साबुत मसूर दाल – Masoor Dal recipe – Whole Masoor Dal Recipe

दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत है. रोजाना अलग अलग दाल बनाई जाय तब यह बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगती है. साबूत छिलका मसूर की दाल बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, आइये आज शाम के खाने के साथ साबुत छिलका मसूर की दाल (masoor dhal recipe) बनायें.
Read - Masoor Dal recipe – Whole Masoor Dal Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Masoor Dal Recipe
- काली मसूर दाल - 1 कप ( 8 से 10 घंटे भिगोकर ली हुई)
- पेस्ट - टमाटर - (4), हरी मिर्च (1) और अदरक (1 इंच लम्बा टुकड़ा)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- घी - 1-2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Sabut Masoor Dal
मसूर दाल को कुकर में डालिये. साथ ही 2 कप पानी, आधा नमक और आधा हल्दी पाउडर डालकर कुकर बन्द करके दाल को पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, आग धीमी कर दीजिये और धीमी आग पर दाल को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रैशर खत्म होने दीजिए.

इसी बीच, मसाला तैयार कर लीजिए. कड़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिए. गरम घी में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये. फिर, टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर घी तैरने लगे.
कुकर खोलिये, दाल को मसाले में डाल कर मिलाइये. साथ ही नमक भी डाल दीजिए. दाल को जितना गाढ़ा या पतला करना चाहते हैं उसके हिसाब से पानी डाल दीजिये. इसमें गरम मसाला भी डालकर मिक्स कर दीजिए. दाल को ढककर 2 मिनिट पकाइये. बाद में, दाल में हरा धनिया डालकर मिलाइये.
साबुत मसूर छिलका दाल तैयार है. दाल को प्याले में निकालिये और चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- दाल में करीब दाल के 1/2-3/4 इंच ऊपर तक पानी भरकर कुकर में इसे उबलने रखे.
- तड़के के लिए घी के बदले तेल का उपयोग भी कर सकते हैं लेकिन घी में बनी दाल ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.
- दाल में टमाटर काटकर भी डाल सकते हैं.
- अगर आप प्याज डालना चाहे, तो प्याज को बारीक काट लीजिए और घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज को हल्का सा ब्राउन होने तक भून लीजिए. इसके बाद, टमाटर डालकर बिल्कुल ऊपर दी गई विधि के अनुसार दाल बना लीजिए.
- दाल को अलग से तड़का ना लगाकर के सीधे कुकर में मसाला छौंककर भी दाल बना सकते हैं.
कमेंट (75)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद और मेरी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: अजी़म जी, आप बहुत तरीके से इस दाल को बना सकते हैं आप चाहें तो इसमें खड़े मसालों का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: शिवसागर जी, धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, आप इसे भिगोये बिना भी बना सकते हैं. लेकिन इसमें आपको समय अधिक लगेगा.
masoor dal is same as moth dal tell. i want to make moth kachori
निशा: ज्योति जी, मोठ की दाल अलग होती है.
Thank you Nisha ma'am.
निशा: उत्कर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप इसी तरह रेसिपी बनाते रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें.
निशा: विनायक जी, अगर दाल पक गई है और सूखी दिख रही है तब आप उसमें अभी आवश्यकतानुसार पानी मिला सकते हैं.
निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रक्षा जी, अगर दाल नही भिगोई है, तब भी दाल बन जाएगी, लेकिन इसे 4 से 5 सीटियां आने तक पकाना पड़ेगा.
निशा: बबली जी, हां आप साबुत मसालों का भी उपयोग कर सकती हैं.
निशा: मीनल जी, आप इसे फिर कुकर थोड़ी और देर तक पका कर बना सकती हैं.
निशा: संजय जी, आप इस तरह से दाल बनाये, उसमें अच्छा बघार लगायें और ऊपर से देशी घी या बटर डाल कर खायें, आप कहेंगे कि पार्टी वाली दाल से हमारे घर की दाल अच्छी है.
निशा: रविन्द्र जी, इन्हैं भिगो कर चने की दाल बना सकते हैं.
Thanks
निशा: दीपाली जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कांजी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Mene aapki bhut sari recipes bnayi h mere husband ko bahut pasand aati h. Gatte ki sbji,palak paneer,kulfi bhut ache bne the
Again thanks a lot
निशा: प्रेमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: जविन जी, दालों से पकोड़े बनाने के लिये दाल को भिगो कर पीसकर यूज किया जाता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मलहोत्रा जी, दालें वेजीटेरियन ही होती है.
निशा: सौम्या जी, धन्यवाद.
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
काली उडत दाल का हलूआ सीरा कौसे बनोवे