बेल का शरबत (Bel ka Sharbat – Wood Apple Squash)

ठंडे का मतलब कोकाकोला तो बिल्कुल भी नहीं होता. गर्मियों के थपेड़े में जो राहत प्राकृतिक पेयों से मिलती है इसका बोतलों के भरे नकली मीठे पानी से क्या तुलना! सुबह आफिस निकलते समय यदि आप बेल के शरबत का एक गिलास ले लें तो दिन भर गरमी और लू से बचे रहेंगे.
प्राकृतिक पेयों में आम का पना, तरबूज का शरबत (Watermelon Juice), दही की लस्सी (Dahi ki Lassi), ठंडाई (Thandai), आम का शरबत (Mango Sharbat) या फालसे का शर्बत (False ka sharbat) के साथ साथ
बेल का शरबत (Wood Apple or Golden Apple)
भी बनाकर देखिये और असली ठंडक अनुभव कीजिये. आईये आज बेल का शरबत (Bel ka Sharbat - Wood Apple Squash) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bel ka Sharbat
- बेल फल - 2
- चीनी - 4 --5 टेबल स्पून

वैकल्पिक
- भुना जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 चम्मच
विधि: How to make Bel ka Sharbat
बेल को धोइये, काटिये और गूदा निकाल लीजिये.
एक भगोने में गूदे से दो गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लीजिये. इतना मसलिये कि सारा गूदा और पानी एक लगने लगे.
इस मसले गूदे को मोटे छेद वाली चलनी में छान लीजिये, चमचे से दबा दबा कर सारा रस निकाल लीजिये.
निकाले हुये रस में चीनी मिला लीजिये. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाय तो इसमें ठंडा पानी या बर्फ के क्यूब मिलाईये. नमक और भुना जीरा भी मिलाईये. एक किलो बेल के फल से लगभर चार पांच गिलास शरबत बन जाता है.
ठंडा मीठा बेल का शरबत तैयार है.
कमेंट (117)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
But there is one request. You must tell us how and when to add onions and garlic ginger in each and every recipe since we eat these ingredients also. Thanks.
निशा: बेल शर्बत को अधिक दिन तक रखने के लिये उसे अलग तरीके से बनाना होगा, बेल के पल्प को निकाल कर थोड़े से पानी में उसे उबाल लीजिये, मैश कीजिये, छान का पल्प निकाल लीजिये, 2 कप चीनी में आधा कप पानी डालिये और चीनी घुलने तक पका कर चाशनी बना लीजिये, चाशनी में बेल का पल्प मिला कर छान कर फ्रिज में रख लीजिये और 2 महिने तक यून में लाइये और अधिक दिन तक चलाने के लिये, 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डालिये.
निशा: अशोक जी, बेल फ्रूट गर्मी के मौसम में मई, जून, जुलाई में आता है.
निशा: यह शरबत तो ताजा ताजा पीने के लिये है, आप चाहें तो फ्रिज में रख कर 2 दिन में भी पी सकते हैं.
निशा: हितेन्दर जी,बेल का शर्बत डायबेटिक पेशेन्ट के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसमें चीनी बहुत कम डालें.
निशा: सोनम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुनमुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निरंजन जी, हमारी कोई रेसिपी बुक नही है. आप हमारी सभी रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्ब चैनल पर उपलब्ध हैं.
निशा: मोनिका जी, हां नींबू डाल सकते हैं.
निशा: रमेश जी, बेल का शर्बत शरीर को शीतलता प्रदान करता है, कॉलेस्ट्रोल, मधुमेह को नियंत्रित रखता है. पेट की समस्याएं जैसे कब्ज से राहत दिलाता है.
Bel ka sharbat market me milta hai kya
निशा: खान जी हां ये मार्केट में भी मिलता है.
Bel ka sharbat pat ki marod me bhi kam karta hai
निशा: खान जी हां ये पेट के पाचन को सही रखने में हैल्प करता है.
निशा: राज जी हां, अनार के दाने निकाल लीजिये, जार में डालिये, थोड़ा पानी मिलाइये, और ग्राइन्ड कर लीजिये, छान लीजिये, जूस तैयार है, इसमें आप थोड़ी शुगर या शहद और काला नमक मिला सकते हैं.
निशा: भव्या जी, अवश्य डाल सकते हैं.
hai
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदित्य जी, रोज शर्बत और मेन्गो शर्बत की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, वह आप देख सकते हैं.
comment here
Nisha Ji
apki sabhi Recpi bhuot achi hoti hai hame amle ka syrup Ki recpi bathy
Jo bottle me bher ker rakh le
निशा: मीना जी, आंवले का जूस कैसे बनायें इसके लिये मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर देख सकते हैं, ये पहले से उपलब्ध हैं.