कैरेमल केन्डी - Soft Chewy Caramel Candies Recipe

क्रीम और चीनी से बनी कैरेमल केन्डी बहुत जितनी अच्छी दिखती है, उतनी ही अच्छी स्वाद में लगती है. इसे हम किसी त्यौहार, जन्मदिन या वेलेंटाइन डे की गिफ्ट के लिये भी बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soft Caramel Candies Recipe
- क्रीम - 1 कप
- ब्राउन सुगर - आधा कप (100 ग्राम)
- सादा पाउडर चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
- मिल्क पाउडर - 1/4 कप ( 30 ग्राम)
- शहद - 1/4 कप (70 ग्राम)
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chewy Caramel Candies ?
किसी मोटे तले के बर्तन में क्रीम डाल लीजिये, ब्राउन सुगर और सादा चीनी भी डाल दीजिये, मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मीडियम आग पर लगातार चलाते हुये पकाइये, शहद भी डालकर मिला दीजिये, मिश्रण को जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका लीजिये, मिश्रण में झाग आने लगते हैं और मिश्रण गाढ़ा दिखने लगता है, प्लेट पर एक ड्रोप गिरा कर देखा जा सकता है कि मिश्रण जम जायेगा या नहीं.
गैस बन्द कर दीजिये, मिश्रण में मक्खन डाल कर मिला दीजिये, वनीला एसेन्स भी डाल कर मिला दीजिये. केन्डी को जमाने के लिये ट्रे तैयार कर लीजिये. 8*8 इंच की ट्रे में रोटी रैप करने वाली फोइल बिछा लीजिये और उसमें ओलिव ओइल मक्खम या घी डालकर फोइल को चिकना कर लीजिए.

मिश्रण को चिकनी की गई फॉइल पर डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, और केन्डी को जमने के लिये रख दीजिये. 2-3 घंटे में केन्डी जम कर तैयार हो गई है. फोइल को जमे हुये मिश्रण सहित ट्रे से निकाल कर बोर्ड पर रख लीजिये, स्केल और पिज्जा कटर या चाकू की सहायता से 1 इंच के स्ट्रेप्स काट कर तैयार कर लीजिये, अब दूसरी ओर से 1/2 इंच चौड़ाई में काट कर केन्डी को अलग करके प्लेट में रख लीजिये. 1 इंच लम्बी और 1/2 इंच चौड़ी केन्डी बन कर तैयार है. इसे हम अपने मनचाहे साइज में भी काट सकते हैं.
रैपिंग शीट से उतने बड़े टुकड़े काट कर तैयार कर लीजिये जिसमें केन्डी आसानी से रैप की जा सके. केन्डी को शीट के टुकड़े के ऊपर रख कर उसे पैक कर दीजिये. सारी केन्डी पैक करके तैयार कर लीजिये. बहुत अच्छी कैरेमल केन्डी बनकर तैयार हैं. केन्डी को किसी डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख लीजिये,और जब भी आपका मन हो केन्डी खाइये और खिलाइये.
सुझाव:
अगर आपके पास केन्डी थर्मामीटर है तब आप थर्मामीटर उबलते मिश्रण में डालिये और 250 डि.फारेनहाइट या 120 डि. सेल्सियस. तक मिश्रण को पका लीजिये और सैट रख दीजिये.
कैरेमल केन्डी को वेलेन्टाइन डे पर पैक करके गिफ्ट किया जा सकता है.
कमेंट (61)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
We don’t eat honey. What can we use instead? Thank you.
निशा: बिट्टू जी, माफ कीजिएगा. हमें इस विषय में कोई जानकारी नही है.
Is it very important to add Vanilla essence in caramel candy? If yes, from where we can get it?
निशा: अंकित जी, आप इसे बिना वनिला एसेन्स के भी बना सकते हैं. वैसे यह सुपरमार्केट में मिल जाता है. आप चाहे, तो इसे अॉनलाइन भी खरीद सकते हैं.
निशा: दीपिका जी, आप इसके ऊपर चौकलेट की कोटिंग कर सकते हैं, डार्क चौकलेट और व्हाइट चोकलेट बराबर मात्रा में लीजिये, बारीक काट कर मेल्ट कर लीजिये, और केन्डी को मेल्टेड चौकलेट में डिप करके निकाल लीजिये, या चौकलेट मोल्ड लेकर उसमें थोड़ी सी मेल्टेड चौकलेट भरें, केन्डी रखें और थोड़ी सी चौकलेट ऊपर से डालें. ठंडा करें, चौकलेट कोटेड केन्डी तैयार हो जाएगी.
i'll wait your reply shortly.....
निशा: हितेश जी, चीनी को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाने को कैरेमल करना कहा जाता है.
निशा: शिपु जी, सादा चीनी से भी बना सकते हैं.
निशा: मंगत जी, बिना रिफाइन्ड शुगर ब्राउन शुगर होती है.
निशा: लक्ष्मी जी, ज्यादा पका लेने पर केन्डी सख्त हो जाती है. प्रोपर रिजल्ट के लिये आप केन्डी थर्मामीटर का यूज कर सकते हैं.केन्डी थर्मामीटर से 245 डि. - 250 डि. तक केरेमल को पकने दीजिये, अच्छी केरेमल केन्डी बनेगी.
Hi nisha ji ,
Should we use whipped cream instead of normal amul cream. Please reply.
निशा: रोजी, जी हां की जा सकती है.
Ke tray mai jama sakte h ?
निशा: चिंकी जी हां इसे इन प्लेट्स में जमाया जा सकता है.
निशा: रंजना जी, अगर ये थोड़ा कम पका हुया हो तो एसा होता है, इसे फिर से कढ़ाई में डालकर, बिलकुल धीमी गैस पर, थोड़ा और पका कर जमा सकते है.
निशा: नीना जी हाँ होम मेड बटर यूज कर सकते हैं.
निशा: नीना जी, इसके लिये क्रीम ही लीजिये.
निशा: लक्ष्मी जी, केन्डी को बिना मिल्क पाउडर के भी बनाया जा सकता है, बिना मिल्क पाउडर के भी केन्डी अच्छी बनेगी.
निशा: जाग्रति जी, इसके सादा क्रीम की आवश्यक्ता है.
निशा: संध्या जी हां अमूल क्रीम यूज की जा सकती है.
निशा: शान्ती जी, थोड़ी सोफ्ट और थोड़ी सख्त केन्डी हो जाती है, प्रोपर रिजल्ट के लिये आप केन्डी थर्मामीटर का यूज कर सकते हैं.केन्डी थर्मामीटर से 245 डि. - 250 डि. तक केरेमल को पकने दीजिये, अच्छी केरेमल केन्डी बनेगी.
निशा: ज्योती, कस्टर्ड से फ्रूट कस्टर्ड, कैरामल कस्टर्ड बनाया जाता है और इसे आइसक्रीम बनाने में भी यूज किया जाता है.
निशा: ख्याति, इन्है आप फ्रिज में रखकर 2-3 महिने तक खा सकते हैं.
निशा: अंकुर बिना ब्राउन सुगर के केन्डी में कलर नहीं आयेगा, मिल्क पाउडर के बिना भी केन्डी बना सकते हैं.
मैने चॉकलेट दो बार बनाने की कोशिश कि लेकिन दोनो बार चॉकलेट जमी नहीं और कटी नही, बतायेँ कि कहां कमी रह गयी.....
क्या हम चॉकलेट को शेप देने के लिये चॉकलेट mouldes का भी use कर सकते हैं ?
Please reply... Thanks & best wishes for all your recipes...
निशा: लर्न जी, चौकलेट थोड़ी कम पकी हो तब वह जमती नहीं है गीली रहती है, चौकलेट को फिर से थोड़ा और पका कर जमाया जा सकता है, इस चौकलेट को मोल्ड में नहीं जमाते.