके देखूंगी और आप भी देख लीजिये, धन्यवाद.
nishaji !
Thank you very much for your reply on the availability of rjgira grains . But I have adifficulty when I checked with a few kirana stores there they are not stocking this . May I request you to please name a few grain merchant stores in noida or delhi area . Please help .
If you can help me with a source for buying puffed rajgira I would be much happy .
निशा: Rrameysh ji, राजगिरा या रामदाना नवरात्र के समय किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Please let me know if rajgira grains are available throughout the year or seasonal. I am not able to locate the source for buying .Please help .
निशा: प्रमेश जी, रजगिरा या रामदाना नव दुर्गा के व्रत के समय किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, व्रत के समय्न इसका यूज अधिक किया जाता है.
Nishaji
rajgira kahaan mil saktaa hai . Noida me aur kya price hai 1 kg. kaa Please bataayiye
निशा: प्रमेश जी, राजगिरा किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, ज्यादा महंगा नहीं होना चाहिये.
निशा: नेहा जी हां अवश्य लिया जा सकता है.