जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe

डोनट्स कई प्रकार से बनाये जाते हैं लेकिन अपने ऊपर इलायची और चीनी की हल्की सी परत लपेटे, गोल गोल, एकदम सोफ्ट और अन्दर से जैम भरे डोनट्स (Jam Doughnuts) का कोई जबाव नहीं हैं. आप इन्हें मनचाहे फ्लेवर के जैम जैली या मार्मलाद जैसे अनन्नास, एपल, औरेज या फिर कैप्शिकम मार्मलाद (Bell Pepper Marmlade) आदि से भरकर बना सकते हैं.
Read: Jam Doughnuts Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Jam Doughnut Ingredients
- मैदा - 1 कप
- साल्टेड बटर - 2 टेबल स्पून
- दूध - आधा कप (एकदम हल्का गरम कर लीजिये)
- जैम - डोनट्स के अन्दर भरने के लिये
- ड्राई एक्टिव यीस्ट - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - डोनट्स के ऊपर लगाने के लिये
- तेल - डोनट्स तलने के लिये
विधि- How to make Jam Doughnuts
जैम डोनट्स बनाने के लिये, सबसे पहले आटा गूंथ लीजिये, मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, बटर, ड्राई एक्टिव यीस्ट और चीनी को मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब गुनगुने दूध को थोड़ा थोड़ा डालकर, चपाती के आटे के जैसा नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. आटा गूथने के बाद गुथे आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम नरम चिकना आटे होने तक गूथते रहिये.
गँथे आटे को बटर या तेल से चिकना करके, ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर दुगना हो जायेगा.
2 घंटे के बाद आटा निकालिये और हाथ से दबा कर पंच कर लीजिये, आटे को थोड़ा सा मसल लीजिये. आटा फिर से उसी साइज में आ जायेगा. आटे को छोटा छोटा आटा तोड़ 8-10 भागों में बांट लीजिये, आटे का 1 भाग उठाइये, सूखे मैदा की मदद से गोल बॉल का आकार दीजिये, गोले को प्लेट में लगाइये, सारे गोले बनाकर थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर प्लेट में रख लीजिये. तैयार इन गोले को ढककर 1 - 1 1/2 घंटे के लिये, इस तरह ढककर कि किसी भी गोले का आकार न खराब हो रख दीजिये, गोले फूल कर दुगने आकार में तैयार हो जायेंगे.

जब गोले फूल कर तैयार हो जायें तो इन्हें तल लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर, गरम करने रख दीजिये. तेल बहुत अधिक गरम मत कीजिये. मीडियम गरम तेल में 2-3 या जितने डोनट्स कढ़ाई में एक बार में अच्छी तरह तले जा सके उतने डोनट्स डाल दीजिये और मीडियम फ्लेम पर, डोनट्स को पलट पलट कर, गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे डोनट्स को तल कर निकाल लीजिये.

गरम गरम डोनट्स के ऊपर पाउडर चीनी छिड़क कर लगा दीजिये.
डोनट्स में जैम भरिये, जैम भरने केलिये, केक डेकोरेटिंग मशीन में पोइन्टेड नोजल लगा दीजिये, और जैम भर कर, ऊपर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. एक डोनट्स उठाइये, चाकू से छेद कीजिये और मशीन के नोजल को छेद के ऊपर रखकर पिस्टन को दबाकर जैम, डोनट्स के अन्दर भर दीजिये, सारे डोनट्स इसी प्रकार भर कर तैयार कर लीजिये.
जैम डोनट्स (Jam Doughnuts) तैयार है. ताजा ताजा डोनट्स खाइये और खिलाइये. बचे हुये डोनट्स को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव
- जैम डोनट्स (Jam Doughnuts) के लिये अनसाल्टेड बटर ले रहे हैं तब 1/4 छोटी चम्मच नमक डालकर मैदा में मिला दीजिये.
- ड्राई एक्टिव यीस्ट को मैदा में डायरेक्ट मिलाकर गूथा जा सकता है, अगर ड्राई यीस्ट का यूज कर रहें हैं तब यीस्ट को गुनगुने दूध में डालकर और 1 छोटी चम्मच चीनी मिलाकर ढककर 10 मिनिट के लिये रखकर यीस्ट को एक्टिव होने दीजिये.
- जैम डोनट्स में जैम, जैली या मार्मलेड कुछ भी भर सकते हैं.
- जैम डोनट्स में भरने के लिये केक डेकोरेशन मशीन की जगह, बटर पेपर कोन का यूज कर सकते हैं.
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेखा जी, आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, इसे हम यीस्ट की जगह बेकिंग पाउडर भी डालकर बना सकते हैं.
निशा: निकिता जी, हां डाला जा सकता है, लेकिन उसके लिये अलग तरह से ढोह तैयार करना होगा.
निशा: निकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: क्रिस्टल जी, गरम डोनट के ऊपर चीनी पाउडर डाला गया है जो मेल्ट होकर चिपक जाता है, प्लीज आप इसके लिये वीडियो देख सकते हैं.
निशा: निशु, यीस्ट आटे को फरमेन्ट करने के लिये चाहिये होता है, और ये किराना स्टोर पर मिल जाता है. यीस्ट नहीं डालना चाहते तो आटे को बेकिंग सोडा, दही, चीनी और तेल डालकर गूथिये, इससे भी आटे को फरमेन्ट किया जा सकता है.
निशा: रेशमा जी, यीस्ट 2 प्रकार का होता है, इन्सटेन्ट एक्टिव ड्राई यीस्ट और एक्टिव ड्राई यीस्ट. इन्सटेन्ट एक्टिव ड्राई यीस्ट को पानी में अलग से एक्टिव करने की आवश्यकता नहीं होती, जब की एक्टिव ड्राई यीस्ट को गुनगुने पानी में डालकर 10 मिनिट के लिये रखना होता है, पानी पर झाग आ जाते हैं, यीस्ट एक्टिव हो जाता है, उसके बाद आटे में डाल कर गूथा जाता है. डोनट बनाने के लिये आटे में यीस्ट डालना आवश्यक है, अगर नहीं डालना चाहते तब आप हमने बिना यीस्ट डाले पिज्जा (pizza without yeast) बनाया है, रेसिपी मेरे चैनल पर उपलब्ध है, आप देख सकते हैं.
Kripya yeast use karne ke liye pani kitan garma hona chahiye ye batayein, matlab aar temperature bata sakein to bahut acha hoga kyonki maine doughnuts banane ki koshish ki lekin wo theek se foole nahi aur meri koshish safal nahi hui :( !
निशा: सिम्मी, पानी गुनगुना गरम यानि कि आप उंगली से छूकर देखेंगे तो हल्का गरम, एसा न लगे कि उंगली पानी से तुरन्त हटा लें, तापमान 20 डि. से. रख सकते है, आटा अच्छी तरह से फूलता है तो डोनट अच्छे बनते हैं.
निशा: रजनी जी हां कर सकते हैं.
निशा: अर्चना, एक्टिव ड्राई यीस्ट को 2-3 टेबल स्पून गुनगुने बिलकुल हल्के गरम पानी में चीनी के साथ डालकर ढककर रख दिजिये, 10 मिनिट बाद ये एक्टिव हो जाता है तब आप उसे मैदा में डालकर बिलकुल उसी तरह यूज कर लीजिये,
निशा: अनामिका, यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं.
निशा: आरा, आप एक कप मैदा के लिये 1 छोटी चम्मच ड्राई यीस्ट यूज कीजिये, 2 -3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में 1छोटी चम्मच चीनी और यीस्ट डालकर मिलाकर 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाता है, इसके उससे आटा गूंथ लीजिये, 2 कप मैदा के लिये, 1.5 - 2 छोटी चम्मच ड्राई यीस्ट ले सकते हैं.
निशा: सुनील, डोनट्स के लिये यीस्ट ही यूज किया जाता है, यीस्ट नानवेज नहीं है.
plz bundi/motichoor ke laddu banana bhi bataiye.
thank you ma'am
निशा: आकाक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can u share how to make Caramel and what are its different uses? and how it is used in chocolates?
निशा: मैं बहुत जल्दी इस पर लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: इसमें हम यीस्ट की जगह बेकिंग पाउडर भी डालकर बना सकते हैं और तलने की जगह बेक भी कर सकते हैं.
निशा: सारा डोनट्स कई तरह के होते हैं. रिंग डोनट और जैम स्टफ्फ्ड डोनट्स दोनों अलग अलग हैं.
Doughnuts are made with numerous ways but round, soft, cardamom and powdered sugar sprinkled and jam stuffed doughnuts are mouth drooling and awesome in taste. Use any flavored jam or jelly or marmalade like pomegranate, apple, orange or capsicum marmalade for stuffing.
Jam Doughnut Ingredients
Maida - 1 cup
Salted butter - 2 tbsp
Milk - ½ cup (lukewarm)
Jam - for stuffing doughnuts
Dry active yeast - ½ tsp
Sugar - 2 tbsp
Powdered sugar - to sprinkle on top of doughnuts
Oil - to fry doughnuts
How to make Jam Doughnuts
For making jam doughnuts firstly knead flour. Take maida in any flour and add butter, dry active yeast and sugar. Mix all ingredients really well. Now add little lukewarm milk at a time and knead soft dough. Keep kneading the dough for 5-7 minutes until it becomes soft and even.
Grease the dough with butter or oil and cover it and keep it aside for 2 hours so that it becomes puffy.
After 2 hours knead the dough once more. Divide the dough into small 8-10 equal parts. Take 1 part, dust it with dry flour and roll it giving a round shape. Place these balls on a plate and keep them aside for 1-1.5 hours more. They become puffy and double in size.
Balls have become puffy now fry them. Take oil in a pan and place on flame for heating. Gently place 2-3 or as many as possible balls in medium hot oil and fry on medium flame for until they turn golden brown in color from all sides. Fry all doughnuts like wise.
Now sprinkle some powdered sugar on piping hot doughnuts.
Stuff doughnuts with jam, for this place a pointed nozzle inside the cake decorating machine and add jam to it then close the cap. Take one doughnut, make a hole with help of knife and place the machine’s nozzle on top of hole and press the liver so that the jam gets filled in the hole. Like wise stuff all doughnuts with jam.
Jam doughnuts are ready. Serve freshly made doughnuts and enjoy eating. Store jam doughnuts in air tight container and enjoy eating for 2 days.
Suggestion:
If you are using unsalted butter for making doughnuts then add ¼ tsp salt in the flour.
If you are using dry active yeast then add lukewarm milk and 1 tsp sugar into it and cover it for 10 minutes so that yeast becomes active.
You can use jam, jelly or marmalade for stuffing the doughnuts.
Instead of using cake decorating machine for stuffing doughnuts, use butter paper cones.
निशा: मनू, जी हां मैं जल्दी ही ये वीडियो बनाऊंगी.