मटर के परांठे – Matar Paratha recipe – Pea stuffed Paratha recipe

भरवां परांठे सामान्य परांठे की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट लगते है. मटर के भरवां परांठे (Green pea Stuffed Parantha) का स्वाद आपको अवश्य पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Parantha
आटा तैयार कीजिये
गेहूं का आटा - 400 ग्राम (2 कप)- तेल - छोटे 2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
मटर की पिठ्ठी के लिये
- हरी मटर - 500 ग्राम (छिले हुये दाने एक कप)
- नमक - स्वादानुसार (आधी छोटी चम्मच)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - आधा इंच लम्बा टुकड़ा
- लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Matar Parantha
आटे को किसी बर्तन में छानिये, नमक और तेल डाल कर मिलाइये और गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

मटर की पिठ्ठी तैयार कीजिये
मटर के दाने को हल्का नरम होने तक उबालिये, पानी निकाल दीजिये, ठंडा होने पर दरदरा पीस लीजिये.
हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये, बारीक काट लीजिये. अदरक छीलिये, कद्दूकस कर लीजिये.
पिसी हुई मटर में नमक, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
तवा आग पर गरम करने के लिये रखिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (एक बड़े नीबू के बराबर) निकालिये, गोल कीजिये और सूखा आटा लगाकर 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये परांठे पर चम्म्च से थोड़ा सा तेल लगाइये, अब एक या डेड़ चम्मच मटर की पिठ्ठी भरकर तेल लगे हिस्से पर रखिये.
परांठे को चारों ओर से उठा कर बन्द कीजिये, दोनों हाथ के बीच रखकर हथेलियों से दबा कर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, अब इसको सूखे आटा लगाकर बेलन से हल्के हाथ से 6-7 इंच के व्यास में बेलिये, परांठा बेलते में फटना नहीं चाहिये. बेले गये परांठे को गरम तवे पर डालिये, दोनों ओर तेल लगाइये, पलट पलट कर ब्राउन होने तक परांठे को सेकिये.

मटर के गरमा गरम भरवां परांठे (Matar stuffed Parantha) तैयार हैं.
मटर के परांठे इस तरह भी बनाइये
हरी मटर के दाने 1 कप धोइये. आधा इंच अदरक छीलिये, धोइये. 2 हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और सबको थोड़ा दरदरा पीस लीजिये.
किसी बर्तन में 2 कप आटा छान कर निकाल लीजिये. आटे में ये पिसा हुआ मसाला, 2 छोटी चम्मच तेल और नमक मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
तवा आग पर गरम करने के लिये रखिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (एक बड़े नीबू के बराबर) निकालिये, गोल कीजिये और सूखा आटा लगाकर 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये परांठे पर चम्म्च से थोड़ा सा तेल लगाइये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कीजिये, 6-7 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिये, परांठे को गरम तवे पर डालिये, दोनों ओर तेल लगाइये, पलट पलट कर ब्राउन होने तक परांठे को सेकिये. मटर के गरमा गरम खस्ता परांठे तैयार हैं.
ये परांठे तिकोने भी बना सकते हैं,
गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (एक बड़े नीबू के बराबर) निकालिये, गोल कीजिये और सूखा आटा लगाकर 4-5 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये परांठे पर चम्म्च से थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये, परांठे को एक ओर से उठाकर अर्धचन्द्राकार आकार में मोड़ दीजिये, अर्धचन्द्राकार परांठे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये औ फिर से मोड़कर त्रिभुजाकार आकार बना लीजिये, इसे चकले से उठाइये और परोथन लगाइये और तिकोने आकार में थोड़ा मोटा रहने तक बेल लीजिये. बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये, दोनों ओर तेल लगाइये, पलट पलट कर ब्राउन होने तक परांठे को सेकिये. मटर के गरमा गरम खस्ता तिकोने परांठे तैयार हैं.
ये मटर के परांठे आप आलू टमाटर की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, राइता और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 45 मिनिट
Matar Parantha video in Hindi
कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनील जी, गिनती तो मैं नहीं बता सकती लेकिन मेरी कोशिश रहती है कि विभिन्न तरह के परांठे बना कर आपके साथ शेयर करूं.
निशा: उमेश जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: उमेश जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Too slow explanation
निशा: मैं कोशिश करूंगी.
निशा: विनय जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, अगर आप मटर को उबालना नही चाहते, तो मटर को दरदरा पीसने के बाद, कड़ाही में हल्का सा भूनकर स्टफिंग तैयार कीजिए.
निशा: सुभाष जी, धन्यवाद.
Mail pe 1. 2 respi bhejege kya
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर रेसिपीज़ उपलब्ध हैं. आप वहां जाकर अपनी पसंदानुसार रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: राज जी, धन्यवाद.
Main apki bohot badi fan huin and apki recipes bohot achi and easy hoti hain. Mam, parantha soft rakhne ka tips dijiye pls. Parantha and roti ko lunch box main bhi kaise soft rakh sakte hain ?please suggest.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद. रोटी पर घी लगाकर तुरंत फोईल में पैक कर दीजिए. इससे ये नरम रहती हैं.
निशा: अनुष्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
M aj banane jari hoo ye paratha dual kare k acche s ban jaye.Aur m n aj hi palak paneer banaye Aur 1st tym ye itna testful bana Aur mjhe dher sari tarifeeye vi mili
Thnx ji a lot bbaye
निशा: राहत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Matar k prathe bhut hi achhe bne...jab bhi kuch bnane hote hai aapki methods ko line line follow krti hu tab jakr perfect bante hai....fear feel rhta hai but aapki baat 'practice dont left'...i always remember this.
Thanks nisha mam
निशा: अल्का, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namaste
mai aur meri wife hm dono hi aapke website ke bade fan hai, aap ki explaining method bahut hi badhiya hai, meri wife aapki site se seekh kar dher saari dishes bana leti hai.
Thank You A lot.
One more thing , apna introduction be site me add kariye , fans ko achha lagega.
निशा: पंकज जी हां अवश्य, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you so so much.......
निशा: काजल, आपकी पहली डिश अच्छी बनी और आपको तारीफ भी मिली, मेरा भी आपको प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u ma'am, mai jab v morning me uthati thi mujhe samajh hi nhi aata ki mai kya naste me banau mujhe aapki yaad aayi mai jhat se matar ka paratha recipes dekhi meri to tension hi khatm ho gayi thank u ma,am
निशा: रजनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kindly tell me how to make frozen paratha?
but aap ye prontho mai bhee oil use krne ko kehti hai?? but humm log ghee ka use krte hai...kya aap muje thoda explain kr skti hai ki aap ye olive oil/sarso ka oil ya refind oil koun sa use krte hai pls batye.
निशा: प्रिया, परांठो में कोई भी रिफाइन्ड ओइल यूज किया जा सकता है.
निशा: शिल्पी, आप परांठे का आटा नरम लगाइये, और परांठा छोटा बेलिये, पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को बन्द कीजिये, सूखा आटा लगाकर हल्का दबाव देते हुये बेलिये, प्रेक्टिस से हर काम आसान हो जाता है.