लौकी के कोफ्ते - Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry

लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायें.
Read this recipe in English - Lauki Kofta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingrements for Lauki Ke Kofte
कोफ्ते
- लौकी —500ग्राम (कद्दूकस की हूई)
- बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)
- हरी मिर्च — 1-2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक —1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- हरा धनियाँ — 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- तेल- तलने के लिये
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जायं डाल दीजिये. कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.
तरी:
तरी को कई चीजों से बनाया जाता है, वीडियो में हमने खसखस की तरी लेकिन लिखित रैसिपी में दही और क्रीम से बनाई है, तरी बनाने के लिये डिटेल जानकारी सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
- टमाटर - 2-3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - आधा कप
- तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.
मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये. तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये. तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.
सब्जी (Lauki Kofta Curry) को प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धर्मेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your every recpipe super
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेधा जी, आप बना कर देखें सकते हैं, और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनय जी, टमाटर से ग्रेवी में अच्छा स्वाद आता है लेकिन आप अपनी पसन्द के अनुसार ग्रेवी को दही, क्रीम, काजू, खसखस, खरबूजे के बीजों से या जिससे चाहें बना सकते हैं.
निशा: जूली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, ग्रेवी के लिए यहां पर आप दही का उपयोग नहीं करना चाहती हैं तो आप काजू का पेस्ट या खरबूजे के बीजों का या फिर सिर्फ क्रीम से भी ग्रेवी बना सकते है. लेकिन सिर्फ दूध से इसमें गाढा़पन न आयेगा.
मैने आपकी कई रेसिपी ट्राय किया। अच्छा भी रहा, पर कोफ्ते में problem हो रही है। कोफ्ते अंदर से गीले रह जा रहे हैं। कृपया कोई सुझाव दें जिनसे कि कोफ्ते कड़े हो सकें।
निशा: संतोष जी, बैटर अधिक पतला होने पर और इन्हें तेज आंच पर तलने पर कोफ्ते अंदर से नरम रह जाते हैं.
निशा: संदीप जी, डाला जा सकता है, लेकिन क्रीम या मलाई को फैट कर मिलायें तो टेस्ट ज्यादा अच्छा आता है.
निशा: सोनी जी, बिलकुल बनाई जा सकती है.
निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विलास जी, अगर नरम बीज आप हटाना नहीं चाहते तो उपयोग कर सकते हैं.
निशा: उषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
. Please give me advise.
Thank you
निशा: मनीषा जी, बैटर में बेसन की मात्रा रेसिपी के अनुसार डालें और् कोफ्ते के घोल को अच्छी तरह फैट लीजिये, फिर इसके कोफ्ते बनाएं ये नरम बनेंगे.
निशा: तरूण जी, कोफ्ते हार्ड बनते हैं, तब ऎसा हो जाता है. आप इसे थोड़ी देर तरी में छोड़ दीजिए, ये तरी सोख लेंगे.
निशा: रिया जी, हां आप प्याज के पेस्ट से भी तरी बना सकती हैं.
निशा: अनन्या जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.