करी पत्ता चटनी - Curry Leaf Chutney Recipe

करी पत्ता चटनी (Curry Leaf Chutney Recipe) बहुत ही स्वादिष्ट होती है, ये चटनी दक्षिण भारत बनाई जाती है, चटनी का स्वाद इतना अच्छा कि आप एक बार बना लेंगे तो इस चटनी को हमेशा ही बनाना पसन्द करेंगे. करी पत्ता चटनी को इडली, दोसा, बड़ा या पकोड़े के साथ खाया जा सकता है.
आइये करी पत्ता चटनी बनाना शुरू करते हैं.
Read: Curry Leaf Chutney Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curry Leaf Chutney Recipe
- करी पत्ता - एक कप
- कच्चा नारियल - 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2-3
- लाल मिर्च - 2
- इमली का पल्प - 2 टेबल स्पून
- गुड़ - 1 टेबल स्पून
- चने की दाल - 2 छोटी चम्मच
- उरद की दाल - 2 छोटी चम्मच
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Curry Leaf Chutney
करी पता को साफ करके, 2 बार अच्छी तरह पानी से धो लीजिये, पत्तो को छलनी में रखकर पानी सुखा लीजिये.
पैन गरम कीजिये और 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, तेल गरम होने पर राई डालिये और और जीरा भी डाल दीजिए, राई और जीरा भुनने पर चने की दाल और उरद की दाल भी डाल दीजिये, दालों को चमचे से चलाते हुये, मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. लाल मिर्च और हींग भी डाल कर 1/2 मिनिट भून लीजिये, भुने मसाले प्याली में निकाल लीजिये

बचा हुआ तेल भी पैन में डाल दीजिये, तेल गरम होने पर करी पत्त्ता डाल दीजिये और 2 मिनिट लगातार चमचे से चलाते हुये भूनेंगे, नारियल और हरी मिर्च भी डालकर मिला देंगे और 1 मिनिट तक भून लीजिये.
भुने करी पत्ता और दाल, मसाले सारी चीजें को मिक्सर जार में डाल दीजिये, इमली का पल्प, गुड़ और नमक भी डाल दीजिये, एक चौथाई कप डाल कर चटानी को बारीक पीस लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट करी पत्ता चटनी बनकर तैयार है, करी पत्ता चटनी को इडली, दोसा, बड़ा या पकौड़े के साथ परोसिये और खाइये.
Curry Leaf Chutney Recipe video in Hindi
कमेंट (53)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ओमप्रकाश जी, करी पत्ता को धोकर सुखाकर रखा जा सकता है.
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, दाल ड्राई ही लेनी है.
निशा: राधा जी हां नीबू और दही का प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: मोहिनी जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha mam namskar .aapki recipe mai bahut like karti hu meri ek confusion hai .mai hydrabadi recipe janana chahti hu lal colur ka ek achar banaty hai waha shayd tamato ka hota kafi din tak store kar sakty hai ussy or wo kafi tasty bhi hota h dikhny m chuney ki tarh hota h plz mughy uski recipe guide kijeye
निशा: सारिका जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha ji....Imli na dalni ho to uski jagah kyadal sakte hain aur kitni quantity mein
निशा: मधु जी, कच्चे आम की खटाई डाली जा सकती है, चौथाली कप ले लीजिये. नीबू का रस डाला जा सकता है, 2 नीबू का रस ले लीजिये.
nisha ji kacha nariyal kaun sa hota hai???
निशा: कनिका जी, हरा नारियल जिसे सब्जियों के लिये यूज किया जाता है, सब्जी और फल वालों के पास मिल जाता है, इसे पूजा में भी काम लाया जाता है.
Frozen time
Hello ma'm how r you?Ma'm can I use dry coconut instead of fresh one in this recipe?
निशा: पारुल जी, हरा ताजा नारियल चटनी में बहुत अच्छा लगता है लेकिन अगर नहीं है तो इसकी जगह आप ड्राई कोकोनट भी यूज कर सकते हैं.
ye chutney bahut hi delicious hai...
thankyou so much
निशा: खिलेश्वर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kay hum is chutni me imli ki jagah nibu or tamatar ka use kar sakte hai?
निशा: कविता, इस चटनी में आप नीबू का रस डाल सकती हैं.
Thanks
please share recipe of (leely chatani, Rajkot me jo lily chatani milati hai wesi)
निशा: जय मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मनीषा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, चटनी को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
निशा: अंकिता, हम यहां आयुर्वेदा डिटेल तो नहीं बता सकते लेकिन हरी सब्जियां या पत्तियां विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, ये हमारे लिये बहुत ही फायदेमन्द है.
निशा: विजय, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीला चटनी को 5-6 दिन फ्रिज में रखकर खाया जा सकता है.